पुलिस ने बताया अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में कथित तौर पर डॉक्टर ने महिला को जांच के लिए राजी किया और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ की।
Friday, 11 September 2015
डॉक्टर ने गर्भवती महिला से की छेड़खानी
नई दिल्ली (11 सितंबर): दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक डॉक्टर ने कथित तौर पर एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर की पहचान फकीरद्दीन (45) के रूप में हुई है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उस पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।
फकीरद्दीन का दावा है कि वह बाल चिकित्सा में विशेषज्ञता के साथ एक मेडिकल प्रैक्टिसनर है और संगम विहार के आई ब्लॉक में उसका चिकित्सालय है। डॉक्टर की पत्नी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ होने का दावा करती है और उसी स्थान पर क्लीनिक चलाती है। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार दोपहर की है जब गर्भवती महिला अपने बच्चे के साथ फकीरद्दीन की पत्नी के पास नियमित जांच के लिए आई थी।
पुलिस ने बताया अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में कथित तौर पर डॉक्टर ने महिला को जांच के लिए राजी किया और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस ने बताया अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में कथित तौर पर डॉक्टर ने महिला को जांच के लिए राजी किया और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ की।
देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करेंगे हॉलीवुड स्टार वेस्ले स्निप्स
नई दिल्ली (10 सितंबर):'ब्लेड' सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने वाले हॉलीवुड एक्सन स्टार वेस्ले स्निप्स इन दिनों 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा से काफी इंप्रेस्ड हैं। ऐसी खबर आ रही है कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ काम भी करना चाहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में स्निप्स ने इस बात को स्वीकार किया कि वह प्रियंका से काफी इंप्रेस्ड हैं। स्निप्स करीब एक दशक के बाद अपने शो 'द प्लेयर' के साथ टीवी की दुनिया में वापस कदम रख रहे हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह टीवी शो क्वांटिको की होर्डिंग्स देखने के बाद एक एक्शन फ्लिक में किसी भारतीय एक्ट्रेस को लीड रोल में रखना चाहते हैं। इस तरह से उन्होंने प्रियंका के साथ काम करने के संकेत दे दिए हैं।
फिलहाल प्रियंका क्वांटिको में एफबीआई रिक्रूट एलेक्स पारिश का रोल निभाते हुए दिखाई देगीं। इसके अलावा बॉलिबुड में संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।
Thursday, 10 September 2015
सनी लियोनी के समर्थन में उतरा यह बॉलिवुड एक्टर कहा..
मुंबई(10 सितंबर):हाल ही में एक नेता द्वारा दिए गए बयान के बाद सनी लियोनी का कंडोम का ऐड काफी विवादों में रहा है। हर कोई सनी लियोनी पर निशाना साध रहा था ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने उनका साथ दिया। अर्जुन ने सनी लियोन के खिलाफ बोलने वाले लोगों की सारी स्टेटमेंट को बेकार कहने के साथ उन को खरी-खोटी सुनाई है।
उन्होंने यह तक कह दिया कि अगर उन्हें कभी 'कंडोम' को प्रोमोट करने का मौका मिलेगा तो वो भी इसकी प्रमोशन जमकर करेंगे। इसके साथ ही अर्जुन ने अपने दोस्त रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है जो 'कंडोम' को प्रोमोट कर रहे है।
खैर बॉलीवुड में एक्टर्स विवादित इशू पर बोलने से बचते रहते है लेकिन हमारे बॉलीवुड के यंगस्टर अर्जुन कपूर ने खुलेआम सनी लियोन का समर्थन किया है।
सुंदर नहीं फिर भी बनाया विधान पार्षद'
एक कार्यक्रम में महिला विंग को संबोधित कर रहे मुलायम ने कहा कि उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता उनका नाम लेने से कतराते हैं जबकि उनकी तारीफ प्रधानमंत्री मोदी से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन तक कर चुके हैं। मुलायम ने कहा कि पीएम मोदी मुझे देश का सबसे बुद्धिमान नेता बता चुके हैं जबिक हमारी ही पार्टी के कार्यकर्त्ता मेरा नाम नहीं लेते हैं।
एक्टर धर्मेद ने अपने पर बने रेस्ट्रोबार के बारे में E24 से की खास बात
नई दिल्ली(10 सितंबर): बॉलिवुड के ही-मैन कहे जाने वाले लेजेंडरी एक्टर धर्मेद्र ने बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में 'गरम धरम, ढाबा ते ठेका' का उद्घाटन किया। जी हां, दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में ऐसा रेस्ट्रोबार खुला है जो फिल्म एक्टर धर्मेंद्र की फिल्मों से इंस्पायर है।
आपको बता दें कि यह पहला ऐसा आउटलेट है जो दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शुरू हुआ है। रेस्टोरेंट में गेट पर ही धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर सजा हुआ है। जो इस बात का सबूत है कि अंदर जाने पर आपको कैसा माहौल मिलेगा।
आपको बता दें कि यह पहला ऐसा आउटलेट है जो दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शुरू हुआ है। रेस्टोरेंट में गेट पर ही धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर सजा हुआ है। जो इस बात का सबूत है कि अंदर जाने पर आपको कैसा माहौल मिलेगा।
Wednesday, 9 September 2015
सऊदी राजनयिक पर भारत में बंधक बनाकर 2 महिलाओं से रेप का आरोप
गुड़गांव (9 सितंबर): राष्ट्रीय राजधानी में सऊदी अरब दूतावास के एक राजनयिक के खिलाफ 2 महिलाओं से रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। दोनों महिलाएं नेपाल की रहने वाली हैं। यह जानकारी गुड़गांव पुलिस ने मगलवार को दी।
इन महिलाओं का आरोप है कि राजनयिक ने महीनों तक गुड़गांव के एक फ्लैट उन्हें बंधक बनाकर रखा। यहां पर कई बार उनसे रेप किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को पहले सऊदी अरब के जेद्दाह ले जाया गया। वहां उनसे घर के काम करवाया जाता था। वहां उनसे रेप भी किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि भारत वापस लौटने पर उन्हें गुड़गांव स्थित फ्लैट ले जाया गया जहां राजनयिक के रिश्तेदारों ने भी पीड़ित महिलाओं से रेप किया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सऊदी अरब के राजदूत का प्रथम सचिव है और वह अपने परिवार के साथ यहां रहता है। इस मामले में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिशा-निर्देश लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महज 5 दिन में 'वेलकम बैक' 2015 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल
नई दिल्ली: अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वैलकम बैक' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 'वेलकम बैक' महज 5 दिन में ही करीब 65 करोड़ कमाई करके साल 2015 की टॉप 10 फिल्मों में जगह बना चुकी है.फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार तक 64.67 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने शुक्रवार को 14.35 करोड़, शनिवार को 17.05 करोड़, रविवार को 19.60 करोड़, सोमवार को 7.52 करोड़ और मंगलवार यानि पांचवे दिन 6.15 करोड़ की कमाई की.
कमाई के मामले में पहले वीकेंड के बाद 'वेलकम बैक' साल की तीसरी सबसे हिट फिल्म बन गई है. इस मामले में सलमान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'ब्रदर्स' ही 'वेलकम बैक' से आगे है.
आपको यह भी बता दें कि 'वेलकम बैक' पहले दिन की कमाई के मामले में 2015 की साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. फिल्म इस शुक्रवार रिलीज हुई. यह फिल्म 2007 में बनी फिल्म 'वेलकम' का सीक्वल है.
जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, नाना पाटेकर, परेश रावल, डिंपल कपाड़िया के अभिनय से सजी फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14.35 करोड़ रुपये की कमाई की. प्रोडक्शन हाउस से एक सूत्र ने यह जानकारी दी.
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम बैक' के साथ और कोई भी फिल्म प्रतियोगिता में नहीं है, इसके चलते उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सप्ताह में अच्छा कारोबार करेगी.
2007 में बनी फिल्म के सीक्वल से शाइनी अहूजा वापसी कर रहे हैं. शाइनी अहूजा आखिरी बार 2012 में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे. फिल्म में शाइनी अहूजा, नसीरुद्दीन के बिगड़े हुए बेटे की भूमिका निभाएंगे.


















