This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, 2 November 2015

सलमान ने दी शाहरुख़ को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली (2 नवंबर) : बॉलिवुड के दबंग स्टार सलमान ख़ान ने सुपरस्टार शाहरुख़ को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
 एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने कहा- मैं उन्हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन्हें और उनके पूरे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं। वो शानदार जीवन जिएं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके परिवार स्वस्थ रहे और उनके बच्चे उनके नाम को आगे बढ़ाएं। शाहरुख़ ख़ान ने जो उपलब्ध किया है, वो उससे भी आगे जाएं।
सलमान से जब शाहरुख़ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम दोस्त हैं। वो इंडस्ट्री में काफ़ी देर से आए। आमिर सबसे पहले आए, फिर मैं, फिर अजय, उसके बाद एसआरके (शाहरुख़) की एंट्री हुई।
शाहरुख, सलमान और आमिर ख़ान तीनों का ही जन्म 1965 में हुआ था। सलमान खुद भी 27 दिसंबर को 50 साल के होने जा रहे हैं। जबकि आमिर खान इस साल 14 मार्च को 50 साल के हो चुके हैं।

अर्जुन ने कहा, अभी तो सिंगल हूं पर होना चाहता हूं मिंगल

मुंबई (2 नवंबर): बॉलिवुड के 'इशकजादे' कहे जाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर का नाम हर बार किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस जाता है या फिर वो हर बार किसी एक्ट्रेस को डेट करने की खबरों की वजह से सुर्ख़ियो में छाए रहते हैं। फिल्म 'इशकजादे' से अपना बॉलिवुड करियर शुरू करने वाले अर्जुन ने कहा है की वो इस वक्त सिंगल है और डेटिंग के लिए तैयार हैं।
लेकिन, वो अभी शादी नहीं करने वाले। निर्माता-डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने कहा कि मेरा अभी शादी का कोई भी इरादा नहीं हैं। हां मैं अभी मिंगल होने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। वैसे, आपको बता दें कि अर्जुन कपूर का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ जोड़ा गया था। दोनों फिल्म '2 स्टेट' में नजर आये थे।
उसके बाद अर्जुन फिल्म 'तेवर' में सोनाक्षी के साथ नजर आये थे और उनका नाम सोनाक्षी से भी जोड़ा गया। इन दिनों अर्जुन और जैकलीन फर्नांडीज को काफी बार साथ देखा गया है और फ़िल्मी गलियारों में दोनों कि डेटिंग की खबर भी खूब सुर्खिया बटोर रही हैं।
गौरतलब है कि अर्जुन इन दिनों आर बाल्की के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अर्जुन के साथ जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
आपको बता दें कि इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में करीना एक वर्किंग वाइफ का किरदार निभाएंगी। जबकि अर्जुन कपूर घर पर रहने वाले एक निठ्ठले पति की भूमिका अदा करेंगे। फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन संग एक कैमियो रोल में नजर आएंगे।

Saturday, 31 October 2015

आज रात से गिर रहे हैं पेट्रोल के दाम, जानिए कितना हुआ सस्ता

नई दिल्ली (31 अक्टूबर): इस समय बड़ी खबर आ रही है कि आज रात 12 बजे से पेट्रोल के दामों में 50 पैसे की कमी होगी। हालांकि डीजल के दामों में कोई कमी नहीं की गई है।

प्रोड्यूसर चेक लेकर सीढ़ियों पर खड़े रहते हैं, चाहूं तो रोज़ नई फिल्म साइन करूं

नई दिल्ली (31 अक्टूबर) : पॉर्न स्टार से बॉलिवुड दिवा के तौर पर तब्दील हुए सनी लियोनी को तीन साल हो चुके हैं। सनी ने 2012 में जिस्म 2 से बॉलिवुड में आगाज़ किया था। तब से अब तक सनी की कई फिल्में आ चुकी हैं। इसके अलावा सनी हिंदी, तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों में कैमियो रोल और आइटम सॉन्ग भी कर चुकी हैं। लेकिन अब सनी के मुताबिक उन्होंने फिल्में साइन करने की रफ्तार धीमी कर दी है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सनी का कहना है- “अपने अनुभव के आधार पर मैं कह सकती हूं कि कई बार आपको लगता है कि आप अच्छा निर्णय ले रहे हैं, लगता है प्रोजेक्ट अच्छी मूवी के तौर पर उभरेगा। लेकिन आपको पता नहीं होता कि असल में क्या होगा।“
सनी ने कहा- “मेरी पिछली फिल्म, जिसने बिल्कुल अच्छा नहीं किया था, के बाद से बहुत कुछ बदला है। अब मैं जानती हूं कि हर ऑफर होने वाली फिल्म को साइन करना सही नहीं है। मैं चाहूं तो रोज़ एक नई फिल्म साइन कर सकती हूं।“
सनी के मुताबिक “प्रोड्यूसर चेक लेकर आते हैं और डेनियल (वेबर, सनी के पति) से कहते हैं, सर, हम नीचे सीढ़ियों पर चेक लेकर खड़े हैं। और हमें उन्हें कहना पड़ता है, सॉरी, लेकिन हमें ये मूवी पसंद नहीं है, हम इसे नहीं कर सकते। आपको चूज़ी होना पड़ेगा।“ सनी ने कहा कि वो किसी फिल्म के लिए तभी हामी भरेंगी जब उसकी स्क्रिप्ट उन्हे पसंद आएगी।
सनी की आखिरी रिलीज़ फिल्म कुछ कुछ लोचा है थी, जिसमें उनके अपोजिट मेल लीड में राम कपूर ने काम किया था। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
कुछ दिन पहले अफवाह थी कि सनी लियोनी करन जौहर की अगली फिल्म में कैमियो रोल करेंगी। सनी लियोनी ने इस पर कहा- “मुझे पता नहीं है कि कौन ये सब अफवाहें फैलाता है। वो मेरे बारे में नहीं था। हालांकि ये सुनने में अच्छा था। आखिरकार लोगों ने मेरे बारे में भी सही चीज़ें लिखना शुरू कर दिया है।“

अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, राज्यपाल ने रुकवाया राष्ट्रगान

लखनऊ( 31 अक्टूबर):उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को 11 नए मंत्रियों को शपथ दिलायी। इनमें पांच को राज्‍यमंत्री बनाया गया जबकि छह अन्‍य भी मंत्री बनें।
पांच राज्‍य मंत्रियों में अरविंद कुमार सिंह गोप, कमाल अख्‍तर, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, बलवंत सिंह रामूवालिया और साहिब सिंह सैनी के नाम शामिल हैं। राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान गवर्नर राम नाइक की ओर से राष्ट्रगान को बीच में रोकने का वाकया भी हुआ। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के बाद सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली जानी थी। इसके लिए सभी को एक पर्चा दिया गया था। इसी दौरान राष्ट्रगान बजने लगा और गवर्नर ने राष्ट्रगान को बीच में ही रुकवा दिया, जबकि सीएम उन्हें इशारा करते रहे कि ये गलत हो रहा है।
बता दें कि गुरुवार को अखिलेश ने 8 मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था।

लूलिया से सगाई की खबर पर बोले सलमान...

नई दिल्‍ली (31 अक्‍टूबर):सलमान खान ने लूलिया वंतूर से सगाई की खबर पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए इन सभी खबरों को बकवास बताया।
सलमान ने कहा कि पिछले दिनों मेरी शादी को लेकर कई बातें अखबार में छपीं, जिनमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। इन खबरों में जो लिखा गया, मैंने वो पढ़ा भी और सुना भी और मेरा जवाब यही है कि मैं इन सब चीजों से परे हूं। ऐसी छोटी-छोटी चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इनसे मेरे पेरेंट्स को धक्का लगता है, जो वाकई मुझे बहुत बुरा लगता है।'
सलमान ने कहा, कि इन बातों के अलावा भी मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा होता है। काम के अलावा मुझे अपने परिवार की भी फिक्र रहती है। पिछले दिनों मेरी मम्मी की तबीयत ठीक नहीं थी। मेरे पिता की सर्जरी हुई थी। इसके अलावा भी पचास हजार बातें मेरे दिमाग में चल रही होती हैं। ऐसे में बकवास की बातें मुझे जरूर परेशान करती हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों खबर थी कि सलमान ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से सगाई कर ली है और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

दीपिका-रणबीर की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पर क्या बोलीं कटरीना

मुंबई (31 अक्टूबर) :बॉलिवुड में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री पर कटरीना कैफ़ ने पहली बार कुछ बोला है। कटरीना ने कहा है कि कोई भी किसी के साथ काम करने के लिए आज़ाद है।
रणबीर और कटरीना के अफेयर के किस्से बॉलिवुड में कई महीने से तैर रहे हैं। वहीं दीपिका को रणबीर की एक्स-गर्लफ्रैंड माना जाता है। दीपिका और रणबीर की आने वाली फिल्म 'तमाशा' में दोनों की गज़ब की कैमिस्ट्री की चर्चा हर जगह हो रही है। बता दें कि 2014 में इस जोड़ी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' सुपर-डुपर हिट रही थी।
एक ऑनलाइन सर्वे में दावा किया गया है कि दीपिका-रणबीर की जोड़ी बॉलिवुड की वैसी ही आइकॉनिक जोड़ी बन सकती है जैसी कि शाहरुख़-ख़ान और काजोल की थी।
जब कटरीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैं डॉयरेक्टर नहीं हूं तो मैं एक्टर्स को इस नज़रिए से नहीं देखती हूं। हर कोई हर किसी के साथ काम करने के लिए आज़ाद है।'
कटरीना मुंबई में 17वें जियो मियामी मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने आई थीं।
कटरीना ने इस बात का भी खंडन किया कि वो शाहरुख़ ख़ान की डॉन सीरीज की अगली फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा को रिप्लेस करने जा रही हैं।