This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, 31 August 2015

सुप्रीम कोर्ट से मिली सलमान खान को बड़ी राहत...

नई दिल्ली (31 अगस्त): बॉलीवु़ड एक्टर सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से आज बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हिट एंंड रन केस में सलमान की जमानत रद्द नहीं की जाएगी।
यह याचिका सलमान ख़ान के पूर्व सुरक्षाकर्मी और मुंबई पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र पाटिल की मां ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। रवींद्र पाटिल की मां ने कहा था कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिली जमानत खारिज कर दी जाए।

याचिका में कहा गया था इस केस में सलमान खान को पुलिस की तरफ़ से काफी मदद की गई और हाइकोर्ट ने भी गलत तरीके से उन्हें सज़ा के बावजूद जमानत दी है ऐसे में उनकी ज़मानत को भी रद्द किया जाना चाहिए।
बता दें कि 13 साल पुराने हिंट एंड रन केस में मुंबई की निचली अदालत ने बीती 6 मई को सलमान को सभी आरोपों में दोषी करार देते हुए उन्हें 5 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। कोर्ट ने सलमान पर 25,000 का जुर्माना भी लगाया गया था।

सजा मिलने के बावजूद सलमान जेल जाने से बच गए थे। उस समय बांबे हाईकोर्ट ने सलमान को दो दिन के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की सज़ा को सस्पेंड कर उन्हें इस मामले में ज़मानत दे दिया था।

Sunday, 30 August 2015

दिल्ली: AIIMS में मिली एमबीबीएस छात्रा की डेडबॉडी

नई दिल्ली (30 अगस्त): इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से, जहां एम्स में एमबीबीएस की एक छात्रा का शव मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने खुदकुशी की है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की थी। हाल ही में उसने एम्स ज्वाइन किया था। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की ये अभी साफ नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

की एंड का' के लिए 20 घंटे में अर्जुन ने बदले 23 कॉस्ट्यूम

नई दिल्ली(29 अगस्त): डायरेक्टर आर. बाल्की की अगली फिल्म 'की एंड का' में एक्टर अर्जुन कपूर में एक हाउस हसबैंड की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि, इस फिल्म के लिए अर्जुन बहुत मेहनत कर रहे हैं।

खबरो के अनुसार अर्जुन ने 20 घंटो तक लगातार काम किया और शूटिंग के दौरान उन्होंने लगभग 23 कॉस्ट्यूम बदले सीन किचन में फिल्माया जाना था। अर्जुन ने सुबह 9 बजे से फिल्म की शूटिंग शुरू की और दूसरे दिन सुबह के 5 बजे शूटिंग पूरी की डायरेक्टर आर.बाल्की अर्जुन की लगन से काफी प्रभावित हुए हैं।

खबरो की माने तो सेट का आखिरी दिन था और प्रोड्यूसर चाहते थे कि किचन किसी हद तक बिल्कुल रियल लगे इसी लिए उन्होंने पूरा फ्रिज सामान से भर दिया उस पर स्क्रैच किये और साथ ही घर के उपयोगी सामान से किचन को भर दिया गया था।

फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार में है। फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

बंद नहीं होगा गीता प्रेस, प्रबंधन ने दिया भरोसा

गोरखपुर(30 अगस्त): दुनियाभर में धार्मिक किताबों को सस्ती दर पर छापने को लेकर मशहूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का गीता प्रेस इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। बीते दिनों ऐसी खबरें आ रहीं थी कि गीता प्रेस होने वाला है लेकिन प्रबंधन ने इन सभी खबरों को निराधार बताते हुए कहा है कि गीताप्रेस न तो बंद होने की स्थिति में है और न ही इसे बंद होने दिया जाएगा। प्रबंधन का कहना है कि कुछ कर्मचारी हड़ताल पर गए हुए हैं, जिसकी वजह से काम बंद है।
प्रबंधन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मीडिया में दिखाई जा रही खबरें भ्रामक व असत्य हैं। प्रेस बंद नहीं हुआ है। केवल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण काम बंद है। कर्मचारियों की उद्दंडता के कारण कुछ कर्मचारियों को निलंबित किए जाने से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का भी मतलब यह नहीं है कि कि गीताप्रेस बंद कर दिया जाए।

Friday, 28 August 2015

अक्षय के बाद अब रणबीर के साथ नजर आ सकती हैं सनी लियोनी

नई दिल्ली(28 अगस्त): इन दिनों लगता है एक्ट्रेस सनी लियोनी की किस्मत काफी अच्छी चल रही है तभी तो देखिए मैडम को बॉलिवुड में अपने करियर का अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक मिल गया है। जी हां, मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल’ में एक कैमियो की भूमिका के लिए सनी को कास्ट कर लिया है। फ़िल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

खबरो के अनुसार, 'सनी का यह सपने रहा है कि उन्हें ए–लिस्ट एक्टर्स और और बैनर तले कास्ट किया जाए। हाल ही में यह सपना तब सच हुआ जब अक्षय कुमार ने अपने होम प्रोडक्शन 'सिंह इज़ ब्लिंग' में उन्हें एक कैमियो करने का मौका दिया और अब सनी रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नज़र आने वाली है।'

हो चुकी है संजय दत्त की बेटी की सर्जरी तो पेरोल क्यों

मुंबई (28 अगस्त):गुरुवार को ही संजय दत्त 30 दिन की पेरोल पर जेल से बाहर आए है। उन्हें यह पेरोल उनकी बेटी की सर्जरी के लिए दी गई है। लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक संजय दत्ते के बेटी की नाक की सर्जरी अप्रैल-मई में ही हो चुकी है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या संजय दत्त को पेरोल देने से पहले उन वजहों की जांच नहीं की गई जिनके लिए संजय दत्त ने छुट्टी की अर्जी दी थी। कहा जा रहा है कि संजय दत्त ने करीब 5 महीने पहले कोर्ट में छुट्टी के लिए याचिका दायर की थी जिसपर पिछले हफ्ते ही फैसला लिया गया।
संजय दत्त के वकील का कहना है कि संजय दत्त को यह पेरोल मार्च में दी गई अर्जी के बाद मिली है। उन्होंने बताया कि संजय दत्त ने बेटी की सर्जरी के लिए ही छुट्टी मांगी थी जिस पर फैसला अब हुआ है।

जब 'झलक दिखला जा' के मंच पर फूट-फूट कर रोए करण जौहर

नई दिल्ली: निर्माता-निर्देशक करन जौहर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' छोड़ रहे हैं. करण के इस फैसले से झलक की पूरी टीम के साथ-साथ झलक के फैंस में भी खासी निराशा है. लेकिन करण के लिए भी शो छोड़ने का फैसला काफी कठिन रहा.डियो में आप करण को रोते हुए देख सकते हैं.

लेकिन अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को समय देने के चलते करण को यह फैसला करना पड़ा. करण ने हाल ही में शो के दूसरे जज शाहिद कपूर के साथ आखिरी एपिसोड की शूटिंग की थी. आखिरी एपिसोड की शूटिंग के वक्त खरण खासा भावुक होगए और उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे. करण झलक में सीजन-5 से शूटिंग कर रहे हैं.करण को रोता देखे झलक के सेट पर मौजूद सभी प्रतियोगी, मेजबान और टीम भी खासी भावुक हो गई. लेकिन करण और झलकरका यह प्यार भरा सफर बेहद भावुकता के साथ खत्म हुआ.

सच में करण के इन आंसुओं ने हमें भी भावुक कर दिया.