This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 18 June 2015

पुलिस रिमांड में जितेंद्र सिंह तोमर ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए अवध यूनिवर्सिटी में फर्जी आरटीआई उनके भाई नगेन्द्र तोमर ने दायर की थी। दिल्ली पुलिस के सामने पूर्व कानून मंत्री तोमर ने खुद ये खुलासा किया है।

पूर्व कानून मंत्री के इस खुलासे केबाद अब उनके छोटे भाई व पेशे से वकील नगेन्द्र तोमर पर गाज गिर सकती है। दिल्ली पुलिस ने नगेन्द्र तोमर को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए हौजखास थाने में बुलाया है।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने नगेन्द्र को पूछताछ के लिए बुलाने की पुष्टि की है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से जितेन्द्र तोमर का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। माईग्रेशन सर्टिफिकेट का सीरियल नंबर फर्जी है।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि� जितेन्द्र तोमर की बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए वकील दीपक वोहरा ने अवध यूनिवर्सिटी में आरटीआई लगाई थी। इस आरटीआई से जितेन्द्र तोमर को लगा कि उसकी बीएससी की डिग्री सही हो सकती है।जितेन्द्र तोमर ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई नगेन्द्र तोमर ने अवध यूनिवर्सिटी में बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए आरटीआई लगाई थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अवध यूनिवर्सिटी में जाकर जो जांच की है उसमें पता लगा था कि जितेन्द्र तोमर की ओर से कोई आरटीआई लगाई नहीं गई थी।

आरटीआई फर्जी थी। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि आरटीआई कहां और कैसे तैयार की गई। आरटीआई यूनिवर्सिटी के नाम पर कैसे तैयार हो गई। दक्षिण जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जितेन्द्र तोमर को बृहस्पतिवार तक झांसी से दिल्ली ले आया जाएगा।

दोनों भाईयों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि फर्जी आरटीआई तैयार करने केमामले में नगेन्द्र तोमर पर गाज गिर सकती है। नगेन्द्र तोमर भी पेशे से वकील है। बताया जा रहा है कि उनकी एलएलबी की डिग्री आगरा की है।

Wednesday, 17 June 2015

बेटी अराध्या का मजाक उड़ाने वाले से सरेआम भिड़ गए अभिषेक बच्चन

ट्विटर पर मंयक तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें कहा गया कि अभिषेक की फिल्म 'द्रोण' और 'झूम बराबर झूम' को अराध्या पसंद नहीं करेगी।

इस पोस्ट में एश्वर्या और अभिषेक की शादी का भी मजाक उड़ाया गया। इसमें कहा गया कि अराध्या इन फिल्मों को देखकर चौंक जाएंगी कि कैसे उनकी मम्मी एश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली।

इस पर अभिषेक भड़क गए और उन्होने इस आदमी को इस तरह की पोस्ट के लिए जमकर लताड़ दिया। दोनो के बीच इस पोस्ट को लेकर लंबी बहस हुई। बाद में इस यूजर ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।पोस्ट पढने के बाद अभिषेक ने ये कमेंट किया

अभिषेक: तुम अब अपने बारे में बेहतर महसूस कर रहे हो? अच्छा है! सेवा के लिए किया गया है मुझे खुशी है। अब तुम वापस छेद में जाओ जहां से घिसट कर आए हो। 

ट्विटर यूजर मयंक: हां, मैं दुनिया में सबसे ऊपर महसूस कर रहा हूं। मैने जिंदगी में सबसे बेहतर काम ये किया है कि आपकी फिल्में देखना छोड़ दी। धन्यवाद सर।

अभिषेक: देखनी छोड़ दी हैं, इसका मतलब आप देखते रहे हैं। पैसे के लिए धन्यवाद।

मयंक: मैं अभिषेक बच्चन का फैन हूं लेकिन उनकी फिल्मो का नहीं।

अभिषेक: आप फिल्मों को पसंद ना करें। कोई बात नहीं, आपकी पसंद की फिल्में बनाने के लिए और मेहनत की जाएगी। लेकिन मेरी बेटी को इसमें घसीटना एकदम गलत है।

मयंक: अगर आप चाहते हैं तो मैं पोस्ट डिलीट कर दूंगा। मुझे माफ करें।

कमाल: 1 लीटर में 250 km चलेगी यह कार!

नई दिल्ली (17 जून): कार बनाने वाली एक बड़ी कंपनी ऐसी कार पर काम कर रही है जो लगभग 250 किमी/लीटर का माइलेज देगी। बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू एक ऐसे ही प्रॉजेक्ट पर काम कर रही है। यदि कंपनी अपने इस मकसद में कामयाब होती है तो उस कार से सिर्फ .4 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकेगी। ऑटोमोबिल सेक्टर की एक मैगजीन का दावा है कि बिमर नाम की यह कार 4-सीटर है। इस कार को बनाने में कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल कर मजबूत प्लास्टिक बॉडी बनाई गई है।
इस कार का वजन भी बेहद कम है और बताया जा रहा है कि यह 1200 किलोग्राम से भी कम की होगी। इस कार के इंजन के बारे में ज्यादा कुछ तो पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि इस कार को एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक 2-सिलिंडर पेट्रोल इंजन (जेनरेटर) से जरूरी ताकत मिलेगी। ऐसी ही कुछ बातें एक और कंपनी के प्रॉजेक्ट के बारे में हो रही है। माना जा रहा है कि फोक्सवैगन भी एक कार बना रही है जो एक लीटर फ्यूल में 111 किमी का माइलेज देगी। इस कार का नाम एक्सएल1 बताया जा रहा है और यह डीजल पावर्ड प्लग-इन हाइब्रिड होगी।
एक्सएल1 में 800सीसी का टीडीआई 2-सिलिंडर डीजल इंजन लगा हुआ होगा जो की एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा हुआ होगा। जहां टीडीआई से 47बीएचपी की ताकत मिलेगी, वहीं इलेक्ट्रिक मोटर भी 27बीएचपी की पावर पैदा करेगा और इस तरह कार की कुल ताकत 74बीएचपी की हो जाएगी।

गर्मी में सर्दी का अहसास करा गई बारिश

बुधवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से देहरादून सहित आसपास के इलाकों में शाम को मौसम ‌सुहावना हो गया। तस्वीरों में देखें..दोपहर को देहरादून के बुद्घा चौक पर हुई तेज बारिश से बचाव करते बाईक सवार लोग।ऋषिकेश में शाम को कुछ देर की बरसात के साथ चली तेज हवा के कारण बाजार में जा रही महिला का छाता उल्टा हो गया।ऋषिकेश में बरसात का लुत्फ उठाती युवतियां।तीर्थ नगरी में बरसात का लुत्फ उठाते बच्चे और महिला।

बीएसएनएल पूरे भारत में लगाएगा फ्री इंटरनेट के साथ,40 हजार वाइ-फाइ हॉटस्पॉट

आगरा: बीएसएनएल संपूर्ण देश में 6,000 करोड़ की लागत के साथ 40,000 वाइ-फाइ हॉटस्पॉट लगाएगा। पूरे देश में पर्यटक और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाले इन हॉटस्पॉट पर शुरूआती 30 मिनट तक इंटरनेट फ्री में यूज किया जा सकेगा।
इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जुलाई से कार्यान्वित हो सकता है और 2018 तक पूरा हो जाएगा।
टेलिकॉम मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 'भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) साल 2018 तक देशभर में 40,000 वाइ-फाइ हॉटस्पॉट लगाएगा और इसके लिए लागत लगभग 6,000 करोड़ के करीब आएगी। शुरूआती 30 मिनट तक फ्री में वाई-फाई यूज किया जा सकेगा। हालांकि यूजर 24 घंटे में एक बार और एक महीने में बार ही फ्री वाइ-फाइ यूज कर पाएगा। इसके बाद यूजर को नेट यूज करने का भुगतान करना होगा। भुगतान के लिए कार्ड जारी किए जाएंगे, जो 20, 30, 50 और 70 रुपए के होंगे।20 रुपए के कार्ड पर 30 मिनट का नेट टाइम, 30 रुपए पर 60 मिनट, 50 रुपए पर 120 मिनट और 70 रुपए में पूरे दिन नेट यूज किया जा सकेगा।'
रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा कि 'यूपी पश्चिम सर्किल में 2015-16 के दौरान 1200 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसमें से करीब 200 करोड़ रुपए मोबाइल नेटवर्क के विस्तार और अपग्रेड में निवेश किया जाएगा।'
इस साल बीएसएनएल 250 जगहों पर 2500 वाइ-फाइ हॉटस्पॉट लगाएगा, जिनकी कुल लागत 500 करोड़ रुपए होगी। बीएसएनएल सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि '200 वाइ-फाइ हॉटस्पॉट अब तक लगाए जा चुके हैं।'

जूही चावला अब अपने पति के साथ ये क्‍या बेचने लगीं!

नई दिल्ली। जूही चावला एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक अच्छी बिजनेसवुमन भी हैं। फिलहाल तो वो फिल्मों में कम ही नजर आ रही हैं, मगर अपने पति जय मेहता के बिजनेस में उनका बखूबी हाथ बंटा रही हैं और अब खबर है कि उन्होंने एक नया बिजनेश शुरू कर दिया है और यह खबर पिज्जा पसंद करने वालों के लिए काम की चीज साबित हो सकती है। सैफ-करीना बच्चे तो पैदा करना चाहते हैं, मगर...! चलिए बताते हैं कि आखिर जूही चावला के नए बिजनेस और पिज्जा में क्या कनेक्शन है। दरअसल, अब उन्होंने नए बिजनेस के तौर पर पिज्जा बेचने का काम ही शुरू कर दिया है। जी हां, उन्होंने अपने पति जय मेहता के साथ मिलकर मुंबई के केम्प्स कॉनर्र में 'पिज्जा मेट्रो पिज्जा' नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। करीना कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में हो सकती हैं शामिल इस बारे में जूही चावला का कहना है कि इन दिनों यह रेस्टोरेंट उनका फेवरेट ठिकाना बन चुका है, जहां आपको बेस्ट इटैलियन फूड खास तौर से पिज्जा मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मैं समय की कमी की वजह से ज्यादा सक्रिय नहीं हूं, लेकिन हां मुझे उम्मीद है कि यह रेस्टोरेंट अच्छा चलेगा।' - See more at: http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-juhi-chawla-now-sells-pizzas-12489813.html?src=fb#sthash.n47DUpxZ.dpuf

अश्लील और भद्दी गालियों से भरपूर सनी देओल की 'मुहल्ला अस्सी' का ट्रेलर लीक

मुंबई: सनी देओल और साक्षी तंवर की अपकमिंग फिल्म फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' का ट्रेलर लीक हो गया है. ये फिल्म  वाराणसी के मशहूर लेखक काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित है.

यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लीक हुआ यह ट्रेलर काफी कंट्रोवर्शियल  है. हालांकि यू ट्यूब पर लीक इस वीडियो को अब हटा दिया गया है.इस फिल्म की कहानी में वाराणसी में टूरिज्म के व्यापार को दिखाया गया है. इसमें सनी देओल एक पुजारी बने हैं. वह वाराणसी के प्राकृतिक और नैतिक प्रदूषण से नाराज हैं. अपने पूरे फिल्मी करियर में एक भी गाली न देने वाले सनी ट्रेलर में आपको गाली देते दिखे.

मंगलवार को लीक हुए इस ट्रेलर में फिल्म की स्टारकास्ट अश्लील बातें करते नजर आ रही थीं. लेकिन बवाल का सबसे मुख्य विषय एक दृश्य है, जिसमें भगवान शिव सपने में एक भक्त को गाली देकर डांटते दिख रहे हैं.

बता दें, इस फिल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं जो सेंसर बोर्ड के  सदस्य हैं.