श्रीनगर (15 अगस्त): स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पाकिस्तान को चैन नहीं आया। आज भी पाक की तरफ से भारत की चौकियों पर फायरिंग की गई। सीमा पार से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के मंडी और सौजियां सेक्टर में पाक की ओर से शुक्रवार देर रात को जारी हुई फायरिंग शनिवार सुबह भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तार की तरफ से फायरिंग शुक्रवार देर रात 12 बजे शुरू हुई थी, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। वहीं शनिवार सुबह 7:30 बजे फिर से फायरिंग की गई।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों और बस्तियों पर 82 मिमी के मोर्टार गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की थी।








0 comments:
Post a Comment