This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, 19 July 2015

एयरटेल की 4000 रूपये में 4जी हैंडसेट लाने की योजना

जानकार सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘एयरटेल दो सिम वाला 4जी हैंडसेट लाने के लिए वेंडर के साथ बातचीत को अंतिम रूप देने के चरण में है. इसकी कीमत 4,000-12,000 रूपये होगी. बातचीत इसको लेकर हो रही है कि यह केवल एयरटेल ब्रांडेड होगा या को-ब्रांडेड हैंडसेट होगा.’

कंपनी इस बारे में चीन की हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों से बातचीत कर रही है. इसके अलावा उसने ताइवान की फाक्सकॉन से भी बातचीत की थी. हालांकि एयरटेल व फाक्सकॉन ने इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.

एयरटेल के इस कदम को रिलायंस जियो इन्फोकॉम द्वारा सस्ते 4जी हैंटसेट लाने की योजना के तोड़ के रूप में देखा जा रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को सालाना आम बैठक में कहा था कि रिलायंस जियो के प्रयासों से देश में 4,000 रूपये से कम कीमत के 4जी स्मार्टफोन आएंगे.

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी इसके साथ दूरसंचार क्षेत्र में दूसरी बार उतर रहे हैं. रिलायंस ने साल 2003 में 500 रूपये की कीमत में हैंडसेट पेश किया था.

सूत्रों ने कहा कि एयरटेल का प्रस्तावित मोबाइल हैंडसेट एक दीर्घकालिक योजना के साथ बेचा जाएगा और संभवत: यह केवल एयरटेल नेटवर्क से जुड़ने वाला नहीं होगा.

यह हैंडसेट दीवाली के त्योहारी सीजन यानी अक्तूबर नवंबर तक पेश किए जाने की संभावना है. एयरटेल देश भर में चरणबद्ध तरीके से 4जी सेवाओं की पेशकश कर रही है.

लोकप्रिय जोक्स............./

1 पत्नी- मैं हर रोज पूजा करती हूं... काश एक दिन श्री कृष्णा के दर्शन हो जाये! पति- एक बार मीराबाई बन के जहर पीले .. श्री कृष्णा क्या , सारे भगवान के दर्शन हो जायेंगे.......

कुछ ही समय पहले पप्पू ने फोटोग्राफी का नया काम शुरू किया.! एक बार उसे फ्यूनरल समारोह में फोटो खींचने केलिए बुलाया गया.! लेकिन फोटो खींचने से पहल ही मरने वाले के रिश्तेदारों ने उसे खूब जमकर बुरी तरह पीटा.!! कारण पूछने पर पता चला कि पप्पू ने मृतक की फोटो खींचते हुए कहा था- स्माइल प्लीज। .......

एक बार ट्रेन में टीटी ने बेंच के नीचे सोए मुसाफिर को बाहर निकालकर टिकट मांगा। मुसाफिर गिड़गिड़ाते हुए कहने लगा- साहब माफ कीजिए। एक बार छोड़ दीजिए। मेरी बेटी की शादी है और जाना जरूरी है। टीटी ने रहम खाकर छोड़ दिया। इतने में उसकी नजर दूसरी बेंच के नीचे छुपे नौजवान पर पड़ी। टीटी ने उसको बाहर निकालकर पूछा- क्यों मियां! क्या तुम्हारी भी बेटी की शादी है? नौजवान ने शरमाते हुए जवाब दिया- जी नहीं, मैं इनका होने वाला दामाद हूं।.......

संता के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर भी काफी सामान जल गया। एक ने पूछा- तुमने फायर ब्रिगेड को फोन क्यों नहीं किया? संता- मैंने आठ बार मिसकॉल किया, उधर से जवाब ही नहीं आया। ......  टिंकू 

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने चंदौली के विधायक और पार्षद को बनाया बंधक

चंदौली। जिले में बार-बार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक और पार्षद को बंधक लिया । सूत्रों के अनुसार ईद के मौके पर लोगों से मिलने और उन्हें मुबारकबाद देने गए चंदौली के मुगलसराय और पार्षद पार्षद कयामुद्दीन को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा।
गौरतलब है कि इन दिनों यूपी में बिजली संकट अपने चरम पर है। इसी को लेकर लोग काफी नाराज भी हैं। इसी क्रम में जब विधायक लोगों के बीच पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और बिजली कटौती को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने विधायक को करीब डेढ़ घंटे तक बनाए रखा।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई थी। गांववालों ने विधायक को पुलिस की मौजूदगी में ही बंधक बनाए रखा। बाद में विधायक के बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन देने पर उन्हें रिहा किया गया।

दंडी स्वामी नेपाली बाबा हुए ब्रह्मलीन, उमड़े हजारों श्रद्धालु

नरौरा : परम भागवत संत विष्णु आश्रमजी महाराज के प्रधान शिष्य दण्डी स्वामी भागवत आश्रम नेपाली बाबा शनिवार को ब्रह्मलीन हो गए। उन्हें विहारघाट के गंगा तट पर समाधि दी गई। उनके देहांत की सूचना पर सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। पंचतत्व में विलीन हुए शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई।
शनिवार को नरौरा में पंचतत्व में विलीन हुए दण्डी स्वामी भागवत आश्रम के पाíथव शरीर को फूलों से लाद कर पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालु घंटे-घडि़याल के साथ संकीर्तन करते हुए पीछे-पीछे चल रहे थे। शोभायात्रा विहारघाट स्थित दण्डी आश्रम पहुंची, जहां दण्डी स्वामी को परंपरा अनुसार उनके पाíथव शरीर की पूजा अर्चना की गई। गंगा तट पर आचार्य दिवाकर वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक विधान से अभिषेक कराया तथा षोडशोपचार पूजा के उपरान्त गंगा तट पर उन्हें समाधि दी गई। दण्डी आश्रम के अध्यक्ष राघवाश्रम, गिरीश वशिष्ठ, दिनेश पाण्डेय, सत्यप्रकाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनमोहन भारद्वाज, राजू पंडित, योगेश शर्मा, नीलमणि शर्मा, नवनीत शर्मा, विवेक वशिष्ठ समेत नेपाल, हरिद्वार, मेरठ, हापुड, बागपत, अलीगढ एवं क्षेत्र के हजारों भक्त मौजूद रहे।

डिप्रेशन में एमबीए छात्र, तीन युवकों ने किया कुकर्म

सेक्टर-58 थाने के अंतर्गत एक निजी हॉस्टल में एमबीए छात्र से कुकर्म के बाद उसके डिप्रेशन में चले जाने की बात सामने आ रही है। आलम यह है कि वह नोएडा आना ही नहीं चाहता।

यही नहीं वह आगे की पढ़ाई भी नहीं करना चाहता। अब पीड़ित के परिजन मंगलवार को सेक्टर-58 थाने में आकर लिखित शिकायत कर सकते हैं।

दरअसल, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले रेलवे टिकट निरीक्षक ने अपने बेटे का दाखिला एमबीए में कराया। उन्होंने सेक्टर-58 के एक निजी हॉस्टल में उसके रहने की व्यवस्था कर दी और नौ जुलाई को मुरादाबाद लौट गए।

उसी रात छात्र लघुशंका करने के लिए उठा और वापस आने पर दरवाजा बंद करना भूल गया। इसी बीच तीन युवकों ने उसके कमरे में घुसकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ कुकर्म किया।तीनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। कुकर्म के बाद जाते समय युवकों ने उसे धमकाते हुए किसी से नहीं बताने को कहा और इसे रैगिंग बताया।

11 जुलाई को पीड़ित छात्र का ममेरा भाई उसके कमरे पर आया। तब छात्र ने उसे अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

मामले की जानकारी पाकर पीड़ित के पिता नोएडा पहुंचे और घटना की जानकारी सेक्टर-58 थाने को दी। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल के छात्रों की पहचान परेड कराई।

परेड में 12 छात्रों के फरार होने की बात पता चली। इसके बाद पीड़ित को लेकर पिता मुरादाबाद चले गए। जहां उन्होंने छात्र का मेडिकल कराया। पिता की मानें तो उनका बेटा बेहद डिप्रेशन में है।यही वजह है कि वह न तो नोएडा आने को तैयार है और न ही आगे की पढ़ाई करने को। इस वजह से पूरा परिवार तनाव में है।
पिता का कहना है कि वह मंगलवार को नोएडा सेक्टर-58 थाने में लिखित शिकायत करेंगे।

उनका कहना है कि अगर तीनों छात्रों को पुलिस पकड़ती है तो बेटा उन्हें पहचान सकता है। इस बाबत सेक्टर-58 थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि पुलिस को मारपीट की शिकायत मिली थी।

सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्टल भी गई थी। लेकिन अभी तक उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

स्कूल बस के कंडक्टर ने मासूम से की अश्‍लील हरकत

सोनीपत (19 जुलाई):सोनीपत में एक तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की घटना सामने आई है। स्कूल बस के कंडक्टर ने की है मासूम के साथ शर्मनाक हरकत।
इसके बाद बच्ची के परिवार वालों ने स्कूल में किया प्रदर्शन। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को कर लिया है गिरफ्तार। बच्ची ने बस में हुई अश्लील हरकत के बारे में जब घरवालों को बताया तब ये मामला सामने आया। बच्ची के परिजनों ने स्कूल में जाकर हंगामा भी किया तब जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
स्कूल बस में हुए बच्ची के साथ अश्लील हरकत के बाद परिजनों में काफी नाराजगी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ बच्ची का मेडिकल भी करवाया है। 

हरारे टी-20 : जिम्बाब्वे ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

हरारे :हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रविवार को दूसरे एवं आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।भारत : अंजिक्य रहाणे (कप्तान) रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मुरली विजय, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, हरभजन सिंह, केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, संदीप शर्मा, संजू सैमसन और मोहित शर्मा।
जिम्बाब्वे : एल्टन चिगुंबुरा (कप्तान), रेगिस चकाबवा (विकेटकीपर), चामू चिभाभा, ग्रीम क्रेमर, नेविल मादजिवा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, रिचमंड मुथुमबामी (विकेटकीपर), तिनाशे पनयंगारा, सिकंदर रजा, डोनाल्ड तिरिपानो, प्रास्पर उत्सेया, ब्रायन विटोरी, मैलकम वालेर और सीन विलियम्स में से।