Thursday, 9 July 2015
दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा होने से टला
नई दिल्ली (9 जुलाई): दिल्ली-कानपुर शताब्दी ट्रेन में बड़ा हादसा होने से बचा है। दिल्ली में आनंद विहार के पास इस ट्रेन का डीज़ल टैंक फट गया, जिसके बाद रेल को करीब घंटे तक रोका गया। ट्रेन दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी।
खबर के अनुसार, ट्रेन की नीचे लगा हुआ 2 हजार लीटर का टैंक फट गया। मिल रही जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब यहां से गुजर रही थी तो पास में पड़ा कोई लोहे का बड़ा गाटर ट्रेन के डीजल टैंक से जा फंसा। हालांकि इसकी जानकारी जल्द ही मिल गई और ट्रेन को रोक दिया गया। गनीमत की बात यह रही कि लोहे का इतना बड़ा टुकड़ा डीजल टैंक में फंस जाने के बाद कोई चिंगारी नहीं उठी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर तीनों खान का हुआ इतना असर..
मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बहुत कम समय में ही साबित कर दिखाया है कि उनके अभिनय में वाकई दम है। इसके अलावा वह उन भाग्यशाली कलाकारों में से एक हैं, जिन्हें इतने कम समय में ही फिल्म इंडस्ट्री की 'खान तिकड़ी' यानी शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ काम करने का मौका मिल गया है। बिपाशा के 'बॉयफ्रेंड' का टॉपलेस फोटो देख शर्मा जाएंगे आप नवाजुद्दीन का कहना है कि वह इन तीन अभिनेताओं से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'कई चीजें हैं, जो हम शाहरुख, सलमान और आमिर से सीख सकते हैं। इतने सालों तक स्टारडम को बरकरार रखना बड़ी बात है। अभिनेता के नजरिये से न भी देखूं तब भी वे ऎसे लोग हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ हासिल किया है।' कंगना को पता है क्या होती है पैसे की ताकत...! नवाजुद्दीन ने यह भी कहा, उनकी उपलब्धियां मुझे प्रेरणा देती हैं। उनकी अपनी एक अलग पहचान है और मजबूत पक्ष है।' नवाजुद्दीन ईद पर आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान के साथ दिखाई देंगे। उन्होंने फिल्म 'किक' में भी सलमान के साथ काम किया था। शादी के बाद शाहिद को पत्नी के साथ मिलने लगे हैं ऐसे ऑफर इससे पहले फिल्म 'तलाश' में वह आमिर के साथ काम कर चुके हैं और निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म 'रईस' में शाहरूख के साथ काम कर रहे हैं। सलमान के साथ नवाजुद्दीन की फिल्म बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। करीना ने 'मैरी' बनकर मचाई खलबली, देखें उनका सेक्सी साॅन्ग कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका निभाई है। हालांकि यह किरदार गंभीर है, लेकिन नवाजुद्दीन की अदाकारी इसमें भी कहीं-कहीं हास्य के पुट जोड़ती है। इस फिल्म में करीना कपूर भी बतौर हीरोइन नजर आएंगी।
बच्ची के ऊपर से गुजरी कार, लेकिन बच गई जान
नासिक (9 जुलाई): एक ऐसी विडियो महाराष्ट्र के नासिक से सामने आई हैं जिसको देखकर एक बार फिर कहा जा सकता है कि जिसको राखे साईयां मार सके ना कोई। इस विडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बच्ची कार के दोनों पहियों के नीचे आई गई, बावजूद इसके बच्ची बच गई। बच्ची को सही सलामत देख हर कोई हैरान है।
दरअसल, नासिक में वडाला रोड के पास रहनुमा स्कूल के वॉचमैन की लडकी जोया खान जब स्कूल के बाहर मां के साथ जा रही थी तो एक कार के दो पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। लेकिन इस हादसे में जोया बच गई। जोया के पेट में चोट आई जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि डरने की कोई बात नहीं है और बच्ची बिल्कुल सही है।
रजनीकांत ने कहा, 'मैं क्यों चुकाऊं दामाद धनुष के पिता का लोन'
चेन्नई (9 जुलाई) :साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि उन्होंने अपने समधी कस्तुरी राजा के लोन की गारंटी नहीं ली थी, इसलिए लोन को चुकाने की ज़िम्मेदारी उनकी नहीं है। बता दें कि कस्तुरी राजा अभिनेता धनुष के पिता हैं। धनुष से रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी हुई है। ऐश्वर्या खुद भी फिल्म निर्देशक हैं।
माजरा ये है कि फिल्म निर्माता मुकनचंद बोथरा से कस्तुरी राजा ने 2012 में 65 लाख रुपये का लोन लिया था। कस्तुरी राजा ने बोथरा से कहा था कि अगर वे लोन नहीं चुका पाएंगे तो रजनीकांत इसे चुकाएंगे।
कस्तुरी राजा ने लोन नहीं चुकाया तो बोथरा ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 22 जून को ये मामला मद्रास हाईकोर्ट में आया तो जस्टिस रविचंद्र बाबू ने कस्तुरी राजा और रजनीकांत को नोटिस जारी किए।
इस बारे में रजनीकांत का कहना है कि बोथरा इस तरह के लोन के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। रजनीकांत ने अपनी याचिका में कहा, 'बोथरा को मेरे नाम पर लोन नहीं देना चाहिए था। मैंने न ही लोन लिया था और न लोन की गारंटी ली थी इसलिए लोन की रकम चुकाने का उत्तदायित्व मुझ पर नहीं है।'
सलाखों के पीछे कैसे पहुंच गए करण और आलिया
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और निर्माता करण जौहर जेल में बंद हो गए हैं। आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं होता तो आप खुद उनकी तस्वीर देख लीजिए। आलिया भट्ट अभी इस काम के लिए हैं थोड़ी छोटी! आलिया और करण मिलकर एक ही अपराध किया है। घबराइए मत, ये तस्वीर एक इवेंट में ली गई थी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और करण की ये तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो जेल की सलाखों के पीछे दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अपराध में साथी।' ये तस्वीर एक नए टीवी चैनल के लॉन्च की है, जिसमें आलिया और करण पहुंचे थे। आलिया ने 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
'फैन' ने रंग दी मन्नत की दीवार, शाहरुख ने जाहिर की नाराजगी
मुंबई(9 जुलाई): बॉलिवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के दुनियाभर में लाखों चाहने वाले हैं। इस बात से हर कोई वाकिफ है मगर, उनके एक कथित फैन की दीवानगी इस कुछ इस तरह देखने को मिलेगी शायद ही यह किसी ने सोचा होगा।
दरअसल, मुंबई में स्थित शाहरुख के घर 'मन्नत' की दीवारों पर किसी ने लीपा पोती कर दी है और यह हरकत खुद को शाहरुख का फैन बताने वाले किसी शख्स ने की है। दीवार पर लिखा गया है- 'लव यू एसआरके' एंड सी यू ऑन 15th और मैसेज के नीचे 'गौरव' नाम से साइन भी कर रखे हैं।
शाहरुख ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विट किया और लिखा कि कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब आपने घर खाली छोड़ा हो और किसी ने इसे गंदा न किया हो।

लोकप्रिय जोक्स
1पति - कहां गयी थी?? पत्नी - रक्तदान करने... पति -
पीते-पीते Overflow होने लग गया जो अब बेचने भी लगी..!
2दामाद उम्र में छोटा होता है फिर भी ससुराल में सभी उसे 'आप' करके बुलाते हैं और उसके सम्बोधन में जी जरूर लगाते हैं, क्योंकि हमारे देश में शहीदों का नाम सम्मान से लेने की परंपरा है।
3बहू अगर नींबू खा रही हो तो जरूरी नहीं कि कोई खुशखबरी हो।
जमाना बदल गया है...हो सकता है वो दारू उतार रही हो।
4पत्नी- तुम सारी दुनिया ढूंढो, तो भी मुझ जैसी दूसरी नहीं मिलेगी.....
पति - तुम क्या समझती हो? मैं दूसरी भी तुम्हारी जैसी ढूंढूगा ..! हद हो गयी..
5पति- जान, मैंने रात एक बहुत प्यारा सपना देखा। मैंने देखा कि तुम मेरे लिए मेरा पसंदीदा खाना बनाकर लाई हो और मुझे अपने हाथों से खिला रही हो। इतना ही नहीं, खाना खिलाने के बाद मेरे पैर भी दबा रही हो। पत्नी- अब तो मुझे पक्का यकीन हो गया। पति- क्या? पत्नी- कि सपना कभी अपना नहीं होता। राहुल