Wednesday, 15 July 2015
PM मोदी आज स्किल इंडिया लॉन्च करेंगे
नई दिल्ली (15 जुलाई):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक बुलाई है। समझा जाता है कि इस बैठक में मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ लंबे समय से जारी भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विचार विमर्श करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आज सुबह नीति आयोग की संचालन परिषद की दूसरी बैठक की 7 रेसकोर्स रोड पर अध्यक्षता करेंगे।
मोदी की सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अलग बैठकें भी होंगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल हैं।
एक सूत्र ने कहा कि बैठक में भूमि अधिग्रहण के अलावा गरीबी, स्वास्थ्य व केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। परिषद नीति आयोग के तहत मुख्यमंत्रियों के तीन उपसमूहों और दो कार्यबलों के कामकाज की भी समीक्षा करेगी।
बजरंगी भाईजान' क्यों है सलमान के लिए ख़ास
मुंबई (15 जुलाई) :दक्षिण का 'बाहुबली' बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब बारी है 'बजरंगी भाईजान' की। बॉलिवुड के 'दबंग' सलमान ख़ान की अपने नाम के प्रोडक्शन की इस पहली फिल्म के बारे में ट्रेड पंडित भी अनुमान लगा रहे हैं कि इसका कलेक्शन भी कमाल का होगा। फिल्म के लिए उत्सुकता इसी से साबित होती है कि फिल्म का शीर्षक रिलीज से कई दिन पहले से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
कुछ मल्टीप्लेक्स थिएटर्स ने 'बजरंगी भाईजान' के लिए टिकट के रेट्स भी 20 फीसदी तक बढ़ा दिए है। सलमान ख़ान एक साल बाद किसी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। हिट एंड रन केस में सलमान के दोषी ठहराए जाने के बाद सलमान की ये पहली फिल्म है जो रिलीज़ होने जा रही है। आखिर क्यों है बजरंगी भाईजान सलमान ख़ान के लिए बहुत ख़ास। आपको बताते हैं कि सलमान ने इस फिल्म के लिए ऐसी कई बातें नई की हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की थी।
कश्मीर में पहली फिल्म
सलमान ने करीब ढाई दशक के करियर में पहली बार कश्मीर में अपनी किसी फिल्म के लिए शूटिंग की है। बजरंगी भाईजान की शूटिंग पहलगाम, सोनमर्ग के साथ कश्मीरी की अश्कमुकाम दरगाह में हुई। बता दें कि इस दरगाह के परिसर में पहले किसी फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। सलमान फिल्म की शूटिंग के लिए 45 दिन तक कश्मीर में रहे।

आतिफ़ असलम और अदनान सामी के साथ पहली बार काम
पाकिस्तानी गायक आतिफ़ असलम और अदनान सामी ने पहली बार सलमान ख़ान की फिल्म के लिए प्लेबैक दिया है। सलमान ख़ान पर्दे पर आतिफ़ असलम की आवाज़ में 'तू चाहिए' गाते नज़र आएंगे। वहीं अदनान सामी स्क्रीन पर खुद ही 'भर दो झोली मेरी' गाते दिखेंगे।

शाहरुख़ और आमिर के लिए पहली बार स्क्रीनिंग
ट्विटर पर बजरंगी भाईजान के फर्स्ट लुक को शाहरुख़ और आमिर ने जारी कर इस फिल्म को समर्थन दिया था। अब सलमान की बारी है। सलमान का इरादा शाहरुख़ और आमिर के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करने का है। इसके लिए सलमान ने अपने स्टाफ को शाहरुख़ और आमिर की सुविधा के मुताबिक डेट तय करने के लिए कहा है।

करीना की शादी के बाद सलमान के साथ पहली फिल्म
करीना कपूर ख़ान की सैफ़ अली ख़ान के साथ शादी के बाद सलमान ख़ान के साथ 'बजरंगी भाईजान' पहली फिल्म है जो रिलीज़ हो रही है।

पहली बार पाकिस्तान जा सकते हैं सलमान
सलमान कई मौकों पर कह चुके हैं कि 'बजरंगी भाईजान' शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए है। सलमान की पाकिस्तान में भी ज़बरदस्त पॉपुलेरिटी है। इस फिल्म के ज़रिए दोनों देशों में दोस्ती के पैगाम के साथ सलमान ने पाकिस्तान के अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का फ़ैसला किया है। सलमान इसके लिए पाकिस्तान जाने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि सलमान इससे पहले कभी पाकिस्तान नहीं गए हैं।

हीरोइन बनाने का झांसा देकर 50 हजार में बेंचते थे लड़कियां
लोनी कोतवाली पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो 50 हजार रुपये में नाबालिग लड़कियों को हीरोइन बनाने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलता था।
शादी और घरेलू काम के लिए बेचता था। तीन तस्करों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गैंग की एक महिला फरार है। इनके चंगुल से चार लड़कियों को छुड़ाया। तस्कर लड़कियों को दिल्ली रेलवे स्टेशन से काम दिलाने का झांसा देकर लाए थे।
इनमें से 17 साल की किशोरी लोनी की है, जिसने बेचे जाने की भनक लगने पर घर फोन कर दिया था। इसके बाद पुलिस तस्करों तक पहुंची। ये गिरोह अब तक 40 से ज्यादा लड़कियां बेच चुका है।सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीतापुरी पार्ट-1 स्थित एक मकान से राजू चौधरी, अजय कुमार, राजन को गिरफ्तार किया है।
अजय कुमार, राजन कुमार दरभंगा और राजू चौधरी मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है। तीनों दिल्ली में रहते हैं। मकान की तलाशी में 14, 15, 17 वर्षीय किशोरी और 20 वर्षीय युवती मिली।
इनमें से लोनी निवासी किशोरी के अलावा बाकी दो किशोरी और एक युवती झारखंड की रहने वाली हैं। इनमें बेचकर देह व्यापार में धकेलने की फिराक में थे।तस्कर डांस पार्टी, क्षेत्रीय सीडी फिल्मों में हीरोइन, घरों में काम आदि दिलाने का लालच दिया जाता था। जिसके बाद देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।
सीओ ने बताया कि इस गैंग के निशाने पर घर से भागी लड़कियां होती थीं, जिन्हें ये सब्जबाग दिखाकर चंगुल में फंसा लेते थे। ज्यादतर इनके चंगुल में बिहार,झारखंड और पूर्वी यूपी की लड़कियां आती थीं।
ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इस मामले का खुलासा बॉलीवुड फिल्म ‘मर्दानी’ के स्टाइल में हुआ। लोनी एसएचओ ने बताया कि एक किशोरी पिता की डांट से नाराज होकर सात जुलाई को घर से भाग गई थी।पिता ने लोनी पुलिस को इसकी शिकायत दी थी और ऑपरेशन स्माइल के तहत इनकी खोजबीन शुरू की गई। सोमवार की देर शाम किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि बेटी का फोन आया था और कुछ लोग उसे बेचने वाले हैं।
जिस नंबर से किशोरी ने पिता को फोन किया था, पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया। यह फोन नंबर पकड़े गए एक बदमाश का ही था, जिससे किशोरी ने मौका देखकर परिवार को कॉल किया था।
इसके बाद दिल्ली स्थित सीतापुरी पार्ट-1 स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह दबिश दी गई।सीओ द्वितीय ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के रेलवे स्टेशनों के पास मौजूद रहते हैं। स्टेशन पर ये लोग उन किशोरियों को ट्रेस करते हैं,जो कि प्रेम प्रसंग, नौकरी या फिर परिजनों से क्षुब्ध होकर घर से भागी हुई होती हैं। इन लड़कियों को नौकरी दिलाने, फिल्मों में काम दिलवाने, हीरोइन बनाने का झांसा देकर गिरोह के सदस्य दिल्ली ले आते हैं।
दिल्ली में एक युवक को ये लड़कियां सौंपी जाती थी, वह युवक किशोरियों को अपने साथ कुछ दिन रखता। सहानुभूति दिखाकर उन्हें अपने विश्वास में लेता था और इसके बाद दंपति के पास काम दिलवाने के बहाने ले जाता था,जो कि किशोरियों का सौदा करते थे।
पुलिस ने बताया कि झारखंड की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बदमाशों के कहने पर मिनी स्कर्ट पहनने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। लोनी पुलिस की गिरफ्त में लड़कियों को देहव्यापार के लिए बेचने वाले आरोपी।

आने-जाने वालों से पूछ रही एलआईयू ‘ हू आर यू ’
गाजियाबाद आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर रेप का केस कराने वाली महिला के घर पर खुफिया तंत्र की निगाहें लगी हैं। मामला अब सपा सुप्रीमो से जुड़ता जा रहा है।
ऐसे में आरोप लगाने वाले परिवार के यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। आसपास के लोगों के अनुसार एलआईयू लगातार यहां नजर रखे हुए हैं।
मुलायम सिंह यादव केकथित रूप से आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को धमकाने और इसके तत्काल बाद अमिताभ ठाकुर के खिलाफ रेप का अभियोग दर्ज होने का मामला आपस में जुड़ता जा रहा है।
रेप का आरोप लगाने वाली महिला के परिवार के सपा से जुड़ा होने के बाद हालात बदल गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने महिला के परिवार की सुरक्षा और निगरानी शुरू कर दी है।
महिला के परिवार से मिलने वालों का तांता लगा है। इनमें कई राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अमिताभ ठाकुर को काबू करने के लिए महिला को मोहरा बनाया गया है।
ऐसे में महिला से मिलकर कुछ लोग इसका खुलासा कराना चाहते हैं तो सपा के नेता इसको दबाने में लगे हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने इंद्रगढ़ी क्षेत्र में महिला के निवास वाली कालोनी में निगरानी बढ़ा दी है।
यहां आने-जाने वालों की निगरानी एलआईयू कर रही है। अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से भी एलआईयू पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो सपा संगठन की ओर से कुछ महिला कार्यकर्ताओं को भी इस क्षेत्र में लगाया गया है।

मुंबई की फिल्म एक्ट्रेस के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप!
औरंगाबाद। मराठी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने वाली एक अभिनेत्री से पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में फिल्म निर्माता गोविंद चितलांगे को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर हैं। औरंगाबाद अपराध शाखा (ग्रामीण) के इंस्पेक्टर कंचन कुमार छाते ने बताया कि मुंबई निवासी अभिनेत्री यहां के अंबड़ गांव में दो महीने से मराठी फिल्म 'लाहनपन' की शूटिंग कर रही थी। रविवार को वह फिल्म निर्माता से अपना पारिश्रमिक लेने आई थी, तभी यह घटना हुई।
पाकिस्तान को राजनाथ का करारा जवाब
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ संबंधों को सुधारने की पहल के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के बेतुके बोल का करारा जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि यदि कश्मीर में सीमा पर किसी भी तरह का सीजफायर उल्लंघन होता है, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।
अजीज ने सोमवार को कश्मीर में अलगावादियों को नैतिक, आर्थिक और कूटनीतिक समर्थन जारी रखने का ऐलान किया था। सरताज अजीज के बयान के दूसरे ही दिन कश्मीर में सुरक्षा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने सख्त तेवर दिखाया। इसके पहले भी राजनाथ सिंह सेना और बीएसएफ को पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी का करार जबाव देने की खुली छूट का ऐलान कर चुके हैं। भारत की ओर से की गई जवाबी गोलीबारी से बिफरा पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र तक गुहार लगा चुका है।
गौरतलब है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बातचीत और उसके बाद जारी साझा वक्तव्य से पलटते हुए पाकिस्तान ने कश्मीर के मुद्दे को शामिल किए बिना भारत के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इन्कार किया था। इसके जरिए पाकिस्तान दुनिया के सामने कश्मीर को विवादित क्षेत्र साबित करना चाहता है। लेकिन राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की इस कूटनीतिक चाल की हवा निकाल दी है।
मोदी-शरीफ के बीच बनी सहमति के अनुसार दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ-साथ पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के महानिदेशकों की बैठक होनी है। मोदी सरकार ने साफ कर दिया कि उफा में तय मुद्दों के आधार पर ही दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू होगा।