Saturday, 19 September 2015
आखिर शाहिद की पत्नी मीरा ने आलिया को क्यों किया फोन
नई दिल्ली(19 सितंबर): इसमें तो कोई भी शक नहीं है कि बी-टाउन एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'शानदार' सबसे ज़्यादा इंतज़ार किये जाने वाली फ़िल्मों में से एक मानी जा रही है और इसकी एक वजह यह भी है की मीरा राजपूत से शादी के बाद शाहिद की यह पहली रिलीज होने वाली फिल्म है।
हाल ही में एक्टर शाहिद कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने उनकी पत्नी मीरा राजपूत को ये फ़िल्म दिखाई और अब क्योंकि दर्शक ये जानने के लिए बेकरार है कि उन्हें यह फ़िल्म कितनी पसंद आई है। मीरा ने फ़िल्म के बारे में कुछ नहीं कहा, मगर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बताया कि उन्हें हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘शाम शानदार’ काफी पसंद आया है।
'शाम शानदार’ के गाने के लॉन्च पर पहुंची आलिया को यह कहते हुए सुना गया कि, 'मीरा ने मुझे पर्सनली कॉल किया और कहा ‘बेब मुझे शाम शानदार पसंद आया’। इसलिए हां उन्हें यह अच्छा लगा और मैं यह जान कर बहुत खुश हूं।'
आपको बता दे कि फ़िल्म 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इन दिनों गणपति बप्पा की सेवा में लगी हुई हैं श्रद्वा कपूर
मुंबई(18 सितंबर): एक्ट्रेस श्रद्वा कपूर अपना सारा काम छोड़कर इन दिनों गणपति बप्पा की सेवा में लगी हुई हैं। आपको बता दें कि ख़ास गणेश चतुर्थी के लिए श्रद्वा कपूर ने फिल्म 'बाग़ी' की शूटिंग से ब्रेक लिया है और वो गणेशोत्सव मनाने केरला से ख़ास मुंबई आई हुई हैं।
श्रद्वा की माने तो वो डायरेक्टर साबीर ख़ान की परमिशन लेकर 2 से 3 दिन के ब्रेक पर हैं। जहां उन्होंने अपनी परिवार के साथ अपने घर में गणपति की स्थापना की। श्रद्वा की माने तो गणेश चतुर्थी उनके दिल में एक ख़ास जगह रखता है। जिसे वो अपने बचपन से देखती और मनाती आ रही हैं। मुंबई से वापस केरला जाकर श्रद्वा टाइगर के साथ कोची के फोर्ट में शूट करेंगी।
इस बार बेहद सादगी से गणपति महोत्सव मना रहे हैं नाना पाटेकर
मुंबई(19 सितंबर): आज जहां पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गयी है और बॉलिवुड भी इससे अछूता नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी बॉलिवुड के कई सितारों ने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की और उनकी पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। सितारों की इस लिस्ट में अभिनेता नाना पाटेकर भी थे। जिन्होंने अपने घर पर धूमधाम से बाप्पा का स्वागत किया।
हालांकि नाना ने इस बार पर गणेशोत्सव पर कुछ हताश और निराश से दिख रहे थे। क्यूंकि महाराष्ट्र में पड़ रहे सूखे की वजह से जिस तरह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उसने नाना को उदास कर दिया है। इसीलिए इस बार नाना का गणपति उत्सव भी एक नेक सोच के साथ मनाया है।
नाना ने लोगों से मिल जुलकर इस आपदा से निपटने की अपील की। नाना ने अपने घर के बाहर ऐसे पोस्टर्स भी लगाए हैं। जिससे लोगों में इसको लेकर जागरुकता फैले। साथ ही उन्होंने अपने "नाम" फाउंडेशन के बारे में भी बताया जो इन किसानों की मदद के लिए बना है।
हालांकि नाना ने इस बार पर गणेशोत्सव पर कुछ हताश और निराश से दिख रहे थे। क्यूंकि महाराष्ट्र में पड़ रहे सूखे की वजह से जिस तरह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उसने नाना को उदास कर दिया है। इसीलिए इस बार नाना का गणपति उत्सव भी एक नेक सोच के साथ मनाया है।
नाना ने लोगों से मिल जुलकर इस आपदा से निपटने की अपील की। नाना ने अपने घर के बाहर ऐसे पोस्टर्स भी लगाए हैं। जिससे लोगों में इसको लेकर जागरुकता फैले। साथ ही उन्होंने अपने "नाम" फाउंडेशन के बारे में भी बताया जो इन किसानों की मदद के लिए बना है।
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा सलमान का घर
मुंबई(19 सितंबर): गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरा बॉलिवुड गणपति बप्पा के जयकारों से गुंज उठा। हर बार की तरह इस बार भी 'भाईजान' सलमान खान के घर गणपति बप्पा खुशिया लेकर आए हैं।
बप्पा का स्वागत करने के लिए सलमान के घर उनका पूरा परिवार मौजूद था। आपको बता दें, हर बार की तरह इस बार भी सलमान की छोटी बहन अर्पिता बप्पा को घर लेकर आई। सलमान के घर आए गणपति की रात की आरती को अटेडं करने एक्टर सूरज पंचोली, अतिया शेट्टी के साथ पहुंचे।
एक्टर अनूप सोनी भी अपनी पत्नी जूही बब्बर के साथ और एक्टर नीलम अपने पति समीर सोनी और नन्ही बेटी के साथ सलमान के घर आए। सलमान ने यहां नीलम की बेटी के साथ काफी देर तक मस्ती की।
आपको बता दे, सलमान खान के घर गणपति पूजा मे शामिल होने अर्पिता के ससुराल वाले भी आए। सलमान के घर गणपति दो दिन विराजमान होंगे। गौरव
Thursday, 17 September 2015
बाबा रामदेव ने बताए डेंगू से बचने का उपचार
नई दिल्ली (17 सितंबर): एनसीआर में डेंगू के बढ़ते मामलों से सरकार से लेकर प्रशासन तक परेशान हैं लेकिन इसका कोई कारगर हल नहीं ढूंढ पा रही है। ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके डेंगू की बीमारी से बचने के उपाय बताए।
योग गुरु ने बताया कि गिलोये, एलोवेरा, पपीते का पत्ता और अनार का जूस का सेवन करने से डेंगू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एलोपैथी से ज्यादा दमदार जड़ी-बूटियां हैं, जिसने इसके नुस्खे को अपनाया, उसको फायदा हुआ। जहां मेडिकल साइंस की हद खत्म होती है, आयुर्वेद वहीं से शुरू होता है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदेव अपने साथ कई ऐसे डेंगू मरीजों को भी लेकर आए थे, जो अब बीमारी से निजात पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये केस स्टडी के रूप में लाए गए हैं और इनकी मेडिकल रिपोर्ट भी साथ है।
बाबा ने डेंगू रोकने के लिए केंद्र और दिल्ली की सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि समय रहते सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंची हैं। योग गुरु ने कहा, 'मैं कोई मार्केटिंग नहीं कर रहा, इनमें से अधिकतर प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। पश्चिमी देशों की कंपनियां जहां इसके लिए 1200 रुपये से अधिक पैसा वसूलती है, हम बहुत कम पैसों में उपलब्ध करवाते हैं।
Wednesday, 16 September 2015
दूसरी शादी करने जा रही हैं रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान: मीडिया रिपोर्ट
नई दिल्ली(16 सितंबर):बॉलिवुड एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान साल 2014 में तलाक ले चुके हैं। अब खबर यह आ रही है कि सुजैन जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही है। खबरों के मुताबिक सुजैन खान ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया है।
14 साल की शादी को खत्म करने के बाद अब सुजैन खान ने रितिक के एक करीबी दोस्त संग शादी का मन बनाया है। चर्चा है कि सुजैन और रितिक का यह खास दोस्त वही है जिसकी वजह से सुजैन ने रितिक से अलग होने का फैसला लिया।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सुजैन अर्जुन रामपाल से शादी करने वाली हैं। क्योंकि जब रितिक और सुजैन का तलाक हुआ तो खबर यह उड़ी थी कि अर्जुन रामपाल की वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आई। इसके अलावा हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल का उनकी पत्नी मेहर से तलाक लेने के लिए अर्जी दायर करने की खबरें सामनें आईं थी।
Monday, 14 September 2015
पीएम मोदी ने सानिया मिर्जा को दी बधाई
नई दिल्ली(14 सितंबर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस को यूएस ओपन का महिला डबल्स का खिताब जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट किया
‘यूएस ओपन में अभूतपूर्व जीत पर सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस को बधाई। आपकी उपलब्धियों ने हमें गौरवान्वित किया है।'
‘यूएस ओपन में अभूतपूर्व जीत पर सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस को बधाई। आपकी उपलब्धियों ने हमें गौरवान्वित किया है।'
इस पर सानिया ने ट्वीट कर जवाब दिया ‘आपकी बधाई के लिए धन्यवाद सर।’
रविवार को सानिया मिर्ज़ा और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने यूएस ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाक्वा और कज़ाख़िस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। सानिया का महिला डबल्स में यह दूसरा और कुल पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है।
इससे पहले सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन में अपना परचम फहराया था। यूएस ओपन में यह सानिया का दूसरा खिताब है। पिछले साल ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ उन्होंने न्यूयार्क में मिस्क्ड डबल्स खिताब जीता था। स्विस स्टार हिंगिस ने इस टूर्नामेंट में भारत को इस बार दूसरी खिताबी सफलता दिलाई है। शुक्रवार को देर रात लिएंडर पेस और हिंगिस ने मिक्स्ड डबल्स खिताब अपने नाम किया था। हिंगिस का यह 11वां डबल्स ग्रैंडस्लैम खिताब है।


















