This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 2 July 2015

मुंबई के व्यापारी से शादी करेंगी 35 साल की 'दया भाभी'

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया भाभी' यानी दिशा वाकाणी जल्द शादी करने जा रही हैं।
दिशा वाकाणी को ज्यादातर लोग 'गरबा क्वीन' के नाम से जानते हैं। अब यही 'गरबा क्वीन' जल्द ही मुंबई में रहने वाले गुजराती बिजनेसमैन को जीवनसाथी बनाएंगी। यह अरेंज मैरिज है। दोनों ही परिवार इस शादी की खबर को छुपा कर रखना चाहते हैं। खबर तो तब बाहर आई जब एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कह दिया है कि दिशा वाकाणी शादी कर रही हैं। उन्होंने कहा 'मैं ज्यादा तो नहीं जानता, लेकिन वे शादी करना चाहती हैं।'
2008 से वे लगातार 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में काम कर रही हैं। इस सीरियल से से ही उन्हें असली पहचान मिली। दिशा वाकाणी टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 'कमसिन : द अनटच्ड', 'फूल और आग', 'देवदास', 'मंगल पांडे : द राइजिंग', 'सी कंपनी', 'जोधा अकबर' में उनके छोटे रोल रहे हैं।

सनी लिओनी के लिए तो बच्चों जैसी हैं ये बातें

पॉर्न की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सनी लिओनी इन दिनों बेहद नाराज हैं। उनकी नाराजगी की वजह हैं राखी सावंत और सेलिना जेटली। खुद को लेकर राखी और सेलिना की आधारहीन बातों को सनी ने बचकाना करार दिया है।
सनी ने कहा 'यह बेहद गैर जिम्मेदार और आधारहीन टिप्पणियां हैं। किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। ये उनकी परेशानी है और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
सनी ने कहा 'मैं यहां अच्छे काम के लिए आई हूं और मेरा ध्यान उसी पर है।'
राखी सावंत ने सनी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें वहीं लौट जाना चाहिए जहां से वे आई हैं। वहीं सेलिना ने सनी और उनके पति पर अपना किराए पर दिया मकान हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया था।

जान‌िए, जुलाई महीने में कहां क‌ितनी होगी बरसात

जून के महीने से मेघों ने देश के अधिकतर भागों में� झमाझम बरसाना शुरू कर दिया है। जबक‌ि आशंक यह जताई जा रही थी क‌ि इस साल मानसून कमजोर रहेगा और देश के कई भागों में सूखा पड़ सकता है। इस आशंका को खार‌िज करते हुए मानसून ने मुंबई और गुजरात में जमकर पानी बरसाया और बाढ़ के हालात पैदा कर द‌िए।

पढ़ें, धन और खुशहाली लाने वाले वास्तु के 15 खास टिप्स, फायदा खुद महसूस करेंगे

मेदिनी ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखें तो इस वर्ष अच्छे मानसून के आसार हैं और वर्षा 97 फीसदी से 102 फीसदी के बीच हो सकती है। ज्योतिषशास्त्र के इस आंकलन का आधार ग्रहों का गोचर और आकाशीय लक्षणों का अध्ययन है।

जेठ के पिछले महीने के अंतिम दस दिनों में पड़ी गर्मी और बाद में आषाढ़ पूर्णिमा, जो की 2 जून को थी, उस दिन हुई बरसात ने अच्छे मानसून का दैवीय संकेत दिया है।" गौरतलब है की इससे पहले 2 जून को भारतीय मौसम विभाग ने कमजोर दक्षिण-पश्चिम मानसून की भविष्वाणी करते हुए 88 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई थी।

प्रदेश में फिर से शुरू होगी कन्या विद्याधन योजना

प्रदेश में एक बार फिर से कन्या विद्याधन योजना शुरू होगी। इसके लिए पैसों की व्यवस्‍था कर दी गई है। 

इंटर पास मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 300 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शासनादेश जारी करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा को निर्देश दिया है कि जिलेवार छात्राओं की संख्या के आधार पर पैसे का आवंटन जल्द कर दिया जाए, जिससे मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन का लाभ दिया जा सके।

राज्य सरकार ने इंटर पास मेधावी छात्राओं को 30,000 रुपये देने का निर्णय किया है। इसके लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था इस वित्तीय वर्ष के लिए की गई। वर्ष 2015 की इंटर पास करीब 99,000 छात्राओं को कन्या विद्याधन का लाभ इस साल दिया जाना है। 

प्रत्येक जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई से इंटर पास छात्राओं को मिले प्राप्तांकों के अवरोही क्रम में मेरिट तैयार की जाएगी। इनमें 20 प्रतिशत अल्पसंख्यक व 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति की छात्राएं होंगी।

योजना के अंतर्गत कुल राशि में 75 प्रतिशत यूपी बोर्ड तथा 25 प्रतिशत सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की मेधावी छात्राओं में बांटी जाएगी। इस 25 प्रतिशत राशि में 75 प्रतिशत सीबीएसई और 25 प्रतिशत आईसीएसई बोर्ड की मेधावी छात्राओं में बांटी जाएगी।

उत्तराखंड में बादलों ने मचाया 'कोहराम', उफान पर नदियां

उत्तराखंड में कुमाऊं में तीसरे दिन भी भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उधर, नदियों के उफान पर होने से लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। द्वाराहाट के सुरईखेत बिठोली में छत टूटने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।

हल्द्वानी अल्मोड़ा एनएच समेत पूरे कुमाऊं में दर्जनों मार्ग क्षतिग्रस्त होने से छोटे-बड़े वाहन जहां-तहां फंसे पड़े हैं। अल्मोड़ा जिले में कई पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पानी का संकट गहराया गया है। बिजली की लाइनों को भी क्षति पहुंचने से कई गांवों में अंधेरा पसरा है।

रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है जबकि अन्य नदियां भी उफान पर हैं। लगातार जारी बारिश से दर्जनों मकानों को भी क्षति पहुंची है।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग भवाली में मस्जिद तिराहे के पास धंसने से एनएच पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस दौरान यहां एक ट्रक डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिर गया। चालक ने कूदकर जान बचाई।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर एनएच में भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। अल्मोड़ा और रानीखेत आने जाने वाले भारी वाहन अब वाया भीमताल होकर आ जा रहे हैं।

भवाली डिपो कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनएच में भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से बुधवार को नैनीताल-देहरादून, नैनीताल-रामनगर-देहरादून और नैनीताल-मसूरी बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।अल्मोड़ा जिले में बुधवार सुबह करीब दस बजे से अपराह्न तक जोरदार बारिश हुई। मलबा आने से जिले की 35 आंतरिक सड़कें बंद हो गई हैं। जिले में बारिश से जिले में अब तक 35 मकानों को क्षति पहुंची है। इनमें 24 मकानों को आंशिक और 11 मकान को तीक्ष्ण क्षति हुई है।

चौखुटिया क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। अल्मोड़ा जिले में अधिकांश मोबाइल टावर और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं। बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश ब्लॉक के 84 गांवों में ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त गया है।

लाहुर, गोमती घाटी के 24 से अधिक गांवों का ब्लाक मुख्यालय से संपर्क कट गया है। भारी बारिश को देखते हुए एसडीएम ने पटवारियों से मुख्यालय में बने रहने के निर्देश दिए हैं।

पिथौरागढ़ जिले में जिले में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बारिश जारी रही। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि ताजा सिस्टम का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। गुरुवार से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन अगले दो-तीन दिन में फिर से बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने कहा कि धान की फसल के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद है।

ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर काशीपुर जसपुर के बीच कुंडा-हेमपुर डिपो-प्रतापपुर सड़क ग्राम नवलपुर में ढेला नदी पुल किनारे बाढ़ के पानी से कट गया। करीबन 50 गांवों का संपर्क गढ़ीनेगी कुंडा, काशीपुर से कट गया है। रामनगर से हरिद्वार देहरादून आने जाने वालों को अब काशीपुर होकर जाना पड़ेगा। जिससे करीब दस किमी दूरी बढ़ जाएगी।अचानक तेज बारिश और बादलों से हुए अंधेरे के कारण धारचूला से एक बीमार किशोर समेत सात लोगों (दो पायलट) को लेकर देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर को टनकपुर के बस्तिया गांव के पास किरोड़ा रोखड़ स्थित मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

इससे पहले कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचते, हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भर दी। बीमार किशोर के साथ उसके पिता, क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर भी गए हैं। धारचूला के खेतगांव निवासी खुशाल सिंह का बेटा जतिन (14) पिछले कुछ दिन से बीमार है।

ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने देहरादून पहुंचने के बाद फोन पर बताया कि यह जतिन काफी बीमार है। धारचूला के अस्पतालों में दिखाने के बाद उसे कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे देहरादून ले जाने का फैसला लिया गया। राज्य सरकार की ओर से उसे को देहरादून तक ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कराई गई थी।

अभी उसे देहरादून के अस्पताल में दिखाने की तैयारी चल रही है। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि राज्य सरकार ने बीमार और बुजुर्ग लोगों की मदद के लिए ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। इधर, बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बारिश के बीच बस्तिया गांव के पास किरोड़ा रोखड़ में अचानक एक हेलीकॉप्टर के उतरने से कौतूहल हो गया।

लोग भीगते हुए हेलीकॉप्टर देखने पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, तहसीलदार हरीराम और प्रभारी कोतवाल विनोद यादव मौके पर पहुंचे, लेकिन हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए दोबारा उड़ान भर चुका था। प्रत्यक्षदर्शी ग्राम प्रधान नवीन बोहरा ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने से पायलट ने किरोड़ा रोखड़ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

जनता को मिली फौरी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम घटे

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही जनता को फौरी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर दी है। घटी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो जाएंगी।
जान लें कि पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 71 पैसे सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनीज के सूत्रों ने संकेत किया था कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत का यही ट्रेंड रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो सकती है।

नशे में टल्ली होकर डांस करने लगी टीचर और फिर..

शराब के नशे में टल्‍ली एक टीचर सरेआम डांस करने लगी। यह कभी जोर से चिल्लाती तो कभी सड़क पर लेट कर जोर जोर से गाने लगती। शराब के नशे में चूर इस महिला अध्यापिका ने खूब हुड़दंग मचाया। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के राजपुर चौक का है।

अध्यापिका ने इस कद्र हुड़दंग मचाया कि तंग आकर लोगों को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जमानत पर रिहा किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा लिया है। इसमें नशे की पुष्टि हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के एक स्कूल में कार्यरत इस महिला अध्यापिका ने जमकर शराब पी ली थी। यह महिला अपनी कार में ड्राइवर और दो बच्चों के साथ जब राजपुर चौक पर पहुंची तो उसने जमकर हुड़दंग मचाया। महिला चौक पर जोर-जोर से चिल्ला रही थी।यही नहीं महिला कभी चौक पर लेट रही थी तो कभी डांस भी कर रही थी। महिला के इस रवैये को देख वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाया, लेकिन नशे में धुत महिला ने किसी की न मानी और जमकर हुड़दंग मचाया। इससे तंग लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी महिला को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

महिला की हरकत को देख पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया। पंचरुखी पुलिस चौकी के प्रभारी भूप सिंह सेन ने बताया कि महिला ने शराब पी रखी थी। राजपुर चौक पर उसने जमकर हुड़दंग मचाया। महिला का मेडिकल करवाया है।

डीएसपी पालमपुर ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर जनता की शांति भंग करने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।

मम्मी घर चलो.. चिल्लाते रहे बच्चे
नशे में चूर महिला की हरकतों से तंग महिला अध्यापिका के बच्चे भी उसे कहते रहे.. मम्मी घर चलो। लेकिन, महिला नशे में इस कद्र चूर थी कि उसने अपने बच्चों की बात तक नहीं मानी। बताया जाता है कि कार में महिला का चालक भी था।