This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, 21 September 2015

सोनम ने कहा, 'रोमांस में ज़बरदस्त है सलमान'

मुंबई(21 सितंबर): एक्टर सलमान खान एक्शन से लेकर रोमांटिक तक हर तरह की भूमिकाएं बड़े पर्दे पर निभाते हुए देखे गए हैं। लेकिन, सोनम सलमान को रोमांटिक भूमिकाओं में देखना पसंद करती हैं। बल्कि सोनम ने कहा है कि वो फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' सिर्फ़ इसलिए कर रही हैं क्योंकि दबंग स्टार रोमांस करने में शानदार हैं।
सोनम ने एक इंटरव्यू मे बताया कि, 'मुझे रोमांटिक फ़िल्मे काफी पसंद हैं। इसलिए मैं ‘प्रेम रतन धन पायो' कर रही हूं। मुझे लगता है सलमान रोमांस में कमाल करते हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं सिर्फ यह चाहती हूं ये अच्छी जाए। मुझे उम्मीद है लोग इसकी सराहना करेंगे। यह सूरज बड़जात्या की फिल्म है और वह पारिवारिक दर्शकों के साथ अच्छी तरह कनेक्ट करते हैं।
आपको बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज़ ब्लिंग' के साथ ही डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया जायेगा। राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पटौदी पैलेस में हुई करीना की बर्थडे पार्टी, आधी रात तक चला सेल्फी का दौर

नई दिल्ली(21 सितंबर): बी-टाउन की सफल एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर खान आज पूरे 35 साल की हो गई हैं। जिसे पूरे मौज-मस्ती और मज़े के साथ सेलीब्रेट किया गया।
जैसा की आप देख ही सकते हैं तस्वीरों में नज़र आ रही हैं करीना के क्लोज़ फैमिली मेम्बर्स और फ्रैंड्स जिसमें शामिल हुई करीना की बहन करिश्मा और खास दोस्त अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा ख़ान।करीना ने अपना जन्मदिन पटौदी प्लेस में मनाया। करिश्मा कपूर और अमृता अरोरा ने पैलेस में ली गई कुछ तस्वीरें शेयर भी की हैं। अच्छी बात यह है कि सैफ अली खान भी इन फोटोज में नजर आ रहे हैं।
kareena-3
खबर थी कि करीना कपूर इन दिनों आर बाल्कि की फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में जन्मदिन को लेकर चीजें स्पष्ट नहीं थी।
kareena-4
मगर यह तस्वीरें तो कुछ और ही बयां कर रही हैं। करीना ने शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। वो अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए तैयार हैं।

कपिल शर्मा के शो में पीएम मोदी

शायद ही कोई स्टार या सेलिब्रिटी बचा हो, जिन्होंने लम्बे समय से नंबर-1 फैमिली एंटरटेनमेंट शो कहे जाने वाले कॉमेडी नाईट विथ कपिल में शिरकत न की हो. फिल्म,टीवी,खेल आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए बड़े-2 महारथी आये जिन अपनी फिल्म का प्रमोशन शो में करते दिखते है. यह एक ऐसा शो है. जिसने बहुत कम समय में ही करोड़ो भारतीयों समेत विदेशी दर्शकों के दिल में भी राज किया है। दर्शकों की बढ़ती मांग देखते हुए हमेशा से पब्लिक के बीच खास जगह बना चुकी हस्तियों और चर्चित सितारों को शो में शामिल किया जाता है.इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि सितारे खुद शो का हिस्सा बनने के लिए बेकरार रहते हैं और शायद ही किसी कलाकार ने शो में आने से इंकार किया हो. लेकिन इस बार कपिल शर्मा को दर्शकों की मांग पूरी करने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है.अब ऐसा हो भी क्यों न, दर्शकों ने डिमांड ही कुछ ऐसी की है.आजकल ज्यादतर नेटवर्किंग साइट्स पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कपिल के शो में बुलाने की मांग उठती दिख रही है.

Saturday, 19 September 2015

आखिर शाहिद की पत्नी मीरा ने आलिया को क्यों किया फोन

नई दिल्ली(19 सितंबर): इसमें तो कोई भी शक नहीं है कि बी-टाउन एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'शानदार' सबसे ज़्यादा इंतज़ार किये जाने वाली फ़िल्मों में से एक मानी जा रही है और इसकी एक वजह यह भी है की मीरा राजपूत से शादी के बाद शाहिद की यह पहली रिलीज होने वाली फिल्म है।
हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने उनकी पत्नी मीरा राजपूत को ये फ़िल्म दिखाई और अब क्योंकि दर्शक ये जानने के लिए बेकरार है कि उन्हें यह फ़िल्म कितनी पसंद आई है। मीरा ने फ़िल्म के बारे में कुछ नहीं कहा, मगर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बताया कि उन्हें हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘शाम शानदार’ काफी पसंद आया है।
'शाम शानदार’ के गाने के लॉन्च पर पहुंची आलिया को यह कहते हुए सुना गया कि, 'मीरा ने मुझे पर्सनली कॉल किया और कहा ‘बेब मुझे शाम शानदार पसंद आया’। इसलिए हां उन्हें यह अच्छा लगा और मैं यह जान कर बहुत खुश हूं।'
आपको बता दे कि फ़िल्म 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इन दिनों गणपति बप्पा की सेवा में लगी हुई हैं श्रद्वा कपूर

मुंबई(18 सितंबर): एक्ट्रेस श्रद्वा कपूर अपना सारा काम छोड़कर इन दिनों गणपति बप्पा की सेवा में लगी हुई हैं। आपको बता दें कि ख़ास गणेश चतुर्थी के लिए श्रद्वा कपूर ने फिल्म 'बाग़ी' की शूटिंग से ब्रेक लिया है और वो गणेशोत्सव मनाने केरला से ख़ास मुंबई आई हुई हैं।
श्रद्वा की माने तो वो डायरेक्टर साबीर ख़ान की परमिशन लेकर 2 से 3 दिन के ब्रेक पर हैं। जहां उन्होंने अपनी परिवार के साथ अपने घर में गणपति की स्थापना की। श्रद्वा की माने तो गणेश चतुर्थी उनके दिल में एक ख़ास जगह रखता है। जिसे वो अपने बचपन से देखती और मनाती आ रही हैं। मुंबई से वापस केरला जाकर श्रद्वा टाइगर के साथ कोची के फोर्ट में शूट करेंगी।

इस बार बेहद सादगी से गणपति महोत्सव मना रहे हैं नाना पाटेकर

मुंबई(19 सितंबर): आज जहां पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गयी है और बॉलिवुड भी इससे अछूता नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलिवुड के कई सितारों ने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की और उनकी पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। सितारों की इस लिस्ट में अभिनेता नाना पाटेकर भी थे। जिन्होंने अपने घर पर धूमधाम से बाप्पा का स्वागत किया।

हालांकि नाना ने इस बार पर गणेशोत्सव पर कुछ हताश और निराश से दिख रहे थे। क्यूंकि महाराष्ट्र में पड़ रहे सूखे की वजह से जिस तरह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उसने नाना को उदास कर दिया है। इसीलिए इस बार नाना का गणपति उत्सव भी एक नेक सोच के साथ मनाया है।

नाना ने लोगों से मिल जुलकर इस आपदा से निपटने की अपील की। नाना ने अपने घर के बाहर ऐसे पोस्टर्स भी लगाए हैं। जिससे लोगों में इसको लेकर जागरुकता फैले। साथ ही उन्होंने अपने "नाम" फाउंडेशन के बारे में भी बताया जो इन किसानों की मदद के लिए बना है।

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा सलमान का घर

मुंबई(19 सितंबर): गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरा बॉलिवुड गणपति बप्पा के जयकारों से गुंज उठा। हर बार की तरह इस बार भी 'भाईजान' सलमान खान के घर गणपति बप्पा खुशिया लेकर आए हैं।
बप्पा का स्वागत करने के लिए सलमान के घर उनका पूरा परिवार मौजूद था। आपको बता दें, हर बार की तरह इस बार भी सलमान की छोटी बहन अर्पिता बप्पा को घर लेकर आई। सलमान के घर आए गणपति की रात की आरती को अटेडं करने एक्टर सूरज पंचोली, अतिया शेट्टी के साथ पहुंचे।
Salman 3
एक्टर अनूप सोनी भी अपनी पत्नी जूही बब्बर के साथ और एक्टर नीलम अपने पति समीर सोनी और नन्ही बेटी के साथ सलमान के घर आए। सलमान ने यहां नीलम की बेटी के साथ काफी देर तक मस्ती की।
Salman-neelam
आपको बता दे, सलमान खान के घर गणपति पूजा मे शामिल होने अर्पिता के ससुराल वाले भी आए। सलमान के घर गणपति दो दिन विराजमान होंगे। गौरव