This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 11 June 2015

सलमान ने मेरी काफी मदद की है: जैकलीन फर्नाडीस

मुंबई(11 जून):पूर्व मिस श्रीलंका और बॉलिवुड अदाकारा जैकलीन फर्नाडीस 2014 में आई सुपरहिट फिल्म 'किक' में सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाया था। जैकलीन ने एक बयान में कहा है कि सलमान ने उनकी प्रोफेशनली काफी मदद की है और अगर उनके साथ काम करने का फिर से मौका मिला तो वो जरूर काम करेंगी। अगर वह 'किक 2' में सलमान के साथ काम नहीं कर रही हैं तो किसी दूसरी फिल्म में काम करेंगी। जैकलिन 2014 की हिट फिल्म 'किक' के सीक्वल में सलमान के साथ नहीं नजर आंएगी।
फिलहाल हाल ही में जैकलिन की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रदर्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ब्रदर्स में अभिनेता अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ और जैकलिन फर्नांडीस अहम भूमिका में हैं।
बता दें कि ‘ब्रदर्स’ 2011 में आई हॉलिवुड फिल्म ‘वॉरियर’ की रीमेक है। इस फिल्म में जॉल एडगर्टन और टॉम हार्डी ने लीड रोल किया था। इस फिल्म का निर्देशन करन मल्होत्रा कर रहे है। इससे पहले करन ने फिल्म ‘अग्निपथ’ का रीमेक भी बना चुके हैं।

दिलीप कुमार को भारत रत्न दे सकती है मोदी सरकार?

मोदी सरकार बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को इस साल भारत रत्न से सम्मानित कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार का ये कदम मुसलमानों के बीच उसकी छवि चमकाने के लिए उठाया जा रहा है।

उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक 93 वर्षीय दिलीप कुमार के बारे में रोज की जानकारियां कई एजेंसियों से इकट्ठा की जा रही है। जब भी प्रमुख हस्तियों को पद्म सम्मान अथवा भारत रत्न से सम्मानित किया जाना होता है तो उनके बारे में सामान्य जानकरियां इक्ट्ठा की जाती है।

हालांकि इस संबंध में यह भी चर्चा की जा रही है कि यदि दिलीप कुमार को भारत रत्न देने की घोषणा औपचारिक रुप से कर दी गई तो क्या वो सम्मान लेने दिल्ली तक आ सकते हैं?

उड़ता पंजाब' में करीना कपूर के किरदार का खुलासा

नई दिल्ली। करीना कपूर के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से एक सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' है, जो रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है। इसके बाद उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' आने वाली है, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर भी हैं। 'फुकरे' की हीरोइन ने अश्लील कमेंट करने वाले के उड़ाए होश खैर, बात सिर्फ करीना कपूर की करते हैं। चलिए बताते हैं कि उनकी इन दोनों फिल्मों में क्या अंतर है। 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर देखकर तो आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि इसमें करीना कपूर एक टिपिकल हीरोइन के किरदार में हैं, मगर 'उड़ता पंजाब' में उनका किरदार इससे बिल्कुल अलग है। गोविंदा की बेटी टीना ने सलमान का सच लाया सामने जी हां, इस फिल्म में वह क्या बनी हैं, इसका खुलासा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, करीना कपूर एक बार फिर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म पंजाब के ड्रग कल्चर पर बेस्ड है। हालांकि करीना कपूर के किरदार के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चला है। क्या फिर से करीब आ गए हैं कोंकणा और रणवीर? बस इतनी ही जानकारी मिली है कि वह फिल्म 'क्योंकि' और 'कमबख्त इश्क' और 'थ्री इडियट्स' के बाद एक बार फिर इस फिल्म में डॉक्टर बनी हैं। हालांकि इन किरदारों में कोई और समानता नहीं है। इसमें शाहिद कपूर के साथ ही आलिया भट्ट भी हैं, जिनके किरदार के बारे में कुछ समय पहले खुलासा हुआ था कि वह इसमें एक ड्रग एडिक्ट बनी हैं। - See more at: http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-kareena-kapoor-plays-a-doctor-in-udta-punjab-12467711.html?src=fb#sthash.p2phif1f.dpuf

रणवीर और दीपिका जल्‍द कर सकते हैं सगाई




मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के सीक्रेट रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से खबरें चली आ रही हैं। लेकिन लगता है कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को आखिरकार नाम देने का फैसला कर लिया है। 'हमारी अधूरी कहानी' टैक्स फ्री, कांग्रेस ने की बीजेपी की आलोचना खबर है कि दोनों जल्द ही सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो दीपिका के पैरेंट्स को रणवीर बेहद पसंद हैं और वो चाहते हैं कि उनकी बेटी रणवीर के साथ एक औपचारिक रिश्ते में बंध जाएं और इस रिश्ते को एक नाम मिल जाए। हाल ही में दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण की बर्थ डे पार्टी में भी रणवीर खास मेहमान बनकर आए थे। इतना ही नहीं वो इस पार्टी में होस्ट बने थे। लेसबियन जोड़े पर बना भारत का पहला एड हुआ वायरल खबर है कि पहले दीपिका रणवीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा असमंजस में थी लेकिन अब वो इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए राजी हो गई हैं। खैर हम तो उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब दोनों खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात करेंगे। -

विकसित हुआ पानी की बूंदों से चलने वाला कंप्यूटर

वाशिंगटन। आपने कभी सोचा है कि पानी की बूंद भी किसी कंप्यूटर के चलने की पहली कड़ी बन सकती है। इस कल्पना को सच किया है स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के शोधकर्ता मनु प्रकाश और उनके छात्रों ने। मनु प्रकाश ने एक ऐसा अनोखा कंप्यूटर बनाया है, जो पानी की बूंदों की गति के विशेष नियम पर काम करता है। कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में मूलभूत इकाई ऑपरेटिंग क्लॉक को माना जाता है। स्मार्टफोन, इंटरनेट से लेकर हवाई जहाज के चलने तक की सभी कंप्यूटर संबंधी क्रियाएं इसी पर निर्भर होती हैं। प्रकाश और उनकी टीम ने पानी की बूंदों की गति को आधार बनाकर विशेष ऑपरेटिंग क्लॉक तैयार किया है। उनका कहना है कि यह उन सभी गणनाओं को करने में सक्षम है, जो पारंपरिक कंप्यूटर करते हैं। हालांकि इसकी गति कम होगी। प्रकाश ने कहा कि इसका उद्देश्य पारंपरिक कंप्यूटरों से प्रतिस्पर्धा लेना नहीं है। पानी की बूंदों की गति को फ्लूडिक कंप्यूटेशन की मदद से नियंत्रित करने की इस प्रक्रिया का जीव और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। - 

बिगड़ गए हैं सनी लियोनी के पति! हीरोइन ने लगाए गंभीर आरोप

पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी इन दिनों कई तरह की परेशानियों से जूझ रही हैं। आने वाले दिनों में ये परेशानियां और बढ़ने वाली हैंदरअसल, बॉलीवुड की एक नामी हीरोइन ने सनी लियोनी के पति डेनियल वीबर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।हीरोइन के मुताबिक सनी लियोनी के पति उन्हें अपने विदेशी दोस्तों के जरिए धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत भी करने वाली हैं।असल में ये मामला सनी लियोनी की गंदी आदतों से जुड़ा हुआ है।जिसके कारण एक बॉलीवुड हीरोइन अपने बच्चों के साथ अपना घर छोड़ होटल में रहने को मजबूर हैजी हां, अभिनेत्री सेलिना जेटली और सनी लियोनी के बीच घर खाली कराने का मामला इतना आगे बढ़ गया है कि बात पुलिस थाने तक पहुंचने वाली है।सेलिना जेटली का आरोप है कि हाल ही में गंदगी फैलाने के चलते जब उन्होंने सनी से घर खाली करने को कहा तो डेनियल वीबर ने अड़ियल रवैया अपनाया और घर खाली करने में आनाकानी की।बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम के मुताबिक सेलिना का कहना है कि 'डेनियल एक बेहद अक्खड़ शख्स हैं। उन्होंने मेरे पति को कड़े शब्दों वाले मेल भेजे हैं।उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने सनी लियोनी और उनके पति को अपना घर किराए पर दिया और उसका बदला वे लोग इस तरह चुका रहे हैं। डेनियल वीबर एक विदेशी हैं और अब वे अपने लोगों के जरिए मुझे धमका रहे हैं।'

मीका ने डॉक्टर को जड़ा था थप्पड़, हुई गिरफ्तारी

हमेशा विवादों में बने रहने वाले सिंगर मीका सिंह ने अपने एक 'डॉक्टर फैन' को थप्पड़ जड़ दिया था. मंच पर डॉक्टर को चांटा मारने वाले प्रकरण में गायक मीका सिंह की गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में मीक की गिरफ्तारी हुई. मीका पर डॉक्टर से मारपीट का केस दर्ज हुआ थागिरफ्तारी के लिए मीका को नोटिस दिया गया था. मीका अपने वकील के साथ इंद्रपुरी थाने पहुंचे हैं जहां उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाएगी. आगे की तस्वीरों में जानिए क्या था पूरा मामला?आपको बता दें कि दिल्ली में हुए एक लाइव परफॉर्मेंस में मीका सिंह ने ऑडियंस के बीच में से अपने एक फैन को मंच पर बुलाया और कुछ देर बहस के बाद मीका ने उन्हें जोर का तमाचा जड़ दिया थाआपको यह भी बता दें कि मीका ने अपने डॉक्टर फैन से कहा कि जिस तरह से वह नीचे ऑडियंस के बीच में मिडिल फिंगर दिखा रहा था उसी तरह यहां भी दिखाये. फिर कुछ देर तक दोनों के बीच में बहस हुई और मीका ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया. मीका ने थप्पड़ बेहद जोर से मारा.मीका सिंह पर पलटवार करने की कोशिश करता डॉक्टर फैन