This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, 11 July 2015

लेटेस्ट जोक्स हसो और हसाओ। .......

एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को कम्प्यूटर में कुछ
ठीक करना सीखा रहा था,
लड़का – हाँ , अब कम्प्यूटर(Computer) पर राइट क्लिक करो,
लड़की – कर दिया ,
लड़का – डिवाइस मेनेजर में जाओ ,
लड़की – चली गयी,
लड़का – अब अब देखो ऊपर क्या है ?
लड़की – पंखा,
लड़का बेहोश :) :)  दिव्या शर्मा

टीचर ने पप्पू को रिजल्ट पे मम्मी के साइन कराने को बोला ,
अगले दिन ,
Teacher- ये क्या है “@@@@” बद्तमीज़ ,
पप्पू – मम्मी के साइन ,
Teacher – क्या नाम है मम्मी का ,
पप्पू – जलेबी बाई “@@@@”   गौरव 

संता को बाजार में 500 का नोट पड़ा मिला ,
नकली ना हो यही सोचकर ,
बंता के पास गया , बोला –
भाई देखना ये नोट नकली तो नहीं ,
बंता ने नोट को 5 बार बुरी तरह मोड़ कर ,
10 मुक्के मारे ,
संता – अबे ये क्या कर रहा है ?
नोट फट जायेगा ,
बंता – अरे यार , ये नकली नोट चेक करने की नयी ,
ट्रिक है ,
संता – कैसे ?
बंता – नोट को 5 बार मोड़ कर 10 मुक्के मारो ,
अगर गांधी जी का चश्मा टूट जाये तो ,
नोट नकली है  सोनू 

लड़के वाले लड़की देखने के लिए गये,
लड़के वाले:- लड़की ने क्या किया हुआ है??
लड़की वाले: जी इसने नाक में दम किया हुआ है, दिन भर whatsup, फ़ेसबुक, अब आप ही इसे संभालिए दिव्या गोयल 

पप्पू और उसके दोस्त पिकनिक मनाने गये..
बाद में याद आया कि वो पेप्सी घर पे ही भूल आए..
उन्होनें एक पप्पू को बोला की वो घर जाकर पेप्सी ले आए..
पप्पू- मैं एक शर्त पे पेप्सी लाऊंगा, जब तक मैं वापस ना आऊँ कोई भी समोसा नहीं खाएगा..
सबने कहा ठीक है..
2 घंटे गुजर गये…
.
.
.
4 घंटे गुजर गये..
.
.
2 दिन गुजर गये..
.
.
4 दिन गुजर गये..
.
.
सबने सोचा की अब समोसा खा लेना चाहिए..
जैसे ही समोसा हाथ में उठाया..
पप्पू पेड़ के पीछे से निकल कल बोला-
“यार, ऐसे करोगे तो मैं नहीं जाऊँगा”  लोकेश 

FTII के अध्‍यक्ष गजेंद्र चौहान को ऋषि कपूर ने दी नेक सलाह

मुंबई। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआइआइ, पुणे) के प्रमुख गजेंद्र चौहान के खिलाफ बॉलीवुड लामबंद होता जा रहा है। अनुपम खेर, अदूर गोपालकृष्णन और रणबीर कपूर आदि के बाद अब ऋषि कपूर ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गजेंद्र को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी खुद पद छोड़ने की सलाह दी है। गजेंद्र चौहान ने एफटीआईआई का चेयरमैन पद छोड़ने से किया इंकार ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रदर्शनों और विवादों को देखते हुए एफटीआइआइ अध्यक्ष गजेंद्र चौहान को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लेनी चाहिए। यह मेरी सलाह है। छात्रों के लिए अच्छा करेंगे।' ऋषि कपूर ने कहा, 'देखिए, गजेंद्र चौहान को छात्र सम्मान दृष्टि से नहीं देख रहे हैं। छात्रों को नहीं लगता कि वो अध्यक्ष बनने के काबिल हैं। ऐसे में अगर वो एफटीआइआइ के अध्यक्ष बने भी रहते हैं, तो किसी का भला नहीं होगा। अाप डरा-धमकाकर किसी से सम्मान नहीं प्राप्त कर सकते।' एफटीआईआई विवाद : अनुपम ने भी गजेंद्र की नियुक्ति पर उठाए सवाल इससे पहले ऋषि कपूर के बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी छात्रों का समर्थन कर चुके हैं। संस्थान के अध्यक्ष पद पर तैनाती के बाद से ही एफटीआइआइ के पूर्व और मौजूदा छात्र गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। छात्रों और सरकार के बीच वार्ता भी विफल हो चुकी है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि गजेंद्र को एफटीआइआइ अध्यक्ष के पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने टवीट किया है, 'गजेंद्र चौहान को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस नियुक्ति में योग्यता के स्थान पर भाई-भतीजावाद को वरियता दी गई है। एकमात्र सांस्कृतिक संगठन होने का दावा करने वाला संघ विभिन्न सरकारी संगठनों में अपने कैडर और विचारकों को थोपना चाहता है।

पानी की धार से लगा करंट बाउंसर की मौत

ग़ज़ियाबाद  खोड़ा के नेहरू गार्डन में शुक्रवार सुबह हाइटेंशन लाइन को छूकर गिर रही पानी की धार की चपेट में आने से एक बाउंसर की मौत हो गई। घटना के दौरान बाउंसर अपनी बाइक छज्जे के नीचे खड़ी कर रहा था।

नेहरू गार्डन निवासी शेखर खंडेलवाल (32) एक मॉल में बाउंसर है। वह यहां परिवार के साथ रहता हैं। सुबह शेखर� पत्नी को ऑफिस छोड़ने गया था। लौटने के बाद� वह बाइक घर के बाहर खड़ी कर रहा था।

इस दौरान दूसरी मंजिल स्थित छत से गिर रही बारिश के पानी ंकी धार पहली� मंजिल की बालकनी के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छूती हुई उसके ऊपर गिरी, जिससे उसे करंट लग गया।

इस दौरान स्पार्किंग हुई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और शेखर को अस्पताल लेकर दौड़े। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शेखर की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शेखर के दो साल के बच्चे की मौत दो साल पहले हो चुकी है।

पानी की धार बनी कंडक्टर
पानी विद्युत का अच्छा सुचालक है। ऐसे में हाईटेंशन लाइन से होते हुए लगातार टपक रही पानी की धार एक तार के रूप में काम करती है, जिसमें करंट बहता है। इसकी चपेट में आने पर करंट लग सकता है।

कई इलाकों में है मौत की लाइन
अर्थला, महाराजपुर, वैशाली और प्रहलादगढ़ी में भी हाइटेंशन� लाइनें छतों के पास से गुजर रही हैं। बारिश के दौरान लोग लाइन को छूते हुए गिर रहे पानी से दूर रहें।

तीन लोग रातोंरात बन गए करोड़पति

ग़ज़ियाबाद  दीनदयालपुरी में मामूली जिंदगी जी रहे तीन व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन गए। तीनों के संजयनगर सेक्टर-23 स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक अकाउंट में अज्ञात स्रोत से 99-99 लाख रुपये (2.97 करोड़) आ गए।

बैंकवालों को शक हुआ तो उन्होंने शुक्रवार को चेक बुक इश्यू कराने आईं दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़कर कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बैंक प्रबंधक ने तीनों के खाते सीज कर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ अशोक सिसौदिया के मुताबिक, आरोपियों का कहना है कि यह पैसा शामली के अरुण चौधरी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का है। उसने उनके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया है।

पुलिस जांच कर रही है कि अरुण कुमार कौन है? उसने पैसा कहां से मंगवाया। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पीएनबी द्वारा वित्त पोषित बैंक है। संजयनगर सेक्टर-23 में इसकी ब्रांच है।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को जब बैंक खुला तो रुटीन के तहत बैंक की जमा धनराशि चेक की गई। तीन अकाउंट में 8 जुलाई को 99-99 लाख करके दो करोड़ 97 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

ये अकाउंट नंदग्राम की दीनदयालपुरी निवासी सीमा देवी, शोभा देवी और खूबलाल के हैं। धनराशि सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की मुजफ्फरनगर की राठेरी शाखा से ट्रांसफर की गई थी।

धनराशि क्रेडिट ट्रांसफर के जरिए अकाउंट में आई थी। जांच में संदिग्ध लगने पर तीनों खातों को सीज कर दिया गया। इनमें से 46 हजार रुपये ये लोग एटीएम के जरिए निकाल चुके हैं।

बृहस्पतिवार को इन्होंने चेक बुक इश्यू कराने के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को ये तीनों और शोभा का पति पूरणमासी बैंक शाखा में चेकबुक लेने आए तो इन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर� दिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में सीमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। शोभा घरेलू महिला है, इसका पति पूरणमासी मजदूरी करता है और खूब लाल परचून की दुकान करता है।

ये दिया था झांसा
आरोपियों ने बताया कि अरुण ने प्लान बनाया था कि खाते में रकम आने के बाद खूबलाल, सीमा और शोभा को वह जितनी रकम आएगी उसका एक प्रतिशत यानि लाखों रुपये देगा।

बोले आरोपी
सीमा ने बताया कि वह इस बारे में नहीं जानती थी, गेम की प्लानिंग पूर्णमासी ने अरुण के साथ मिलकर की थी। पूर्णमासी के कहने पर ही वह बैंक की गारेंटर बनी। पूर्णमासी ने अपनी पत्नी शोभा और दोस्त खूबलाल का खाता बैंक में खुलवा दिया।

बैंक स्टाफ भी जांच के घेरे में, अरुण की तलाश� 

2.97 करोड़ बैंक अकाउंट में आने के मामले में बैंक का स्टाफ भी जांच के घेरे में है। एसएचओ ने बताया कि इतनी मोटी रकम को जिस वक्त जमा किया गया, उस वक्त बैंक के कर्मचारियों का ध्यान क्यों नहीं गया।

बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। बैंक प्रबंधक ने तहरीर में लिखा है कि जांच में पाया गया कि यह धनराशि बैंक की मुजफ्फरनगर क्षेत्र की अन्य शाखा राठेरी के उचन्त सैनवेट खाते से जो कि बैंक का ऑफिस खाता है, से नामे किए गए और तीनों खाताधारकों के खातों में जमा अंतरित किए गए। षडयंत्र के तहत ऐसा किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पूरणमासी ने बताया कि करीब दो साल पहले यूनुस नाम का व्यक्ति उनका पड़ोसी था, यूनुस के संपर्क में अरुण चौधरी था। यूनुस की दोस्ती मुझसे थी।

दो साल पहले यूनुस ने यह कहकर मुझे अरुण से यह कहकर मिलवाया था कि अरुण बड़ा बिल्डर है। कई बडे़ बड़े भवनों का ठेका लेता है, तुम्हें भी झिर्री काटने का ठेका दिला देगा।

उसी के जरिए ही खूबलाल, शोभा और सीमा भी अरुण के संपर्क� में आए थे। हाल ही में अरुण उनसे मिला था। कहा था कि उसे तीन खाताधारक चाहिए, जिनका अकाउंट सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में हो, उसका मोटा पैसा आने वाला है। तब शोभा और खूबलाल ने अकाउंट खुलवाए थे।

मौके से भागा अरुण!

सूत्रों का दावा है कि शुक्रवार को बैंक में तथाकथित अरुण नाम का व्यक्ति भी आरोपियों के साथ पहुंचा था, लेकिन जब बैंक कर्मचारियों ने दोनों पर शक जताया और पुलिस को कॉल की तो अरुण वहां से खिसक लिया।

सीमा बनी थी बैंक गारेंटर

सीमा आंगनबाडी कार्यकत्री है, उसका खाता सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की सेक्टर-23 संजयनगर स्थित शाखा में है। वह बैंक गारेंटर बनी, जिसके� जरिए खूबलाल और शोभा ने अपना खाता खुलवाया।

ऑपरेटर ने की गलती, एयरब्रिज से टकराया विमान

मुंबई से 168 यात्रियों को लेकर चेन्नई पहुंचा गो एयर का विमान शुक्रवार को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरोब्रिज से टकरा गया। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

गो एयर की ओर से जारी बयान के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6:35 बजे हुई। घटना के समय विमान खड़ा था और एयरोब्रिज से जुड़ने का इंतजार कर रहा था।

राखी सावंत ने खुद को 'भेलपुरी' और सनी लियोनी को 'पास्ता' बताया

नई दिल्ली (10 जुलाई) : अभिनेत्री राखी सावंत और विवादित बयानों का साथ पुराना है। बॉलिवुड में उनका करियर कैसा भी रहा हो लेकिन उन्हें अपने बयानों और एक्टिविटीज़ से सुर्खियों में बने रहना आता है।
सनी लियोनी को विदेश वापस भेज देने की बात हो या पूर्व में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए उनके बयान। राजनीति में उतरने के लिए राखी ने बीते लोकसभा चुनाव में मुंबई की एक लोकसभा सीट से ताल ठोंकी थी लेकिन मतदाताओं ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया था।
राखी सावंत को लेकर फेम बॉलीवुड ने #bajaoed नाम से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राखी ने ट्विटर यूजर्स के अपने बिंदास अंदाज में सवालों के जवाब दिए हैं।

इस वीडियो में राखी ने सनी लियोनी पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। एक यूजर्स ने राखी को भेलपूरी और सनी लियोनी को पास्ता बताया तो राखी ने कहा कि हां मैं भेलपुरी की तरह ही तीखी हूं।
विराट नाम के एक यूजर के यह कहने पर कि वह राखी को प्यार करता है, राखी ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का नाम लेते हुए जमकर चुटकी ली। राखी ने कहा कि क्या तुम विराट कोहली हो, तो फिर इस तरह छुप कर ट्वीट क्यों कर रहे हो, क्या अनुष्का शर्मा से डरते हो।

एक यूजर के ट्वीट के जवाब में राखी ने कहा, ''मुझे लगता है कि राखी सावंत का जन्म सिर्फ क्लीवेज दिखाने के लिए ही हुआ है, मैंने अपनी क्लीवेज पर बहुत पैसा खर्च किया है, तो दिखाऊंगी ना यार।

आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह को मारी गोली

शाहजहांपुर। कथावाचक आसाराम छेड़छाड़ मामले के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम गोली मार दी। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में उन्हें बरेली के मिशन रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के पीछे आसाराम के गुर्गों का हाथ बताया जा रहा है।
सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना निवासी कृपाल आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से कुछ सामान खरीदने बाजार गए थे। पुवायां रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली पीठ में लगने से वह वहीं गिर गए और आरोपी फरार हो गए। लोगों ने कृपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि रीढ़ की हड्डी पर गोली लगने से कृपाल के दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया है।
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी बबलू कुमार भी आ गए। एसपी ने बताया कि हमलावर को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही हमलावर पुलिस गिरफ्त में होंगे। आसाराम प्रकरण में वादी पीड़िता के पिता ने वारदात के पीछे आसाराम के गुर्गों की करतूत बताई है।
गौरतलब है कि आसाराम और उनके पुत्र नारायण साईं के मामलों से जुड़े नौ लोगों पर हमले हो चुके हैं। इनमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।