This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, 20 June 2015

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, साथी युवक फरार

नोएडा कासना कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला को लेकर आया युवक मौके से फरार हो गया। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों ने बताया बृहस्पतिवार रात एक बीमार महिला को युवक गोद में उठाकर ले जा रहा था। कुछ दूर चलने पर युवक ने महिला को एक घर के बाहर बने चबूतरे पर लिटाया तो ग्रामीणों ने पूछताछ की।

युवक ने लोगों को बताया कि महिला बीमार है इसलिए वह डॉक्टर को बुलाने जा रहा है। युवक एक डॉक्टर को लेकर लौटा। डॉक्टर ने महिला के पहले ही मौत होने की बात कही। इसके बाद युवक डॉक्टर को छोड़ने के बहाने से गायब हो गया।

काफी देर तक युवक वापस नहीं आया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कासना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचानामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मगर इससे पहले शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो पाई। कासना पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है अब तो वहीं महिला की पहचान कर सकता है।

गृह मंत्रालय के सचिव के घर लाखों की चोरी

ग़ज़ियाबाद   सेक्टर-19 निवासी गृह मंत्रालय के सचिव के घर की बालकनी की कुंडी काटकर चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। सचिव परिवार के संग अंडमान और निकोबार गए हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

गृह मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत एसएस रावत सुंदरम खंड के फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेश कौशिक ने बताया कि एसएस रावत का कुछ दिन पहले ट्रांसफर हुआ है।

वह परिवार के साथ दो दिन पहले ही अंडमान गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनकी बालकनी का दरवाजा खुला देखा, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसियों ने घर की चाभी लेकर फ्लैट खोला� तो अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर बेडरूम की सेफ तोड़कर ज्वेलरी और अन्य सामान ले गए थे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के अनुसार सचिव और उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उनके आने के बाद ही चोरी हुई रकम का पता चल सकेगी। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि बालकनी के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर घुसे हैं। घर से लाखों का माल चोरी हुआ है।

खास ट्रिक: iPhone चुराकर चोरों ने पूछा लॉक कोड

इंदिरापुरम में मोबाइल चुराने के बाद अब चोरों ने आई फोन का लॉक खोलने के लिए नई ट्रिक इस्तेमाल की है। शक्ति खंड निवासी महिला के दूसरे नंबर पर कॉल कर लुटेरों ने कॉल सेंटर कर्मी बनकर लॉक कोड पूछा।

हालांकि महिला उनकी चालबाजी समझ गई और लॉक कोड नहीं बताया है। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

शक्ति खंड-4 निवासी अंजू सिंह पति वीरेंद्र सिंह के साथ रहती हैं। अंजू ने बताया कि नौ जून को हर्षा मॉल चौराहे के पास से बाइक सवार दो बदमाश उनका आई फोन लूट कर ले गए थे।पुलिस फोन को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस बीच बुधवार को बदमाशों ने एप्पल कॉल सेंटर कर्मी बनकर महिला के दूसरे नंबर पर कॉल किया।

महिला के अनुसार बदमाशों ने उनसे अंग्रेजी में बात की और बताया कि दो युवक उनका मोबाइल बेचने आए हैं। अगर यह मोबाइल चोरी हुआ है तो उसका लॉक कोड बताकर वेरीफाई करें।

महिला बदमाशों की चालबाजी समझ गई और उन्हें कोड नंबर नहीं बताया। इसके बाद उनके भाई ने जब बदमाशों के नंबर पर कॉल किया तो वह नंबर बंद था।हिला ने बृहस्पतिवार को थाना इंदिरापुरम पहुंचकर शिकायत दी। उधर, शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने महिला को लॉक कोड बदमाशों को बताने की नसीहत दे डाली।

सर्विलांस टीम ने उन्हें कहा कि लॉक खुलने के बाद ही वे मोबाइल का प्रयोग करेंगे, जिसके बाद पुलिस उन्हें दबोच लेगी। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम बदमाशों को पकड़ने के बेहद करीब है।

पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने पर महिला कार लॉक कर ढाई घंटे म्यूजिक सुनती रही मुंबईः नशे में धुत महिला ने किया जमकर हंगामा, ढाई घंटे पुलिस रही परेशान

मुंबई. पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने पर सोमवार देर रात एक महिला ने खुद को ढाई घंटे तक कार में कैद कर लिया। इस हाई प्रोफाइल महिला ने रात भर मुंबई पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जब कार की खिड़की का कांच तोड़कर उसे बाहर निकाला तो आरोपी महिला पुलिसवालों पर ही टूट पड़ी और बदसलूकी पर उतर आई। मुंबई पुलिस शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महिला का टेस्ट किया गया, जिसमें शराब पीकर कार चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला ने खुद को कार में लॉक कर लिया और तेज आवाज में म्यूजिक सुनने लगी।
पुलिस के पकड़ते ही शुरू कर दिया हंगामा

पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके में कार सवार एक महिला को ड्रंकन ड्राइविंग के शक में चेकिंग के लिए रोका गया था। टेस्ट में महिला के शराब पीने की बात सामने आई तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी की और अपना रसूख दिखाते हुए वहां मौजूद अधिकारियों को धमकी भी दी।
ढाई घंटे तक कार में खुद को किया लॉक, सुनती रही म्यूजिक
ढाई घंटे तक पुलिस महिला के बाहर आने का इंतजार करती रही। इसके बाद कार के एक गेट का कांच तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। पुलिस को कार में सिगरेट के पैकेट और शराब के खाली गिलास मिले हैं। कार से बाहर निकाले जाने पर कुछ मीडियाकर्मी उसका वीडियो बनाने लगे तो आरोपी महिला उन पर भी टूट पड़ी। हालांकि, बाद में जुर्माना लगा और कार जब्त करके पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। बता दें कि पिछले दिनों इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज की वाइस प्रेसिडेंट (लीगल) जानह्वी गडकर ने शराब के नशे में अपनी ऑडी कार से टैक्सी में टक्कर मारी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान भी गडकर ने जमकर हंगामा किया था और मौके से भागने के लिए घूस ऑफर की थी।

भाजपा विधायक राजावत बोले, हेलमेट पहनने वाले मूर्ख

कोटा। राजस्थान के कोटा से भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि हेलमेट से कोई सुरक्षा नहीं होती। उन्होंने हेलमेट लगाने वालों को मूर्ख करार दिया। राजावत लाड़पुरा से विधायक हैं।
कोटा में हेलमेट को लेकर के एक कार्यशाला का आयोजन हुआ था, जिसमें हेलमेट पहनने की जरूरत के बारे में बताया जाना था, लेकिन विधायक ने उल्टा ही बयान दे दिया। विधायक ने कार्यशाला को समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि हेलमेट लगाने वाले मूर्ख होते हैं। इस कार्यक्रम में विधायक राजावत के अलावा एसएसपी समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल थे।
गौरतलब है कि भवानी सिंह इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। राजस्थान नगर निकाय चुनावों के दौरान वह मतदाताओं को धमकाते दिखे थे। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा था कि आजकल सब पता चल जाता है, किसे वोट दिया है। अगर कमल को वोट नहीं दिया तो सबको घरों से बाहर फेंक दूंगा। सबका सामान घरों से बाहर फिंकवा दूंगा और कोई माई का लाल बचाने भी नहीं आ सकेगा।
पढ़ेंः दलित की बरात पर पथराव, हेलमेट पहनकर निकला दूल्हा

पाकिस्तान ने रद्द किए 'आर्ट ऑफ लिविंग' के योग कार्यक्रम

नई दिल्ली (20 जून)पाकिस्तान ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले 'आर्ट ऑफ लिविंग' के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पाक सरकार की सलाह के बाद 'आर्ट ऑफ लिविंग' ने योग कार्यक्रम को बंद करने का फैसला लिया है।
कट्टरपंथियों ने योग दिवस को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में धमकी दी थी। 'आर्टऑफ लिविंग' के प्रवक्ता दिनेश गोडके ने कहा, 'पाकिस्तान की सरकार ने कट्टरपंथियों की धमकी के चलते हमसे 21 जून को योग के सभी कार्यक्रम रद्द करने के लिए कहा।'
गोडके ने कहा कि पाकिस्तान सरकार की सलाह के बाद उन्होंने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। गोडके ने बताया कि 'ऑर्ट ऑफ लिविंग' के प्रमुख श्री श्री रविशंकर ने इस बाबत पाकिस्तान सरकार की सलाह मानने का आदेश दिया है।
ऑर्ट ऑफ लिविंग ने पाकिस्तान के 4 शहरों लाहौर, कराची, इस्लामाबाद और फैसलाबाद में 13 से 21 जून तक छात्रों के लिए योग सेशल रखा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। याद रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहले के बाद विश्व के कई देशों में 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाएगा।

अब ऋषि कपूर ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक

मुंबई। सोशल मीडिया पर लोगों ने अब आलिया भट्ट पर जोक्स करना बंद भी कर दिया है लेकिन अब आलिया के ही को-स्टार ने ट्विटर पर उनको लेकर किया गया एक जोक शेयर कर डाला। 'दिमाग को भ्रष्ट कर सकती है सनी लियोन की 'मस्तीजादे'' ये को-स्टार कोई और नहीं बल्कि अपने बयान को लेकर विवादों में रहने वाले ऋषि कपूर हैं। फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में आलिया के साथ काम कर रहे ऋषि ने ट्विटर पर एक मेमे शेयर किया है जिसमें आलिया की फोटो है और उसपर लिखा है, 'आलिया ने अखबार में पढ़ाः पुलिस ने 80 किलोग्राम की हेरोइन पकड़ी। आलिया ने कहाःशिट यार, सोनाक्षी को क्यों पकड़ा।' इसके साथ ऋषि ने ट्वीट किया, 'कुन्नूर। आलिया के साथ फिल्म कर रहा हूं। मजाक में लिया है।' इस मेमे में न सिर्फ आलिया का बल्कि सोनाक्षी सिन्हा का भी मजाक उड़ाया गया है। इससे पहले भी सोनाक्षी के वजन को लेकर कई बार मजाक उड़ाया जा चुका है। जब इसपर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी तो ऋषि कपूर ने तुरंत उसपर सफाई देते हुए कहा, 'आप लोग हर चीज को इतनी गंभीरता से क्यों ले लेते हो? अरे आलिया और सोनाक्षी दोनों मेरे अपने बच्चों की तरह हैं। मुझे ये सिर्फ मजेदार लगा। अपने अंदर सेंस ऑफ ह्यूमर लाओ यार।' आलिया भट्ट टीवी चैट शो 'कॉफी विद करण' में गई थी जहां करण जौहर ने उनसे भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा तो उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण का नाम लिया। उसके बाद से ही उनकी खराब जनरल नॉलेज को लेकर मजाक उड़ाया जाने लगा था। इसके बाद आलिया ने भी मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए एक वीडियो तैयार की थी - जीनियस ऑफ द ईयर।