Friday, 23 October 2015
देश के सबसे उंचे रावण का दहन देख न पाएं हों तो यहां देखिए
देश के सबसे ऊंचे और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन देखने लायक था। अगर आप इस गोल्डन पल को न देख पाएं हों तो देखिए ये तस्वीरें।...और इस प्रकार अच्छाई का संदेश देता देश के सबसे ऊंचे और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन हो गया। दरअसल इस बुराई के प्रतीक रावण का पुतला हरियाणा के अंबाला के बराड़ा में बनाया गया था। बराड़ा में दशहरा मेले और देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले के दहन का नजारा देखने को अंबाला समेत दूसरे शहरों से भी लोग देखने पहुंचे हुए थे।
इन दिनों लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं अक्षय कुमार
मुंबई (23 अक्टूबर):इसमें कोई शक नहीं है कि बी-टाउन के खिलाड़ी यानी की एक्टर अक्षय कुमार मार्शल आर्ट के मामले में अव्वल हैं। बल्कि, इसे सिखाने के लिए मायानगरी मुंबई में अक्षय का खुद का संस्थान भी है।
आपको बता दें कि, लगभग दो साल से उनके स्टूडियो में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग की व्यवस्था अलग से की गई है और काबिल-ए-तारीफ की बात यह है कि इस काम के लिए अक्षय लड़कियों से कोई भी फीस चार्ज नहीं करते हैं।
खबरों के अनुसार, 16 दिसंबर साल 2012 में हुए दिल्ली के बलात्कार कांड के बाद अक्षय ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के उपाय सिखाने का फैसला लिया था, जो अभी तक जारी है।
क्या सलमान और गोविंदा में आ गई है दूरियां
मुंबई (23 अक्टूबर): खबरों की माने तो एक्टर गोविंदा अपने बेटे हर्षवर्धन को बॉलिवुड में लांच करना चाहते हैं। लेकिन, गोविंदा को सलमान के सहारे की ज़रुरत नहीं है।
जी हां, ये बात खुद गोविंदा ने कही है उनके मुताबिक दोस्तों की मदद लेने से एक एहसान हो जाता है और ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने आपको बनाया है।
इसीलिए गोविंदा ने ये निर्णय लिया है कि अपने बेटे के लिए जो करना होगा वो ख़ुद ही करेंगे। वैसे, आपको बता दें कि गोविंदा की बेटी टीना आहुजा के बाद अब उनके बेटे हर्षवर्धन भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।
फिलहाल, हर्षवर्धन लंदन से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का कोर्स करके लौट चुके हैं और बॉलिवुड में काम करना चाहते हैं।

















