Monday, 6 July 2015

उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, अमीर खुसरो की लिखी 'खम्स-ए-खुसरो' भेंट की

ताशकंद (6 जुलाई):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम कारिमोव से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने उन्हें प्रमुख कवि अमीर खुसरो की काव्य संग्रह 'ख़म्स-ए-खुसरो' (Khamsa-i-Khusrau) भेंट की। ताशकंद स्थित राष्ट्रपति आवास 'कुकसरोय' (Kuksaroy) में पीएम मोदी और राष्ट्रपति कारिमोव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई । इससे पहले मोदी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच चुके हैं। उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत मिरोमोनोविच मिर्जीयोएव ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने औपचारिक बैठक में बातचीत भी की।पीएम मोदी ने अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में ट्वीट कर कहा, "शानदार स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शौकत मिरोमोनोविच मिर्जीयोएव का धन्यवाद। यहां आकर अच्छा लगा।" उजबेकिस्तान के बाद प्रधानमंत्री मोदी कजाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 8 जुलाई को पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के उफा शहर जाएंगे, वहीं 10 जुलाई को तुर्कमेनिस्तान, 11 जुलाई को किर्गीस्तान औऱ 12 जुलाई को ताजकिस्तान की भी यात्रा करेंगे।
दो दिन की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान मोदी वहां के स्कॉलर्स और हिंदी के स्टूडेंट्स से भी मिलेंगे। इसके अलावा, पीएम भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। मोदी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिनका 1966 में रहस्यमय परिस्थितियों में ताशकंद में निधन हो गया था। बता दें उज्बेकिस्तान में लगभग 3,000 भारतीय हैं।

0 comments:

Post a Comment