This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, 3 August 2015

झलक दिखला जा' के मंच पर दिखेंगी शाहिद की पत्नी मीरा

नई दिल्ली (3 अगस्त)हाल ही में शादी के बंधन में बंधे शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही 'झलक दिखला जा'के मंच पर दिखेंगी। खबर है कि शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही टीवी शो 'झलक दिखलाजा' के मंच पर पहली बार फैन्स से रूबरू होंगी।
शाहिद इस डांस शो 'झलक दिखला जा' को जज करते हैं। शाहिद ने अपनी शादी को लेकर फैंस के बीच काफी बेचैनी का माहौल बना रखा था। अब उनके फैंस मीरा की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं।
शाहिद ने जुलाई में दिल्ली बेस्ड मीरा से शादी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, शाहिद वाइफ मीरा राजपूत को शो 'झलक दिखलाजा' में लोगों से रूबरू कराएंगे और साथ ही अपनी आने वाली फिल्म शानदार का ट्रेलर भी झलक के मंच पर ही लॉन्च करेंगे।
शाहिद की अगली फिल्म शानदार 22 अक्टूबर को रिलीज होगी और इसमें पहली बार शाहिद और आलिया की जोड़ी नजर आएगी।

जेडीयू के टिकट से बिहार में चुनाव लडेंगी शत्रुघन सिन्हा की पत्नी

पटना (2 जुलाई):बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव में उतर सकती हैं। इस बारे में ऐसी खबरें तेज होती जा रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारे में भी इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के एक दिन बाद 26 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश के बंगले पर जाकर मुलाकात की। मुलाकात में सिन्हा ने नीतीश की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने नीतीश को 'विकास पुरुष' बताया। इस मुलाकात की खास बात यह रही कि बीजेपी से उनकी नाराजगी को लेकर देखा जा रहा था। कारण है कि मुजफ्फरपुर की पीएम की सभा में शत्रुघ्न को नहीं बुलाया गया था।

इस मुलाकात के बाद विवाद बढ़ने पर सिन्हा ने कहा, 'नीतीश कुमार से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। हम जब भी पटना आते है तो नीतीश से मुलाकात होती है।' चार दिन पहले भी दिल्ली से लौटने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से सिन्हा की मुलाकात हुई थी। पहले दोनों ने एक-दूसरे का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, पर नीतीश कुमार ने अपने काफिले को रोक कर सिन्हा से जाकर मुलाकात की थी।

इसी तरह जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।' वहीं, जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जदयू में शामिल होने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'अभी तक भाजपा सांसद की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। अगर वे जदयू में शामिल होने की इच्छा जताते हैं या उनकी पत्नी को विधानसभा का चुनाव लड़ाए जाने का प्रस्ताव आता है तो इस पर विचार किया जाएगा।'

जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा, 'बिहारी बाबू ने सच बयान किया है। शत्रुघ्न भाजपा नेताओं और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंदी जुबान से दुखी हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में भाजपा सांसद की टिप्पणी ही हकीकत है। भाजपा से परेशान नेता जदयू में आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।

Sunday, 2 August 2015

पाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

करांची (2 अगस्त):पाकिस्तान ने रविवार को 163 भारतीय मछुआरों को करांची की एक जेल से रिहा किया है। इसे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच रूस में हुई मुलाकात के बाद एक अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रिहा किए गए लोगों में 162 लोगों के साथ 11 साल का एक लड़का भी शामिल है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। इन्हें वाघा वॉर्डर पर लाकर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जा रहा है।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के कब्जे में मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ 15 दिनों के दौरान रिहा करने का फैसला किया था। दोनों पक्षों के बीच मानवतावादी मुद्दे को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच हस्तांतरित की गई एक सूची के मुताबिक, पाकिस्तानी जेलों में 355 भारतीय मछुआरे और भारत में 27 पाकिस्तानी मछुआरे बंद हैं।

बॉलीवुड ने दी फ्रेंडशिप-डे की शुभकामनाएं

मुंबई/नई दिल्ली: हिंदी सिने जगत से फरहान अख्तर, बिपाशा बसु और करण जौहर सरीखी हस्तियों ने रविवार को सभी को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी. हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है. इस बारे में बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर लिखा.करण जौहर: मित्रता एक कम आंका गया रिश्ता है. यह वास्तव में सबसे बड़ी ताकत है. सच्चे दोस्त परिवार से कहीं बढ़कर होते हैं.

मधुर भंडारकर: सच्चे मित्र आपको आपकी मनपसंद बात सुनाने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि क्या करना चाहिए, यह बताने के लिए होते हैं. मित्रता दिवस की बधाई हो.

अनुपम खेर: मेरे प्रियजनों को मित्रता दिवस की बधाई हो.
 
श्रद्धा कपूर: मेरे उन दोस्तों, सबसे खास मित्रों को मित्रता दिवस की बधाई हो, जो सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे. जिन्होंने मुझे बेहतर अभिनेत्री एवं इंसान बनने की प्रेरणा दी.
 
फरहान अख्तर: मित्रता दिवस की बधाई हो.

सुष्मिता सेन: प्यारे-प्यारे लोगों को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं. आपकी शुभकामनाओं एवं इतने लंबे समय तक दोस्त बने रहने और हर स्थिति में साथ देने के लिए शुक्रिया. मुझे आपसे प्यार है दोस्तों.
 
विवेक ओबरॉय: मुझे मुस्कान देने और मेरे दिल को खुश रखने वाले आप सभी कमाल के लोगों को मित्रता दिवस की बधाई हो.

अरशद वारसी: हैप्पी फ्रेंडशिप डे. जैसा कि मैं कहता हूं कि दोस्त हमारे द्वारा चुना गया परिवार होते हैं. मेरे पास ऐसे कई परिवार हैं. मेरे सभी दोस्तों के लिए चियर्स और आपका शुक्रिया.

कृति सेनन: सभी को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं.
 
कुणाल कोहली: 'मुझसे दोस्ती करोगे?' हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

हरिद्वार के गंगा घाटों पर प्लास्टिक की बोतल बैन

हरिद्वार से अब प्लास्टिक की बोतल में गंगाजल लाना संभव नहीं हो सकेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि लोग प्लास्टिक की बोतलें लेकर आते हैं और इस्तेमाल के बाद घाटों पर ही छोड़ देते हैं। ऐसे में घाटों पर प्लास्टिक बोतलों की दुकानदारी भी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

एनजीटी ने एक लोकल कमिश्नर नियुक्त कर 4 अगस्त रिपोर्ट भी मांगी है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन को उन्हें सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रिब्यूनल ने कहा कि अब घाट पर गंगाजल लेने या पानी इस्तेमाल के लिए सिर्फ जेरीकेन ही चलेगा। घाटों पर प्लास्टिक का छाता और रेनकोट भी नहीं ले जा सकेंगे। एनजीटी का कहना है कि किसी भी सूरत में प्रदूषण नहीं होना चाहिए।

जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने जो लोकल कमिश्नर नियुक्त किया है वह घाटों पर जाकर चेक करेंगे कि कहीं इन आदेशों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा और स्थानीय निकाय क्या काम कर रहा है।

इससे पहले इंडियन काउंसिल फॉर एनवायरो लीगल एक्शन बनाम नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी व अन्य के मामले की सुनवाई करते हुए ग्रीन ट्रिब्यूनल ने विस्तृत आदेश दिया था।इसमें लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट को ही आधार बनाया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि प्लास्टिक और पॉलिथिन की वजह से घाटों की दुर्दशा हो रही है। ऐसे में हरिद्वार में खासतौर से घाटों पर प्लास्टिक बोतलों की बिक्री और इस्तेमाल बंद होना चाहिए।

एनजीटी का आदेश ऐसे समय पर आया है, जब कांवडियों का रैला हरिद्वार पहुंचने लगा है। कांवडिये अपनी छोटी बोतल या कैन बांधकर भी गंगाजल लाते हैं। ऐसे में इस आदेश से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

साथ ही लाखों की संख्या में कांवड़ियों के आने से स्थानीय प्रशासन को आदेश लागू करने में भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। बहरहाल, 4 अगस्त की रिपोर्ट से इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

इससे पहले आए थे कूड़े को लेकर निर्देश
इससे पूर्व नगर निगम हरिद्वार और स्थानीय पुलिस को मिलकर घाटों पर प्रदूषण रोकथाम के आदेश एनजीटी की तरफ से दिए गए थे। हाल ही में मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि वे किसी भी तरह की दलील इस मामले पर नहीं सुनेंगे। स्थानीय प्रशासन ज्यादा से ज्यादा प्रचार कर आगंतुकों को घाटों को स्वच्छ रखने के संबंध में जागरूक करें।

डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे को गंवानी पड़ी टांग

नई दिल्‍ली (2 अगस्‍त): दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से दस साल के एक बच्चे को अपनी एक टांग गंवानी पड़ी। 10 साल के बिलाल के एक पांव में शीशा चुभ गया था, घरवालों ने पहले उसे कॉलोनी के एक डॉक्टर से दिखाया। जब परेशानी बढ़ी तो बिलाल को इलाज के लिए हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्स-रे कराया और बताया की बिलाल के पांव में शीशा नहीं है। डॉक्टरों ने उसे ओपीडी में आकर इलाज कराने के लिए कहा। दूसरे दिन फिर बिलाल का एक्स रे किया गया, पैर में शीशा दिख रहा था। तीन दिन अस्पताल में रखने के बाद डॉक्टरों ने बिलाल के पैर से शीशा निकाल दिया लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए इंजेक्शन नहीं लगाया। इससे बिलाल के पैर में संक्रमण हो गया और उसका एक पैर काटना पड़ा।
बिलाल के परिवार की शिकायत पर दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने इलाज करनेवाले चारों डाक्टरों को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। बिलाल के परिवार ने चारों डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पड़ोस की लड़की ने दो साल की मासूम को जिंदा जलाया

मैनपुरी (2 अगस्त): एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। एक युवती ने दो साल की मासूम बच्ची को जिंदा जलाकर मार दिया।
घटना भोजपुर गांव की है। आरोपी युवती ने दो साल की मासूम बच्ची के घर पर जाकर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जिंदगी बचाई नहीं जा सकी।
पूरी घटना की चश्मदीद गवाह एक पांच साल की दूसरी बच्ची है, जिसने सिलसिलेवार तरीके से सारी घटना का ब्योरा दिया है। आरोपी युवती की बच्ची की मां की रंजिश थी, कुछ दिनों पहले ही आरोपी युवती ने बच्ची की मां के सोने के गहने चुरा लिए थे, जिसको लेकर पंचायत हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।