Sunday, 5 July 2015
दिल्ली में टैंकर ने 4 साल की बच्ची को रौंदा, मौत पर हंगामा और भी...
दिल्ली के बिंदापुर इलाके में तेज गति से आते एक पानी के टैंकर ने 4 साल की बच्ची को कुचल दिया. बच्ची की मौत हो जाने पर स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की पिटाई की. पुलिस की गिरफ्तार में आया ड्राइवर बचकर भाग निकला.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बच्ची की मौत से नाराज भीड़ ने पहले टैंकर ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की, फिर टैंकर पर पथराव कर तोड़फोड़ मचाया.
शादी की खुशियां हुईं छूमंतर, घूंघट में निकली किन्नर
गाजियाबाद मुरादनगर। एक साल तक प्यार...फिर शादी। मानों जैसे युवक की सारी मुराद पूरी हो गई हो। मगर सुहाग की सेज पर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। शादी की खुशी पलभर में छूमंतर हो गई।
जिसे वह अपनी जीवन संगिनी बनाकर लाया था, दरअसल वह किन्नर निकली। राज खुलने के बाद भी किन्नर युवक के साथ पति पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ी है। युवक ने साथ रखने से इंकार कर दिया है।
मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक झांसी की एक कंपनी में नौकरी करता है। एक साल पहले उसकी मुलाकात कंपनी में कार्यरत एक लड़की निवासी गढ़मुक्तेश्वर से हुई।दोनों में प्यार हो गया। सालभर दोनों एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे। युवक ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर दोनों के परिवारों की मौजूदगी में रीति रिवाज के मुताबिक शादी कर ली।
युवक की मानें तो सुहाग की सेज पर लड़की के किन्नर होने का राज खुला। इसके बाद लड़की के मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी पैदा होने के बाद से ही ऐसी है।
दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की। बाद में लड़की को उसके परिवारवाले अपने साथ ले गए। उधर, एसओ उम्मेद सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
जिसे वह अपनी जीवन संगिनी बनाकर लाया था, दरअसल वह किन्नर निकली। राज खुलने के बाद भी किन्नर युवक के साथ पति पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ी है। युवक ने साथ रखने से इंकार कर दिया है।
मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक झांसी की एक कंपनी में नौकरी करता है। एक साल पहले उसकी मुलाकात कंपनी में कार्यरत एक लड़की निवासी गढ़मुक्तेश्वर से हुई।दोनों में प्यार हो गया। सालभर दोनों एक-दूसरे से मिलते जुलते रहे। युवक ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर दोनों के परिवारों की मौजूदगी में रीति रिवाज के मुताबिक शादी कर ली।
युवक की मानें तो सुहाग की सेज पर लड़की के किन्नर होने का राज खुला। इसके बाद लड़की के मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी पैदा होने के बाद से ही ऐसी है।
दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की। बाद में लड़की को उसके परिवारवाले अपने साथ ले गए। उधर, एसओ उम्मेद सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
धोनी की रील पत्नी कौन बनेंगी, आलिया या श्रद्धा?
नई दिल्ली(5 जुलाई): भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म में भले ही उनका किरदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हो मगर अभी भी धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका में कास्टिंग हो रही है। चर्चा है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इस रोल में कास्ट भी कर लिया गया है, मगर सूत्रों कि माने तो निर्माता अब भी कन्फ्यूज़ है और उनकी दूसरी पसंद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं।
बता दे, पहले साक्षी के रोल को छोटा रखा गया था, मगर अब स्क्रिप्ट में उनके किरदार को बड़ा कर दिया गया है और धोनी की बेटी जीवा के जन्म के बाद का पहलू भी इसमें रखा जाना है।
फिलहाल इस किरदार के लिए किसका चुनाव होगा यह कहना अभी मुशकिल है। क्योकिं दोनों एक्ट्रेस ही अपनी-अपनी जगह परफेक्ट हैं। वैसे आपकों बता दे कि, फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे अपनी फिल्मों में अकसर दमदार स्टार कास्ट के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उम्मीद है कि इस फिल्म में साक्षी-धोनी के किरदार की खोज में खरे उतरेंगे।
गौरतलब है कि धोनी और साक्षी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। मार्च 2008 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके दो साल बाद जुलाई 2012 में शादी कर ली। इसी साल फरवरी में धोनी बेटी जीवा के पिता भी बने हैं।
मुजफ्फरपुर में अभिनेता सन्नी देओल पर एफआइआर का आदेश
मुजफ्फरपुर। फिल्म अभिनेता सन्नी देओल, निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी व लेखक डॉ. काशीनाथ सिंह सहित अन्य के विरुद्ध एसीजेएम (अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) रामचन्द्र प्रसाद ने शनिवार को एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
इनके खिलाफ काजीमुहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिल्म 'मुहल्ला-अस्सी' के संदर्भ में अधिवक्ता सह लोजपा के प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार ओझा द्वारा दायर परिवाद की सुनवाई के बाद अदालत ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है।
ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) वीपी सिंह के न्यायालय में मंगलवार को परिवाद दायर किया था। सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) ने सुनवाई के लिए इसे एसीजेएम के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया था। परिवाद पत्र में रवि किशन, अभिनेत्री सांक्षी तांवर, सह अभिनेता सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता व विजय तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है।
इन सभी के विरुद्ध फिल्म 'मुहल्ला-अस्सी' में आपत्तिजनक दृश्य फिल्माने और ङ्क्षहदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।आरोप है कि टीवी चैनल एवं इंटरनेट पर फिल्म का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। इसमें भगवान शिवशंकर एवं अन्य कई देवी-देवताओं का दृश्य दिखाया गया है।
पूरी फिल्म में हिंदुओं की धार्मिक भावना व काशी घाट का अभद्र दृश्य, गाली-गलौज एवं अश्लील दृश्यों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाई जाने वाली अश्लीलता से स्पष्ट होता है कि ऐसा ङ्क्षहदुओं के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है।
सांसद पंडुला रविन्द्र बाबू के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी
सांसद पंडुला रविन्द्र बाबू के विरुद्ध एसीजेएम रामचन्द्र प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। काजीमुहम्मदपुर थाना में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। रविन्द्र बाबू संसद में आंध्र प्रदेश के अमलपुरा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अदालत ने यह आदेश गन्नीपुर रिफ्यूजी कॉलोनी के सेवानिवृत्त सैनिक रामनरेश ठाकुर के परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। परिवाद में सांसद द्वारा सैनिकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप दर्ज है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) वीपी सिंह के न्यायालय में सांसद रविन्द्र बाबू के खिलाफ रामनरेश ठाकुर ने मंगलवार को परिवाद दायर किया था। सीजेएम ने इसे सुनवाई के लिए एसीजेएम के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था।
परिवादी ने कहा है कि टाइम नाउ व अन्य समाचार चैनलों पर सांसद का बयान सुनने को मिला। बयान में वे कह रहे हैं कि सेना में वहीं लोग आ रहे, जिन्हें मुफ्त का खाना व शराब चाहिए। सांसद का यह बयान सैनिकों के मनोबल को तोडऩे वाला है। परिवादी स्वयं सेवानिवृत्त सैनिक हैं।
वे देश की सेवा व रक्षा के लिए सेना में बहाल हुए। अन्य सैनिक भी इसी उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं। सांसद के बयान से वर्तमान में कार्यरत सैनिक व लगभग 13.48 लाख भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजन मर्माहत हुए हैं। यह देश की एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है।
दिल्ली के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के बेटे को यूपीएससी में मिली सफलता
नई दिल्ली (5 जुलाई):संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित की गई 2014 की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं। देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफल होने वालों में से रोहित यादव भी एक छात्र हैं। दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी राजबीर सिंह के बेटे रोहित को इस परीक्षा में 582 रैंक हासिल हुई है।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजबीर सिंह की 2008 में गुड़गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोहित के दादा मामचंद यादव जो खुद सीआरपीएफ के रिटायर कमांडेंट रह चुके हैं ने कहा कि रोहित ने 2 बजे के आसपास यूपीएससी का परिणाम आने के बाद मुझे फोन किया। रोहित पिछले दो साल से काफी मेहनत कर रहा था। दिन में वह 14 से 15 घंटे पढ़ता था। यह उसका दूसरा प्रयास था जिसमे उसको सफलता मिली।
दिल्ली में जन्मे रोहित की पढ़ाई डीपीएस आरके पुरम में हुई। वहीं 2013 में उसने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल में बीटेक किया। रोहित दिल्ली के ही लाजपत नगर में अपनी मां के साथ रहते हैं। बता दें रोहित जब 15 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था।
इन दिनों रॉक म्यूजिक सीखने में लगी हुई हैं श्रद्धा कपूर
मुंबई (4 जुलाई): बॉलिवुड आशिकी गर्ल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी चर्चित फिल्म 'रॉक ऑन-2' के लिए इन दिनों रॉक म्यूजिक सीखने में लगी हुई है। बता दे, श्रद्धा कपूर ने इससे पहले फिल्म 'एक विलेन' में अपना सिगिंग टैलेंट दिखा चुकी हैं और बाद में उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में भी अपनी आवाज दी थी।
'रॉक आन' के सीक्वेल 'रॉक ऑन-2' के लिए श्रद्धा रॉक म्यूजिक पहली बार प्रोफेशनली रूप से ट्रेनिंग ले रही हैं। श्रद्धा ने कहा,'मैं गाना गाना पसंद करती हूं मगर, मैंने रॉक ऑन-2 से पहले कभी ट्रैनिंग नहीं ली। इस फिल्म के लिए मैं रॉक की ट्रैनिंग ले रही हूं।'
गौरतलब है कि रॉक ऑन-2 साल 2008 में सुपरहिट फिल्म 'रॉकऑन' की सीक्वेल है। फिल्म में फरहान अतर अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई का अहम किरदार में हैं।
सांसद, विधायक का चुनाव लड़ चुकी दया किन्नर की घर में हत्या
गाजियाबाद के कोतवाली घंटाघर इलाके में कैला भट्टा निवासी दयाराम उर्फ दया किन्नर की उनके घर में रहस्मय ढंग से हत्या कर दी गई। शनिवार को इस हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।दया इस इलाके की काफी लोकप्रिय हस्ती थीं और सांसद, विधायक सहित मेयर का चुनाव लड़ चुकी थी। शनिवार सुबह उनके कमरे में उनकी लाश मिली।पुलिस को शक है कि लूट-पाट के इरादे से घर में घुसे लोगों ने दया की हत्या की होगी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


















