नई दिल्ली (22 अक्टूबर): छोटे पर्दे का मशहूर शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में बुआ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस उपासना सिंह से शादी करने को लेकर फेसबुक पर कई प्रपोजल आ रहे है। उपासना सिंह अपील कर रही हैं कि मैं अपनी मैरीड लाइफ को बहुत खुश हूं, कृपया मुझे प्रपोज न करें।
पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखने वाली उपासना सिंह ने बताया कि वो आज जो कुछ भी हैं वो अपनी मां संतोष की वजह से हैं। हालांकि, बडी बहन निरूपमा को वह अपना आदर्श मानती हैं। उपासना पंजाब को याद करते हुए कहती हैं कि 1992 में वे पंजाब से मुंबई आ गई थी। इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन वो जालंधर में आकाशवाणी के लिए काम करते हुए मिलने वाले 100 या 120 रूपए को कभी नहीं भूल सकती।
वे इस पैसे को पॉकिट मनी की तरह इस्तेमाल करती थी। उपासना ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौक था इसलिए वो स्कूल और कॉलेज के हर प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर होती थीं।








0 comments:
Post a Comment