This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, 2 August 2015

पाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

करांची (2 अगस्त):पाकिस्तान ने रविवार को 163 भारतीय मछुआरों को करांची की एक जेल से रिहा किया है। इसे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच रूस में हुई मुलाकात के बाद एक अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रिहा किए गए लोगों में 162 लोगों के साथ 11 साल का एक लड़का भी शामिल है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। इन्हें वाघा वॉर्डर पर लाकर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जा रहा है।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के कब्जे में मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ 15 दिनों के दौरान रिहा करने का फैसला किया था। दोनों पक्षों के बीच मानवतावादी मुद्दे को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच हस्तांतरित की गई एक सूची के मुताबिक, पाकिस्तानी जेलों में 355 भारतीय मछुआरे और भारत में 27 पाकिस्तानी मछुआरे बंद हैं।

बॉलीवुड ने दी फ्रेंडशिप-डे की शुभकामनाएं

मुंबई/नई दिल्ली: हिंदी सिने जगत से फरहान अख्तर, बिपाशा बसु और करण जौहर सरीखी हस्तियों ने रविवार को सभी को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी. हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है. इस बारे में बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर लिखा.करण जौहर: मित्रता एक कम आंका गया रिश्ता है. यह वास्तव में सबसे बड़ी ताकत है. सच्चे दोस्त परिवार से कहीं बढ़कर होते हैं.

मधुर भंडारकर: सच्चे मित्र आपको आपकी मनपसंद बात सुनाने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि क्या करना चाहिए, यह बताने के लिए होते हैं. मित्रता दिवस की बधाई हो.

अनुपम खेर: मेरे प्रियजनों को मित्रता दिवस की बधाई हो.
 
श्रद्धा कपूर: मेरे उन दोस्तों, सबसे खास मित्रों को मित्रता दिवस की बधाई हो, जो सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे. जिन्होंने मुझे बेहतर अभिनेत्री एवं इंसान बनने की प्रेरणा दी.
 
फरहान अख्तर: मित्रता दिवस की बधाई हो.

सुष्मिता सेन: प्यारे-प्यारे लोगों को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं. आपकी शुभकामनाओं एवं इतने लंबे समय तक दोस्त बने रहने और हर स्थिति में साथ देने के लिए शुक्रिया. मुझे आपसे प्यार है दोस्तों.
 
विवेक ओबरॉय: मुझे मुस्कान देने और मेरे दिल को खुश रखने वाले आप सभी कमाल के लोगों को मित्रता दिवस की बधाई हो.

अरशद वारसी: हैप्पी फ्रेंडशिप डे. जैसा कि मैं कहता हूं कि दोस्त हमारे द्वारा चुना गया परिवार होते हैं. मेरे पास ऐसे कई परिवार हैं. मेरे सभी दोस्तों के लिए चियर्स और आपका शुक्रिया.

कृति सेनन: सभी को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं.
 
कुणाल कोहली: 'मुझसे दोस्ती करोगे?' हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

हरिद्वार के गंगा घाटों पर प्लास्टिक की बोतल बैन

हरिद्वार से अब प्लास्टिक की बोतल में गंगाजल लाना संभव नहीं हो सकेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि लोग प्लास्टिक की बोतलें लेकर आते हैं और इस्तेमाल के बाद घाटों पर ही छोड़ देते हैं। ऐसे में घाटों पर प्लास्टिक बोतलों की दुकानदारी भी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

एनजीटी ने एक लोकल कमिश्नर नियुक्त कर 4 अगस्त रिपोर्ट भी मांगी है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन को उन्हें सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रिब्यूनल ने कहा कि अब घाट पर गंगाजल लेने या पानी इस्तेमाल के लिए सिर्फ जेरीकेन ही चलेगा। घाटों पर प्लास्टिक का छाता और रेनकोट भी नहीं ले जा सकेंगे। एनजीटी का कहना है कि किसी भी सूरत में प्रदूषण नहीं होना चाहिए।

जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने जो लोकल कमिश्नर नियुक्त किया है वह घाटों पर जाकर चेक करेंगे कि कहीं इन आदेशों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा और स्थानीय निकाय क्या काम कर रहा है।

इससे पहले इंडियन काउंसिल फॉर एनवायरो लीगल एक्शन बनाम नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी व अन्य के मामले की सुनवाई करते हुए ग्रीन ट्रिब्यूनल ने विस्तृत आदेश दिया था।इसमें लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट को ही आधार बनाया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि प्लास्टिक और पॉलिथिन की वजह से घाटों की दुर्दशा हो रही है। ऐसे में हरिद्वार में खासतौर से घाटों पर प्लास्टिक बोतलों की बिक्री और इस्तेमाल बंद होना चाहिए।

एनजीटी का आदेश ऐसे समय पर आया है, जब कांवडियों का रैला हरिद्वार पहुंचने लगा है। कांवडिये अपनी छोटी बोतल या कैन बांधकर भी गंगाजल लाते हैं। ऐसे में इस आदेश से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

साथ ही लाखों की संख्या में कांवड़ियों के आने से स्थानीय प्रशासन को आदेश लागू करने में भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। बहरहाल, 4 अगस्त की रिपोर्ट से इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

इससे पहले आए थे कूड़े को लेकर निर्देश
इससे पूर्व नगर निगम हरिद्वार और स्थानीय पुलिस को मिलकर घाटों पर प्रदूषण रोकथाम के आदेश एनजीटी की तरफ से दिए गए थे। हाल ही में मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि वे किसी भी तरह की दलील इस मामले पर नहीं सुनेंगे। स्थानीय प्रशासन ज्यादा से ज्यादा प्रचार कर आगंतुकों को घाटों को स्वच्छ रखने के संबंध में जागरूक करें।

डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे को गंवानी पड़ी टांग

नई दिल्‍ली (2 अगस्‍त): दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से दस साल के एक बच्चे को अपनी एक टांग गंवानी पड़ी। 10 साल के बिलाल के एक पांव में शीशा चुभ गया था, घरवालों ने पहले उसे कॉलोनी के एक डॉक्टर से दिखाया। जब परेशानी बढ़ी तो बिलाल को इलाज के लिए हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्स-रे कराया और बताया की बिलाल के पांव में शीशा नहीं है। डॉक्टरों ने उसे ओपीडी में आकर इलाज कराने के लिए कहा। दूसरे दिन फिर बिलाल का एक्स रे किया गया, पैर में शीशा दिख रहा था। तीन दिन अस्पताल में रखने के बाद डॉक्टरों ने बिलाल के पैर से शीशा निकाल दिया लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए इंजेक्शन नहीं लगाया। इससे बिलाल के पैर में संक्रमण हो गया और उसका एक पैर काटना पड़ा।
बिलाल के परिवार की शिकायत पर दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने इलाज करनेवाले चारों डाक्टरों को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। बिलाल के परिवार ने चारों डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पड़ोस की लड़की ने दो साल की मासूम को जिंदा जलाया

मैनपुरी (2 अगस्त): एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। एक युवती ने दो साल की मासूम बच्ची को जिंदा जलाकर मार दिया।
घटना भोजपुर गांव की है। आरोपी युवती ने दो साल की मासूम बच्ची के घर पर जाकर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जिंदगी बचाई नहीं जा सकी।
पूरी घटना की चश्मदीद गवाह एक पांच साल की दूसरी बच्ची है, जिसने सिलसिलेवार तरीके से सारी घटना का ब्योरा दिया है। आरोपी युवती की बच्ची की मां की रंजिश थी, कुछ दिनों पहले ही आरोपी युवती ने बच्ची की मां के सोने के गहने चुरा लिए थे, जिसको लेकर पंचायत हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मैं जीतने की आदत से कप्तान बना हूं: कोहली

नई दिल्ली ( 2 अगस्त): टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ मैचों से अपने बल्ले से वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके लिए वो मशहूर हैं। हाल ही में इंडिय़ा ए की तरफ से भी खेलते हुए विराट कुछ खास नहीं कर सके थे। कोहली से एक इंटरव्यू में उनके हालिया प्रदर्शन,कप्तानी और अप्रोच पर सवाल किए गए।
कोहली से जब पूछा गया की क्या उन्हे थोड़ा और आक्रामक होना चाहिए तो उन्होने कहा कि बल्लेबाज़ होने के नाते मैं काफी ज़िम्मेदारी से खेलता हूँ, मैं हमेशा अच्छा खेलके टीम को जिताना चाहता हूँ। इसलिए मुझे नहीं लगता की मुझे ज़्यादा बदलाव करने चाहिए। मेरे हिसाब से जैसा मैं खेलता हूँ उसी वजह से बोर्ड ने मुझे कप्तानी सौंपी थी।
अपनी शैली के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि मैंने अपने पूरे करियर में वैसा ही क्रिकेट खेला है जो मेरी शैली है। मैं चाहे मैदान के बाहर हूं या अंदर, मैंने अपना 100% टीम को दिया है। इसलिए मुझे नहीं लगता की यहाँ मुझे कुछ ज़्यादा ट्राय करने की ज़रूरत है।
आने वाली श्रीलंका सीरीज़ के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा की ये उनकी कप्तान के रूप में पूरी सीरीज़ होगी। उन्होने कहा कि ये मेरी कप्तान के रूप में पूरी सीरीज़ होगी, बांग्लादेश में जो सीरीज़ हुई, वो एक टैस्ट था, जो बारिश से बाधित हुआ। इसलिए यहाँ मेरे लिए कई नए चैलेंज होंगे।
इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ के बारे में कोहली ने कहा कि द्रविड़ जैसा महान खिलाड़ी का आस-पास होना बहुत अच्छा होता है, अगर आप उनसे खेल के बारे में नहीं भी बात करे, उनके आस-पास होने से ही आप क्रिकेट के प्रति अच्छा महसूस करेंगे। आप इतना कुछ उनसे सीख सकते हैं।

फंदे पर लटका मिला महिला ‌इंस्पेक्टर का बेटा

कृष्णानगर क्षेत्र में शनिवार रात डीजीपी ऑफिस में कार्यरत महिला इंस्पेक्टर का बेटा फंदे के सहारे लटका मिला। परिवारवालों ने उसे सिविल अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक,कृष्णानगर के फिनिक्स मॉल के सामने बनी कॉलोनी निवासी इंस्पेक्टर विजय लक्ष्मी पांडेय डीजीपी ऑफिस में कार्यरत हैं। उनका बेटा विशाल (14) सीएमएस में आठवीं का छात्र था। 

शनिवार रात छात्र कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवारवालों ने खिड़की से झांका तो उनकी चीख निकल गई। आननफानन में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए,जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। 

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की दो बहनें है। बेटे की मौत बाद मां बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। मौत के कारणों का पता नहीं चला है।वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के मोहनलालगंज में साथियों संग नहाने गए आठवीं के छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव निकलवाकर पंचनामा भरकर परिवारीजनों को सौंपा। 

पुलिस के मुताबिक,जबरौली गांव निवासी शिवकुमार शर्मा का बेटा सौरभ (14) शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों संग मवेशी चराने गया था। गांव से करीब एक किमी दूर जबरौली कनकहा रोड पर मनरेगा के तहत खोदे गए तालाब में वह दोस्तों संग नहाने उतर गया। 

सौरभ नहाते वक्त गहरे पानी में उतरकर डूबने लगा। यह देखकर साथी बच्चों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश की,लेकिन कामयाब नहीं हुए। बच्चों की चीख सुनकर ग्रामीणों ने तालाब से उसे बाहर निकाला,मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौत की खबर सुनकर बहनें खुशबू व गुड़िया रोते हुए बोलीं इस रक्षाबंधन अब किसके हाथ में राखी बांधूंगी भइया। वहीं, मां शिवकुमारी बेहोश हो गई।

जबरौली के जिस तालाब में डूबकर सौरभ की मौत हुई, उसकी खुदायी का कार्य जारी है ग्राम प्रधान के मुताबिक, तालाब में तीन स्टेप बनाए गए हैं,लेकिन बरसाती पानी इकट्ठा हो जाने से तालाब के तीसरे स्टेप की गहराई में पानी भर गया है।