This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, 26 September 2015

पति को पिटता देख महिला ने उतारे कपड़े

दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला समेत परिवार के कई लोग प्लॉट पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दे रहे थे। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया, लेकिन वहां विवाद हो गया और मारपीट हो गई।

पति को पिटता देख महिला ने कपड़े उतार दिए। पुलिस के प्लॉट वापस दिलाने का आश्वासन देने पर ही महिला ने कपड़े पहने। महिला का आरोप है कि उसके करीब 30 गज के प्लॉट पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है।दंपति का आरोप है कि शुक्रवार को प्लॉट के मामले का समझौता कराने के लिए कस्बे में पंचायत थी। दोनों दोपहर को पंचायत में पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौच करके मारपीट कर दी।

पति को पिटता देखकर महिला ने कपड़े उतार दिए। पंचों ने विवाद शांत कराया और आसपास की महिलाओं को बुलाकर कपड़े पहनाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने साफ इंकार कर दिया कि जब तक प्लॉट नहीं मिलेगा कपड़े नहीं पहनेगी।

तीन घंटे तक पुलिसकर्मी महिला को चादर उढ़ाने का प्रयास करते रहे। पंचायत और पुलिस ने मामले का निराकरण करते हुए महिला को प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिला ने कपड़े पहने।

सचिन ने टीम इंडिया को इस खिलाड़ी से सावधान रहने की दी सलाह

मुंबई(26 सितंबर): दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज में बड़ा खतरा माना है। मुंबई में एक कार्यक्रम में सचिन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को उनको सावधानी से खेलना चाहिए।
सचिन के अनुसार बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स और हाशिम आमला और तेज गेंदबाजी में डेल स्टेन और मॉर्नी मॉर्कल भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौती साबित होंगे। लेकिन "गेम चेंजर" हो सकते हैं लेग स्पिनर इमरान ताहिर। सचिन ने भारतीय बल्लेबाजों को इमरान ताहिर को संभलकर खेलने की सलाह दी है। ताहिर को 9 महीने बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय पिचों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम इस बार 3 स्पिनर्स के साथ आई है।
हालांकि अपनी पिच पर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम भी कमजोर आंकने की भूल नहीं कर सकती। सचिन ने कहा कि भारतीय टीम जबर्दस्त है। खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली और प्रतिबद्ध हैं। खिलाड़ियों के बारे में कई बातें कही जाती हैं, लेकिन मैं उन्हें करीब से जानता हूं। क्रिकेट में कुछ भी शॉर्ट कट नहीं होता। मैं फिर कहना चाहता हूं कि हमारी टीम जबर्दस्त है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि यह बहुत ही रोमांचक सीरीज होगी। चाहे वो T-20 हो, या वनडे या फिर टेस्ट सीरीज। इसका मुझे खास इंतजार है। दोनों ही टीमें बेहद संतुलित हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद अच्छी है। मैंने कभी भी दक्षिण अफ्रीका की 'ओके' टाइप टीम के खिलाफ नहीं खेला। प्रोटियाज हमेशा मजबूत टीम रही है। इस बार भी अलग बात नहीं है।

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन

मुंबई(26 सितंबर): बॉलिवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन और छोटे पर्दे के टीवी शो '24' में अनिल की बेटी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सपना पाबी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनिल के बेटे हर्षवर्धन जल्द ही डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म से बी-टाउन में डेब्यू करने जा रहे हैं और वही सपना फिल्म 'खामोशियां' से डेब्यू कर चुकी हैं।

दोनों की पहली मुलाकात 24 के सेट पर ही हुई थी। जल्दी ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। अब पिछले कई महीनों से एक- दूसरे को डेट करते देखे जा रहे हैं। हालांकि, हर्ष ने अपनी इस दोस्ती को बहुत गोपनीय रखा है।
शायद उन्हें इस तरह की हिदायत मिली है कि जब तब उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज नहीं हो जाती है, तब तक कम ही सार्वजनिक जगहों पर दिखाई दें।

Friday, 25 September 2015

मूवी रिव्यू: किस किसको प्यार करूं

नई दिल्ली: 'किस किसको प्यार करूं' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी फिल्म में भी वही कर रहे हैं जो उन्हें हम सालों से करते हुए देख रहे हैं. उनके फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार था लेकिन यहां उन्होंने कुछ  भी कमाल नहीं किया है. इस फिल्म को ढाई घंटे का 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' कहा जा सकता है. यह फिल्म गोविंदा की उन फिल्मों की याद दिलाती है जिसमें उनकी दो-दो बीवियां होती थीं. लेकिन इसमें दो नहीं बल्कि तीन बीवियां हैं और साथ में एक गर्लफ्रेंड भी है.

अगर आप फिल्मों में ज्यादा दिमाग और लॉजिक नहीं लगाते हैं तो यह फिल्म देख सकते हैं. लेकिन लॉजिक लगाने के बाद इस फिल्म हर सीन में आप परेशान ही रहेंगे क्योंकि यह फिल्म हकीकत से कोसों दूर है.

इस फिल्म के डायरेक्टर अब्बास मस्तान पहली बार कॉमेडी में हाथ आजमा रहे हैं. हां इतना जरूर है कि उन्होंने किसी रोमांटिक या फिर एक्शनर हीरो से कॉमेडी कराने की कोशिश नहीं की है बल्कि एक कॉमेडियन को ही इस रोल के लिए चुना है. कपिल शर्मा ने अपना रोल ठीक से निभाया है. लेकिन पूरी फिल्म में सबसे बेहतरीन एक्टिंग की बात की जाय तो फिल्म में कपिल के दोस्त के रूप में वरूण शर्मा ने बेहतरीन काम किया है. वरूण कपिल पर भारी भी पड़े हैं.

कहानी
इस फिल्म में शिव राम किशन (कपिल शर्मा) यानि एसआरके की कहानी है जिसकी तीन बार शादी हो चुकी है और वो चौथी करने की फिराक में है. हालांकि तीनों शादियां वह खुद नहीं करता है बल्कि जबरदस्ती हो जाती हैं. उसकी पत्नी जूही (मंजरी फडनिस), सिमरन (सिमरन कौर मुंडी), अंजली (साइ लोकुर) तीनों को यह पता नहीं है कि उनके पति एक ही हैं जबकि वे तीनों एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहती हैं. इनके साथ ही एसआरके की एक गर्लफ्रेंड दीपिका (एली अवराम) भी हैं. एसआरके तीनों पत्नियों को बताता है कि उसे दो दिन की ड्यूटी करनी होती है और एक दिन छुट्टी होती है. इस तरह वह दो दिन बाद तीसरी बीवी के पास समय बिताता है. वह अपनी पत्नियों का मोबाइल में नंबर हेड आफिस, ब्रॉच आफिस और एरिया आफिस से सेव करके रखता है और गर्लफ्रेंड का नंबर इन्क्वायरी ऑफिस.

अब तीन बीवियां हैं तो ऐसी स्थितियां तो कई बार आती हैं जब एसआरके की सच्चाई सभी को पता चल जाएं. ऐसी स्थिति में एसआरके को बचाने के लिए उसका एक वकील दोस्त करन (वरूण शर्मा) भी है.

फिल्म देखते समय दर्शक के दिमाग में यह बात बार-बार आएगी कि तीन शादियों के बाद वो चौथी शादी क्यों करना चाहता है और उसने गर्लफ्रेंड क्यों बनाई. इस सवाल का जवाब फिल्म के क्लाइमैक्स में मिलता है जब वह गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए मंडप में बैठा होता है और वहां पर उसकी तीनों बीवियां भी मौजूद होती हैं... क्या शिव गर्लफ्रेंड दीपिका से शादी कर पाता है? उसकी सच्चाई सामने आने के बाद उसकी तीनों पत्नियों का क्या रिएक्शन होता है? यही फिल्म की कहानी है.

अभिनय
कपिल शर्मा तो कॉमेडियन हैं तो अपने रोल को ठीक से निभा गए हैं.  लेकिन फिल्म में कॉमेडी के अलावा भी इमोशनल सीन हैं जहां कपिल को डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है. इस फिल्म से इतना तो साफ हो गया है कि कॉमेडी के अलावा कुछ और करना कपिल के लिए बहुत ही मुश्किल है. आज के समय में फिल्मों में हर एक्टर एक ही तरह के रोल में बंधकर नहीं  रहना चाहता. अलग-अलग कैरेक्टर निभाने की होड़ मची हुई है. हर कोई कुछ अलग करना चाहता है. ऐसे में कपिल बॉलीवुड में अपनी जगह कैसे बना पाएंगे शायह फिल्म करने से पहले उन्होंने भी नहीं सोचा होगा.

 पत्नी के रोल में मंजरी फडनिस, सिमरन कौर और मुंडी साइ लोकुर ने भी अच्छा अभिनय किया है. करन के रोल में वरूण शर्मा हैं जिन्होंने इस फिल्म में अपनी छाप छोड़ दी है. वरूण इससे पहले 2013 में आई फिल्म फुकरे से एक्टिंग में अपनी पहचान बना चुके हैं. इस फिल्म के बाद वरूण एक बार फिर उभरे हैं. इस फिल्म में एली अवराम को बहुत कम जगह मिली है. उन पर दो गाने फिल्माए गए हैं जो ठूंसे हुए लगते हैं. एली हॉट हैं गाने के साथ उन्होंने न्याय भी किया है लेकिन इन्हें जबरदस्ती इस फिल्म में एडजस्ट किया गया है. फिल्म में एली को बहुत ही कम जगह मिली है वह सिर्फ गाने में ही नजर आती हैं. एली जिस तरह इस फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं उससे ऐसा लग रहा था कि मानों फिल्म में उन्होंने बहुत कुछ किया है.

बहुत कम दिखे अरबाज खान , सुप्रिया पाठक शरत सक्सेना ने फिल्म को देखने लायक बना दिया है.

म्यूजिक
इस फिल्म में एक भी गाना ऐसा नहीं है जो फिल्म देखने के बाद तक आपको याद रह सके. फिल्म में गाने जबरदस्ती डाल दिए गए हैं.

क्यों देखें
इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं. एक फिल्म है मधुर भंडारकर की 'कैलेंडर गर्ल्स' जो ग्लैमर की चकाचौध दुनिया के पीछे की कहानी दिखाती है. दूसरी फिल्म है कुनाल खेमू की भाग जॉनी जिसके बारे में तो काफी लोगों को पता भी नहीं है क्योंकि इस फिल्म का ना तो जमकर प्रमोशन किया गया है और ना ही समीक्षकों ने इसे अच्छा बताया है. तीसरी फिल्म कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं है. कैलेंडर गर्ल्स और भाग जॉनी को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग नहीं दी है. तो इस हफ्ते आप अपने परिवार और पॉपकॉर्न के साथ इस फिल्म का मजा ले सकते हैं.


Thursday, 24 September 2015

अमेरिका: पटेलों ने वापस लिया आंदोलन, पीएम मोदी का किया स्वागत

न्यूयॉर्क (24 सितंबर): पीएम मोदी पांच दिवसीय की अमेरिका यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पटेल समुदाय मोदी का विरोध नहीं करेगी।
मोदी के स्वागत में अब एक रैली होगी। वहीं इससे पहले खबरें आईं थीं कि कुछ लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर मोदी के होटल के बाहर प्रदर्शन किया था। मोदी का अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने गुरुवार को भव्य स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट करके पीएम के अमेरिका में कार्यक्रम का शेड्यूल बताया। स्वरूप ने ट्वीट किया कि न्यूयॉर्क में मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें अधिवेशन को संबोधित नहीं करेंगे। वह संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जुड़े सम्मलेन को संबोधित करेंगे

डेंगू: अनिल कपूर, जूही चावला, जितेंद्र को मिला BMC से नोटिस

मुंबई( 24 सितंबर): मुंबई में फ़िल्मी हस्तियों के घर डेंगू का लार्वा मिला है। जूही चावला, जीतेन्द्र और अनिल कपूर के घर डेंगू का लार्वा पाया गया है। जिसके बाद BMC ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।
अनिल कपूर के घर में तारपोलीन में, जितेंद्र के घर में लगे पानी के फव्वारे में और जूही चावला के घर में एक सजावटी पौधे में यह ब्रीडिंग पाई गई है, जिसके बाद इन्हें बीएमसी की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है।
अपने घर के अहाते की साफ-सफाई नहीं रख पाने को लेकर इन सितारों पर मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 381 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नोटिस जारी किए गए इन सितारों को अब मैजिस्ट्रेट कोर्ट में 2,000 से 10,000 तक जुर्माना भरना पड़ेगा। पिछले दो महीनों में डेंगू के 135 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 7 दिनों में डेंगी के 77 मामले सामने आ चुके हैं।

अभिनेता संजय दत्त की दया याचिका को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने खारिज किया

मुंबई( 24 सितंबर): महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने अभिनेता संजय दत्त की दया याचिका को खारिज कर दिया है। 1993 के सीरियल बम विस्फोट के मामले में 42 महीनों की सजा काट रहे संजय दत्त फिलहाल 30 दिन के पेरोल पर जेल से बाहर आए हुए हैं।
2013 में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने सजा माफ करने की गुजारिश की थी। संजय दत्त को 2007 में 6 साल की सज़ा हुई थी तब 18 महीने की सज़ा काटने के बाद वह बाहर आ गए थे। लेकिन 2013 में कोर्ट ने एक बार फिर उन्हें बाकी की सज़ा काटने के लिए पुणे जेल भेज दिया।