Thursday, 16 July 2015
प्रेमी जोड़े ने की ताजमहल के सामने खुदकशी की कोशिश
आगरा। प्यार के बीच मजहब की दीवार खड़ी हुई, तो दोनों ने जान देने का फैसला ले लिया। बुधवार को ताज नेचर वॉक पहुंचे प्रेमी जोड़े ने ब्लेड से गला काट लिया। इसकी खबर लगते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल भेजने की जगह दोनों को करीब पौन घंटे तक बैठाए रखा। लोगों का आक्रोश भड़कता देख घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
न्यू आगरा के करबला की रहने वाली शबनम डांस क्लासेज चलाती है। दस साल पहले पड़ोस में रहने वाले राजीव सिंह से मित्रता हो गई। सात साल पहले राजीव परिवार के साथ देहरादून जाकर बस गया। फिर भी बातों का सिलसिला जारी रहा और दोस्ती प्यार में बदल गई।
दोनों ने शादी करने का फैसला किया, मगर परिवार वाले गैर मजहबी शादी के लिए तैयार नहीं थे। बुधवार को शबनम ने देहरादून से राजीव को बुलाया था। दोपहर में दोनों ताज नेचर वॉक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर तक वहां घूमने के बाद बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान शबनम ने अपने पर्स से ब्लेड निकाली और गला काट लिया, इसके बाद राजीव सिंह ने भी उसके हाथ से ब्लेड लेकर अपना गले पर चला दी। इससे पहले कि वह और वार करते, वहां मौजूद लोगों ने उनको पकड़ लिया।
घटना से पर्यटकों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, वहां पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी दोनों को लहूलुहान हालत में अपने कार्यालय पर ले गए। दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके वहां जुट गई, लोगों का कहना था कि घायलों को प्राथमिक इलाज को अस्पताल भेजने की जगह आधा घंटे से भी ज्यादा वन विभाग कार्यालय के बाहर बैठा रखा।
गर्दन से खून बहने से दोनों की हालत बिगड़ने लगी। मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त होने लगा, तब कहीं जाकर दोनों को एसएन भेजा गया। जानकारी होने पर शबनम के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का पुलिस से कहना था कि वह दोनों की शादी को तैयार थे।
भीषण हादसा, मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ा
लखनऊ के कृष्णानगर के जाफरखेड़ा में बुधवार दोपहर लीक सिलेंडर में आग लग गई। खाना पकाने के लिए चूल्हा जलाने गई महिला दुधमुंहे को गोद में लेकर चीखते हुए बाहर भाग गई।इसके थोड़ी ही देर बाद सिलेंडर धमाके साथ फट गया। इससे मकान के खिड़की-दरवाजे और छज्जा उड़ गया और आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर पड़ोस की दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा मजदूरी करने वाले बरातीलाल गौतम के घर पर दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। बराती ने बताया कि घर पर बेटा जितेंद्र पत्नी पूजा, पांच माह के बेटे आदर्श और छोटे भाई सुमित व बहन सोनी के साथ था।एक बजे पिकेडली होटल के पास स्थित एनडी गैस सर्विस कंपनी का डिलीवरीमैन त्रिभुवन सिलेंडर लेकर आया। उसने सिलेंडर घर पर लगा दिया। करीब डेढ़ बजे पूजा ने जैसे ही खाना पकाने के लिए चूल्हा जलाया, सिलेंडर में आग लग गई।पूजा चीखती हुई पास ही लेटे आदर्श को गोद में उठाकर बाहर भागी। जितेंद्र ने छोटे भाई-बहन को बाहर निकाला। इसी बीच सिलेंडर में भीषण धमाका हो गया।जितेंद्र ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि मकान के खिड़की-दरवाजे उड़ गए और छज्जा ढह गया। दीवारें कई जगह से चिटक गईं।धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बाल्टियों में पानी लेकर दौड़े।जितेंद्र ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नंदलाल की पत्नी माया और देवी प्रसाद की पत्नी नेहा आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलस गईं। इन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां से सिविल रिफर कर दिया गया। यहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
खुशखबरी: पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती
देशवासियों के लिए खुशखबरी है, एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। हालांकि दिल्ली वालों को इसका ज्यादा फायदा नहीं मिल सकेगा।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती की है। इस कटौती में स्थानीय स्तर पर लगाई जाने वाली लेवी शामिल नहीं है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से इस महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में यह दूसरी कटौती है।
दरअसल दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बजट के बाद दिल्ली की जनता को महंगाई का करारा झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया। जिसके चलते इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। हालांकि देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिरने से दिल्ली के लोगों की जेब में ज्यादा चपत नहीं लगेगी।राजधानी दिल्ली में वैट बढ़ाए जाने की वजह से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 28 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है। केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर वैट या सेल्स टैक्स की दर 20 फीसदी से बढ़ा कर 25 कर दी है।
डीजल की कीमत में कटौती होने से पूरे देश में इसकी कीमत खासी घटेगी लेकिन दिल्ली में डीजल पर वैट 12.5 से बढ़ा कर 16.6 फीसदी कर दिए जाने से यह प्रति लीटर 50 पैसे ही सस्ता हुआ है।

पेट्रोल और डीजल की घटी हुई दरें बुधवार आधी रात से लागू हो गई। पेट्रोल और डीजल के घटे हुए दामों का असर पूरे देश में पड़ेगा लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से वैट दर बढ़ाए जाने की वजह से राजधानी दिल्ली के लोगों को इस कटौती का लाभ नहीं मिलेगा।
दरअसल दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बजट के बाद दिल्ली की जनता को महंगाई का करारा झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया। जिसके चलते इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। हालांकि देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिरने से दिल्ली के लोगों की जेब में ज्यादा चपत नहीं लगेगी।राजधानी दिल्ली में वैट बढ़ाए जाने की वजह से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 28 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है। केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर वैट या सेल्स टैक्स की दर 20 फीसदी से बढ़ा कर 25 कर दी है।
डीजल की कीमत में कटौती होने से पूरे देश में इसकी कीमत खासी घटेगी लेकिन दिल्ली में डीजल पर वैट 12.5 से बढ़ा कर 16.6 फीसदी कर दिए जाने से यह प्रति लीटर 50 पैसे ही सस्ता हुआ है।
बृहस्पतिवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 66.90 रुपये हो गया है। इससे पहले प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 66.62 रुपये थी। प्रति लीटर डीजल की कीमत 49.72 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 50.22 रुपये में मिल रहा था।
Wednesday, 15 July 2015
शाहिद नहीं बल्कि करण 'झलक' को कहेंगे अलविदा!
मुंबई(15 जुलाई): खबर थी कि 'झलक दिखला जा रीलोडेड' के 8 एपिसोड्स के बाद एक्टर शाहिद कपूर शो को छोड़ देंगे, मगर ये सच नहीं है। बल्कि शाहिद की जगह वो करण जौहर होंगे जो ऐसा करेंगे। जल्द ही करण इस शो को अलविदा कह देंगे।
खबरो के मुताबिक, शाहिद शो के पूरे सीज़न में रहेंगे जबकि करण जौहर, जो कि अपनी चर्चित फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' की शूटिंग करेंगे और केवल शो के 8 एपिसोड्स के लिए रहेंगे। बता दे, करण इस डांस शो के तीन सीज़ंस को जज कर चुके हैं।
'झलक' के पहले सीज़ंस में जज रही धक-धक गर्ल एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित और निर्माता-कोरियोग्रफर रेमो डिसूज़ा को अब शाहिद और गणेश हेगड़े ने रिप्लेस कर दिया है। शो के मेकर्स ने चौथे जज के रूप में लॉरेन गोटलिएब को भी चुना है ताकि जब करण इस शो को छोड़े तो शाहिद, गणेश और लॉरेन शो को अच्छे से जज कर सकें।

अमजद खान से मेरी गहरी दोस्ती थी : अमिताभ बच्चन
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि वह और ‘शोले’ में उनके सह अभिनेता रहे अमजद खान के बीच गहरी मित्रता थी जो हर उतार चढाव में भी जारी रही। बच्चन ने अमजद के बेटे शादाब की लिखी किताब का विमोचन करते हुए उन लम्हों को याद किया जब 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सेट पर दिवंगत अभिनेता से उनकी पहली मुलाकात हुई थी।उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘..यात्रा खुशियों, उल्लास और घनिष्ठता और कठिन समय के दौरान के संबंधों से भरी हुई। लेकिन हमारी गहरी दोस्ती हमेशा बनी रही।’ उन्होंने कहा, ‘अपनी दोस्ती के अलग-अलग समय पर हमने कुछ कठिन समय भी बिताए.. उनकी दुर्घटना, मेरी दुर्घटना और अचानक उनका गुजर जाना लेकिन हमारे बीच एक नि:शब्द संबंध थे और वह अब भी है..’’ मुंबई-गोवा मार्ग पर 1986 में अमजद के साथ भीषण दुर्घटना हुई थी और छह वर्ष बाद दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
‘शोले’ के अलावा उन्होंने ‘अहसास’, ‘सुहाग’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘लावारिस’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। ‘पीकू’ के अभिनेता अपने बेटे अभिषेक बच्चन के प्रो कबड्डी लीग के दूसरे संस्करण को लेकर उत्साहित हैं जिसमें वह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
PM मोदी आज स्किल इंडिया लॉन्च करेंगे
नई दिल्ली (15 जुलाई):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक बुलाई है। समझा जाता है कि इस बैठक में मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ लंबे समय से जारी भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विचार विमर्श करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आज सुबह नीति आयोग की संचालन परिषद की दूसरी बैठक की 7 रेसकोर्स रोड पर अध्यक्षता करेंगे।
मोदी की सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अलग बैठकें भी होंगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली संचालन परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व संघ शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल हैं।
एक सूत्र ने कहा कि बैठक में भूमि अधिग्रहण के अलावा गरीबी, स्वास्थ्य व केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। परिषद नीति आयोग के तहत मुख्यमंत्रियों के तीन उपसमूहों और दो कार्यबलों के कामकाज की भी समीक्षा करेगी।
बजरंगी भाईजान' क्यों है सलमान के लिए ख़ास
मुंबई (15 जुलाई) :दक्षिण का 'बाहुबली' बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब बारी है 'बजरंगी भाईजान' की। बॉलिवुड के 'दबंग' सलमान ख़ान की अपने नाम के प्रोडक्शन की इस पहली फिल्म के बारे में ट्रेड पंडित भी अनुमान लगा रहे हैं कि इसका कलेक्शन भी कमाल का होगा। फिल्म के लिए उत्सुकता इसी से साबित होती है कि फिल्म का शीर्षक रिलीज से कई दिन पहले से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
कुछ मल्टीप्लेक्स थिएटर्स ने 'बजरंगी भाईजान' के लिए टिकट के रेट्स भी 20 फीसदी तक बढ़ा दिए है। सलमान ख़ान एक साल बाद किसी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। हिट एंड रन केस में सलमान के दोषी ठहराए जाने के बाद सलमान की ये पहली फिल्म है जो रिलीज़ होने जा रही है। आखिर क्यों है बजरंगी भाईजान सलमान ख़ान के लिए बहुत ख़ास। आपको बताते हैं कि सलमान ने इस फिल्म के लिए ऐसी कई बातें नई की हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की थी।
कश्मीर में पहली फिल्म
सलमान ने करीब ढाई दशक के करियर में पहली बार कश्मीर में अपनी किसी फिल्म के लिए शूटिंग की है। बजरंगी भाईजान की शूटिंग पहलगाम, सोनमर्ग के साथ कश्मीरी की अश्कमुकाम दरगाह में हुई। बता दें कि इस दरगाह के परिसर में पहले किसी फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। सलमान फिल्म की शूटिंग के लिए 45 दिन तक कश्मीर में रहे।

आतिफ़ असलम और अदनान सामी के साथ पहली बार काम
पाकिस्तानी गायक आतिफ़ असलम और अदनान सामी ने पहली बार सलमान ख़ान की फिल्म के लिए प्लेबैक दिया है। सलमान ख़ान पर्दे पर आतिफ़ असलम की आवाज़ में 'तू चाहिए' गाते नज़र आएंगे। वहीं अदनान सामी स्क्रीन पर खुद ही 'भर दो झोली मेरी' गाते दिखेंगे।

शाहरुख़ और आमिर के लिए पहली बार स्क्रीनिंग
ट्विटर पर बजरंगी भाईजान के फर्स्ट लुक को शाहरुख़ और आमिर ने जारी कर इस फिल्म को समर्थन दिया था। अब सलमान की बारी है। सलमान का इरादा शाहरुख़ और आमिर के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करने का है। इसके लिए सलमान ने अपने स्टाफ को शाहरुख़ और आमिर की सुविधा के मुताबिक डेट तय करने के लिए कहा है।

करीना की शादी के बाद सलमान के साथ पहली फिल्म
करीना कपूर ख़ान की सैफ़ अली ख़ान के साथ शादी के बाद सलमान ख़ान के साथ 'बजरंगी भाईजान' पहली फिल्म है जो रिलीज़ हो रही है।
करीना कपूर ख़ान की सैफ़ अली ख़ान के साथ शादी के बाद सलमान ख़ान के साथ 'बजरंगी भाईजान' पहली फिल्म है जो रिलीज़ हो रही है।
पहली बार पाकिस्तान जा सकते हैं सलमान
सलमान कई मौकों पर कह चुके हैं कि 'बजरंगी भाईजान' शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए है। सलमान की पाकिस्तान में भी ज़बरदस्त पॉपुलेरिटी है। इस फिल्म के ज़रिए दोनों देशों में दोस्ती के पैगाम के साथ सलमान ने पाकिस्तान के अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का फ़ैसला किया है। सलमान इसके लिए पाकिस्तान जाने के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि सलमान इससे पहले कभी पाकिस्तान नहीं गए हैं।