This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Friday, 17 July 2015

सिपाही वर्षों तक करता रहा रेप, केस होने पर की शादी

दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है।� हालांकि, मामला दर्ज होने के बाद सिपाही ने अगले दिन ही युवती से शादी कर ली।

गाजियाबाद की रहने वाली युवती ने शादी के साक्ष्य पुलिस को दे दिए हैं। युवती की सिपाही से पहली बार उस समय मुलाकात हुई, जब वह श्यामलाल कॉलेज में दाखिला लेने आई थी।

आरोप है कि 7वीं बटालियन में तैनात सिपाही मनीष उसे तिलक मार्ग इलाके में किसी से मिलावाने ले आया था।यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर वीडियो की धमकी देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा।

इसके साथ ही शादी का झांसा भी देता रहा। युवती जब दिल्ली छोड़कर गाजियाबाद चली गई तो आरोपी भी उसके साथ गाजियाबाद चला गया।

उसने वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। तंग आकर तिलक मार्ग थाने में युवती ने मामला दर्ज कराया। जिसके बाद मनीष ने युवती से शादी कर ली।

यादव सिंह मामले की CBI जांच से उठा तूफान

यादव सिंह मामले की सीबीआई जांच की भनक नोएडा प्राधिकरण के अफसरों को पहले ही लग गई थी। इसके बाद से ही प्राधिकरण अधिकारियों के चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं।

हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद से ही सीबीआई का शिकंजा कसना तय माना जा रहा था। बुधवार से ही प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय में इसे लेकर हलचल शुरू हो गई थी।

दिसंबर 2014 में आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। हालांकि, सीबीआई जांच को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।लेकिन बुधवार को हुई अंतिम सुनवाई दौरान हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और नोएडा प्राधिकरण को निशाने पर लेते हुए कड़ी टिप्पणी की थी।

कोर्ट ने कहा था कि ‘आखिर ऐसा क्या है कि एक इंजीनियर सरकार के लिए होली काऊ (पवित्र गाय) बना हुआ है’। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के सख्त रुख को प्राधिकरण अधिकारियों ने बुधवार को ही भांप लिया था।

इसके बाद से ही कार्मिक और प्रशासनिक खेमे में हलचल शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच से जुड़े अधिकारियों को आननफानन में लखनऊ तलब कर लिया गया है।

दिनभर प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े अधिकारियों में भी बेचैनी का माहौल पैदा हो गया है।

मायावती की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने वाले सपा नेता को जेल

बिजनौर (17 जुलाई):उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायवती व अन्य नेताओं की वॉट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर पालिका सभासद और एक एसपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बीएसपी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को वॉट्सएप पर किरतपुर न्यूज के नाम से चल रहे ग्रुप में मायावती,लालू समेत कई नेताओं की आपत्तिजनक फोटो डाली गई थी। ऐसी फोटो से बसपाइयों और दलित समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।
शिकायत मिलने पर जब पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई तो किरतपुर के पालिका सभासद वकार अहमद और ग्रुप एडमिन युवा एसपी नेता साहिल मेहरा को दोषी पाया गया। किरतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 व आईपीसी की धारा 34 के अलावा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना किरतपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई कर रही है।

मोदी, शरीफ को बजरंगी भाईजान दिखाना चाहते हैं सलमान


मुंबई। 'बजरंगी भाईजान रिलीज होने की पूर्व संध्या पर सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ दोनों को उनकी फिल्म देखनी चाहिए। यह फिल्म भारत-पाक थीम पर बनी है।
फिल्म में सलमान ने पाकिस्तानी का रोल अदा किया है। पाकिस्तान में उनके घर पहुंची एक मूक बधिर लड़की की मदद की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए प्रेम सीमा से परे है।
ट्वीटर पर सलमान ने पोस्ट किया है कि यदि भारत-पाक के नेताओं ने बजरंगी भाईजान देखा तो प्रेम और आदर की बात होगी। कारण यह है कि बच्चों के लिए प्रेम सभी सीमाओं से परे है।
मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब सलमान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सलमान ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन भी किया था।

Thursday, 16 July 2015

OMG: एक खंभे के लिए हुआ खून-खराबा, काट दी नाक

देहरादून में एक बिजली के खंभे को लेकर विवाद इतना गर्मा गया कि खून खराबा हो गया। मामला मिनी मसूरी कहे जाने वाले नवादा गांव का है।

मिनी मसूरी नवादा गांव में तार डालने के दौरान बिजली खंभे की दावेदारी के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। घास काटने वाली तलवार का प्रयोग किए जाने के कारण एक की नाक कट गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मिनी मसूरी नवादा निवासी सुरेंद्र सिंह के घर के पास बिजली का खंभा है। मंगलवार रात को रणजीत पक्ष के लोग खंभे पर तार डाल रहे थे।सुरेंद्र ने तार डालने का यह कहकर विरोध किया कि खंभा उसके प्रयासों से लगा है। रणजीत पक्ष भी खंभे को लेकर दावा जताने लगा। तार तो डला नहीं पर मेरा खंभा- तेरा खंभा में दोनों पक्ष भिड़ गए।

घास काटने वाली तलवार के साथ लाठी-डंडे चल गए, जिसमें कई लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर आ गई।

तलवार के हमले से रणजीत के पड़ोसी राजू की नाक कट गई। जबकि रणजीत की पत्नी मंजू भी घायल हुई। सुरेंद्र पक्ष की तरफ से कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करा दिया है। सुरेंद्र की तरफ से बलवे और रणजीत की तरफ से हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विनोद खन्ना के बेटे से चल रहा है पूनम पांडे का अफेयर!

फिल्मी गपशप की दुनिया में इन दिनों एक अनोखी जोड़ी की खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि अपनी सेक्सी अदाओं के लिए मशहूर मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे के साथ मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना की डेटिंग चल रही है।
साक्षी निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि भंसाली ने विनोद खन्ना को भरोसा दिलाया है कि वह उनके बेटे को लॉन्च करेंगे।

इस बीच बॉलीवुड के गलियारे इस बात से गर्म हैं, कि साक्षी अक्सर पबों में पूनम पांडे के हाथों में हाथ डाले देखे जा रहे हैं। दोनों देर रात तक साउथ बॉम्बे की पार्टियों में मशगूल रहते हैं। उनकी आंखों का अंदाज और बातों का लहजा बताता है कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ चल रहा है।हाल ही में पूनम पांडे ने सोशल साइट्स पर कहा था कि उन्हे एक हीरो की तलाश है हालांकि उन्होने ऐसा अपनी आने वाली फिल्म के लिए कहा था। लेकिन विनोद खन्ना के छोटे बेटे के साथ लगातार देखी जा रही पूनम को क्या अब फिल्म और जिंदगी दोनों के लिए हीरो मिल गया है, इस बात के चर्चे फिल्मी गलियों में खूब हैं।
विनोद खन्ना के छोटे बेटे साक्षी को पिछले दिनों ही संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में लेने की बात कही है। जबकि पूनम योग दिवस पर एक खास तरीके से योगा करते हुए अपना वीडियो अपलोड करके सुर्खियों में हैं।

हालांकि साक्षी खन्ना और पूनम पांडे दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल दोनों मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदी युवती

गाजियाबाद(16 जुलाई):इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से सटे गाजियाबाद से आ रही है, जहां कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक युवती ने खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर एक युवती कौशांबी मेट्रो स्टेशन की छत से पार्किंग की तरफ कूद पड़ी। उसके गिरने की आवाज से चारो-तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवति की हालत गंभीर बनी हुई है।