Monday, 6 July 2015

ग़ज़ियाबाद सीआईएसएफ रोड पर जीडीए बनाएगा दो नए यू-टर्न

ग़ज़ियाबाद   सीआईएसएफ रोड से नोएडा जाना जल्द ही आसान होगा। जीडीए द्वारा बनाए जा रहे यू-टर्न जाम की समस्या से वाहन चालकों को निजात दिलाएंगे। रेल विहार के पास यू-टर्न बनकर तैयार कर लिया गया है। अब कनावनी पुलिया के पास यू-टर्न बनाया जाएगा।

सीआइएसएफ रोड पर पीकऑवर्स में जाम की समस्या वाहन चालकों के लिए परेशानी के लिए सबब है। रोजाना वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है।

इससे निपटने के लिए जीडीए ने यू-टर्न बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेल विहार सोसायटी के पास एक यू-टर्न का निर्माण कार्य का काम पूरा कर लिया गया है। अब कनावनी पुलिया के पास यू-टर्न का निर्माण कार्य शुरू करने वाला है।

अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए यू-टर्न का निर्माण किया जा रहा है। यू-टर्न बनने के बाद सीआइएसएफ रोड पर कई कटों को बंद किया जाएगा। 

एप्रोच रोड से जूड़ेगी सीआईएसएफ रोड
यू-टर्न बन जाने के बाद सीआइएसएसफ रोड जीडीए द्वारा कनावनी पुलिया पर बनाई गई एप्रोच रोड पर जाना-आसान हो जाएगा। अभी वाहन चालक कनावनी क पास बने अवैध कट से यू-टर्न लेते हैं।

इसकी वजह से दोनों साइड जाम लग जाता है। यू-टर्न के बन जाने के बाद वाहन चालक आसानी से मुड़कर अप्रोच रोड पर पहुंच सकते हैं।

जिसके बाद सीधे नोएडा और एनचए-24 पहुंच सकते हैं। वाहन चालकों को लंबा चक्कर और एनएच-24 पर लगने वाली जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment