This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 18 June 2015

छोटे नवाब सैफ अली खान फिर हो सकते हैं गिरफ्तार!

मुंबई के एक कोर्ट ने सैफ अली खान और एनआरआई के बीच 2012 में हुए मारपीट के मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा है। कोर्ट का ने कहा है कि अगली सुनवाई तक दोनो पार्टी इस मामले का हल निकाल लें।

सैफ अली खान पर 22 फरवरी 2012 की रात को एनआरआई इकबाल शर्मा और उसके ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप है। एनआरआई के अनुसार अभिनेता सैफ और उनको दो दोस्त, बिलाल अमरोही और शकील लडक ने ताज होटल में उससे और उसके ससुर से मारपीट की थी।

इस मामलें में सैफ अली खान और उनके दोस्तों को गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में कोर्ट से उन्हे जमानत मिल गई थी। लेकिन अगर दोनों पक्ष किसी फैसले पर नहीं पहुंचते हैं तो सैफ को फिर से परेशानी हो सकती है।सैफ का इस मामले पर कहना है कि इकबाल शर्मा नाम के आदमी ने उनके साथ मौजूद करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर को अपशब्द कहे थे। जिससे उन्हे गुस्सा आया था।

पुलिस का कहना है कि एनआरआई के अपशब्द कहने पर सैफ ने घूंसा मारकर उसकी नाक तोड़ दी थी। एनआरआई व्यापारी का आरोप था कि सैफ और उनके दोस्तों ने उसके ससुर रमन पटेल के साथ भी मारपीट की थी।

एस्पेसल शोप फौजी ऑटो मोब्इल्स एण्ड स्पेयर पार्ट्स

बुलन्दशहर  बी बी नगर  इस शॉप पे सभी कम्पनीयो के स्कूटर मोटर साइकिल एबं कार के सभी पार्ट्स मिलते है और ऑल कम्पनीयो दिल्ली रेट पर पार्ट्स , कार श्रृगार
 पता   गुल्हाबटी रोड बी बी नगर( बुलन्दशर )

मोबइल नम्बर -975981220 9719426622,9719426160,
 फिरोज  

ताबड़तोड़ खुलासों से सकते में सरकार और भाजपा

भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोपों से घिरे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के संदर्भ में खुलासों की बढ़ती संख्या और विपक्ष के ताबड़तोड़ हमलों ने सरकार और भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। 

पूरे मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद अब राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र दुष्यंत सिंह के घिरने से पार्टी और सरकार सकते में हैं। 

खासतौर से वसुंधरा की नाम का खुलासा न करने की कड़ी शर्त के साथ आव्रजन मामले में ललित मोदी के पक्ष में दी गई गवाही और ललित मोदी के दुष्यंत से जुड़ी कंपनी में 11.6 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी नए आरोपों का पार्टी बचाव नहीं कर पा रही है। 

इसके अलावा बुधवार को विदेश मंत्री की लंदन में ललित मोदी से हुई मुलाकात संबंधी नए खुलासे ने भी पार्टी के लिए प्रतिकूल सियासी परिस्थिति पैदा की है।चौतरफा घिरी सरकार अब ललित मोदी से जुड़े मामलों की जांच में तेजी लाकर बचाव की कोशिशों में जुटी है। इस क्रम में जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय की ओर से ललित मोदी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कदम उठाए जाने के संकेत दिए जा रहे हैं। 

हालांकि, भाजपा, सरकार और संघ ने विदेश मंत्री के पक्ष में डटे रहने का संदेश दिया है जबकि वसुंधरा व दुष्यंत के खिलाफ लगे आरोपों पर पार्टी ने चुप्पी साध ली है। 

इस बीच सफाई देने के लिए वसुंधरा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से समय मांगने की रिपोर्ट सामने आई है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है।उल्लेखनीय है कि वसुंधरा पर ललित मोदी की पत्नी को इलाज के लिए दो बार पुर्तगाल ले जाने, आव्रजन मामले में नाम का खुलासा न करने की कड़ी शर्त के साथ मोदी के पक्ष में बयान देने के खुलासे पर पार्टी असमंजस में है। रही सही कसर वसुंधरा के बेटे की कंपनी में ललित मोदी के करोड़ों के निवेश संबंधी खुलासे ने निकाल दी है। 

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इन आरोपों को सुषमा से जुड़े आरोपों की तरह ही मानवीय आधार पर मदद कहकर ठुकराया नहीं जा सकता। यही कारण है कि पार्टी के रणनीतिकार अब नए आरोपों पर पलटवार का रास्ता ढूंढने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। पार्टी का यह भी मानना है कि विवाद भड़कने के बाद ललित मोदी खुलासा दर खुलासा कर वसुंधरा से अपना पुराना हिसाब चुकता कर रहे हैं। 

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कभी वसुंधरा और ललित मोदी के बीच पारिवारिक रिश्ते थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल की रणनीति ललित मोदी से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपना कर आपराधिक मामलों के प्रति किसी कीमत पर समझौता न करने का संदेश देने की है। इस क्रम में ललित मोदी के खिलाफ हर संभव कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय को हरी झंडी दे दी गई है।

सलमान की याचिका पर सुनवाई 1 जुलाई को

मुंबई  बंबई उच्च न्यायालय ने 2002 'हिट एंड रन' मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ फिल्म अभिनेता सलमान खान की याचिका की सुनवाई सोमवार को एक जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

मुंबई की एक सत्र अदालत ने सितंबर 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में बीते छह मई को सलमान को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।

सलमान ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में अपील की थी, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने उनकी सजा रद्द करते हुए जमानत मंजूर कर ली थी।

सलमान को 28 सितंबर, 2002 को मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को गाड़ी से कुचलने का दोषी पाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। 

शाहरुख खान को दिलवाले के सेट पर रोहित शेट्टी ने गिफ्ट की साइकिल

फिल्मी सितारों को अब तक आपने बड़े-बड़े गिफ्ट मिलने की खबरें तो पढ़ी होंगी। लेकिन शाहरुख को हाल ही में एक साइकिल गिफ्ट में मिली है। शाहरुख ने खुद ट्विटर पर ये जानकारी दी है।

शाहरुख को साइकिल गिफ्ट देने वाला उनका कोई प्रशंसक नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी हैं। शाहरुख ने खुद ही ये राज भी ट्विटर पर खोल दिया है कि उनको मिले इस गिफ्ट की वजह क्या हैं।

शाहरुख का कहना है कि रोहित शेट्टी ने उनको इसलिए साइकिल दी है ताकि वो साइकिल चलाकर जल्दी ही फिट हो जाएंगे।शाहरुख के घुटने का ऑपरेशन पिछले 21 मई को मुंबई में हुआ था जिसके बाद छड़ी के सहारे चल रहे शाहरुख की तस्वीरें भी सामने आईं थी। इस ऑपरेशन के बाद ये कहा जा रहा है कि शाहरुख पूरी तरह फिट नहीं हैं।

शाहरुख जल्दी ही पूरी तरह फिट हो जाए ऐसा रोहित शेट्टी जरूर चाहते होंगे। क्योंकि शाहरुख और रोहित शेट्टी इस समय बुल्गारिया में हैं। वहां शाहरुख रोहित की फिल्म 'रईस' की शूटिंग बहुत जल्दी ही शुरु करने वाले हैं।रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर साथ-साथ दिखेंगे। इससे पहले 'माई नेम इज खान' में दोनो साथ नजर आए थे। रोहित शेट्टी के साथ ये शाहरुख की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनो नें 'चेन्नई एक्सप्रेस' में साथ-साथ काम किया था।

'रईस' में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन और कीर्ति सेनन भी मुख्य किरदारों में हैं।

सीसीएसयू में आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

गाजियाबाद चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) में नए सेशन के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जनपद में ग्रेजुएट कोर्स की करीब 21 हजार सीटों के लिए छात्र आवेदन करेंगे।

बुधवार को एडमिशन से संबंधित यूनिवर्सिटी प्रशासन की एक बैठक हुई। इसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक छात्र पांच जुलाई तक ग्रेजुएट कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके बाद 15 जुलाई से संभावना है कि पीजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाए।

यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी शेड्यूल के मुताबिक छात्र 18 जून से पांच जुलाई तक वेबसाइट पर सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

रजिस्ट्रेशन से पहले छात्रों को ई कूपन� लेना होगा। एक� कूपन पर छात्र तीन एडेड कॉलेज और छह प्रोफेशनल कॉलेज के ऑप्शन भर सकते हैं। कूपन की सहायता से छात्र रजिस्ट्रेशन करेंगे।

रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र बैंक में फीस जमा कराएंगे। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कॉलेज के हिसाब से 10 से 15 जुलाई के बीच पहली मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि पीजी कोर्स के लिए संभावना है कि 15 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सके। सीसीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध जनपद के 60 कॉलेजों में करीब 21 हजार सीटों के लिए एडमिशन किए जाएंगे।

इसमें बीबीए में 5340 सीट, बीसीए में 4820 सीट, बीए में 3960 सीट, बीएससी में 1320 सीट, बीकॉम में 1980 सीट, बीएससी होम साइंस में 300 सीट, एलएलबी में 2200 सीट, बीपीएड में 300 सीट और बीएससी बायोटेक में 820 सीटें हैं।

शुरुआत में ही बढ़ी सीटों पर करेंगे एडमिशन
सीसीएसयू में एडमिशन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों से विषय के हिसाब से सीटों का पूरा ब्योरा मांग लिया है।

कॉलेजों ने अपने स्तर से सुझाव दिया है कि यूनिवर्सिटी प्रति सेक्शन 60 सीट के मुताबिक मेरिट लिस्ट न निकाले। बल्कि निर्धारित सीटाें में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर मेरिट लिस्ट निकाली जाए।

एमएमएच कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कमलवीर त्यागी ने बताया कि बीते पांच जून को यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ सभी कॉलेजों की मीटिंग हुई थी।

मीटिंग में कॉलेजों ने एक प्रस्ताव रखा कि यदि शुरुआत में ही यूनिवर्सिटी निर्धारित सीटों में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर एडमिशन करे तो ज्यादा मेरिट लिस्ट नहीं निकालनी पड़ेगी। जो छात्र शुरुआत में ही रजिस्ट्रेशन करेंगे उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट निकालकर एडमिशन कर लिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन से डिग्री तक रहेगी एक फोटो
ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के दौरान छात्र रजिस्ट्रेशन करते समय जिस फोटो को अपलोड करेंगे। वही फोटो उसकी डिग्री पर भी प्रिंट होगी। कंपनी को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।

कंपनी ने इस बार छात्रों से फार्म में 100 केबी तक का फोटो और 200 केबी तक की मार्कशीट इमेज अपलोड कराने का ऑप्शन फार्म में दिया है।

अमूल-मदर डेयरी के दूध की क्वालिटी चेक होगी

ग़ज़ियाबाद मदर डेयरी और अमूल के सैंपल फेल होने के बाद खाद्य विभाग की टीमों ने स्थानीय स्तर पर भी सैंपलिंग शुरू कर दी है।

आगरा में अमूल और मदर डेयरी का सैंपल फेल होने के बाद मुख्यालय ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)� के स्थानीय अधिकारियों को मार्केट में सप्लाई किए जा रहे प्रोडक्ट की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं।

हालांकि विभाग इसे केवल रूटीन प्रक्रिया बता रहा है, जिसके तहत अमूल और मदर डेयरी के सभी प्रोडक्ट्स की सैंपलिंग होगी।

आगरा में अमूल और मदर डेयरी के दूध के सैंपल फेल हो चुके हैं। इससे पहले मोदीनगर से लिए गए अमूल के दूध में भी डिटरजेंट पाया जा चुका है। जिसके बाद विभाग अलर्ट हो गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि अमूल और मदर डेयरी के काफी उत्पाद की सप्लाई जनपद में है। जिसे देखते हुए विभाग सैंपल भरेगा और उन्हें जांच के लिए भेजेगा।

बाकी कंपनियों के दूध और उससे प्रोडक्ट के भी सैंपल भरे जाएंगे। बुधवार को सीएफएसओ मनोज तोमर के नेतृत्व में एफएसओ भगवत सिंह, रामवीर सिंह और यदुवीर यादव ने सैंपल लिए।

मनोज तोमर ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन से मदर डेयरी के दूध का और मोहननगर से अमूल दूध का सैंपल लिया गया।

इसके साथ ही मोहननगर के आहूजा होटल से पनीर और बेसन का, इंदिरापुरम से पनीर और मसाले का, अर्थला से नारियल तेल का और यहां के बालाजी मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। विजयनगर से आटे के तीन सैंपल लिए गए। कुल 14 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।