This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, 11 July 2015

रणबीर का सपना एक्टर बनना नहीं बल्कि....

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक्टर से पहले निर्देशक बनना चाहते थे और आज भी इस सपने को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया, 'एक्टर बनने से पहले मेरा उद्देश्य और मेरी लालसा निर्देशक बनने की थी। लेकिन इसमें स्टोरी कहने की जरूरत होती है जो कि मेरे पास नहीं है। दूसरी बात ये कि यह पेशा पूर्ण निस्वार्थ होता है। इसमें कई सारे लोगों और विभागों के लिए काम करते हैं और उन्हें क्रेडिट देते हैं जो कि बेहद मुश्किल होता है।'
उन्होंने बताया कि वे प्रेम ग्रन्थ और आ अब लौट चलें जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम पर चुके हैं। यहां तक कि एक्टिंग में कदम रखने से पहले से ही वे निर्देशन में रुचि रखते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

एक्टर ने आगे कहा, 'कई बार मैं अच्छे निर्देशकों के साथ काम कर चुका हूं और एहसास भी किया है कि मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है। पर्सनैलिटी को थोड़ा बदलना है। एक एक्टर के रूप में स्वार्थी बन जाते हैं और हम जो कर रहे हैं उसी में रह जाते हैं। निर्देशन ऐसा काम है, जिसे मैं करना चाहता हूं पर अभी तक उससे दूर हूं।'
रणबीर की आखिरी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' की काफी आलोचना की गई थी। कहा जा रहा था कि ये जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म थी। इसपर रणबीर ने 'डीडीएलजे', 'लगान' और 'हम आप के हैं कौन' जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छी फिल्में हमेशा लंबी ही होती हैं।
रणबीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि छोटी फिल्में पॉपकॉर्न फिल्में होती हैं। लोग इन फिल्मों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अगर फिल्म की स्टोरी अच्छी होती है तो घंटों तक ऑडियंस को बांधे रख सकती है।'

जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखेंगे ऋतिक रोशन

नई दिल्ली(11 जुलाई): मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान के बाद अब ऋतिक रोशन भी एक टीवी सीरीज होस्ट करने वाले हैं। सूत्रों की माने तो, जल्द ही ऋतिक डिस्कवरी चैनल पर रियल लाइफ हीरोज़ का एक शो होस्ट करेंगे।

शो का नाम 'रियल हीरोज़’ है। ऋतिक का ये पहला शो सितंबर के आखिरी या अक्टूबर स्टार्टिंग में टेलीकास्ट होगा। चर्चा है कि पहला शो भारत के जाने-माने पहलवान संग्राम सिंह के जीवन पर आधारित होगी कि कैसे वो एक शारीरिक रूप से अक्षम कर देने वाली दुर्घटना से बाहर निकले और चैंपियन बने।

बता दे, ऋतिक खुद ऐसे संघर्ष का सामना अपने जीवन में कर चुके हैं। उन्हें बचपन से हकलाने की दिक्कत थी। इसके अलावा वह हडि्डयों की भी एक बड़ी बीमारी से परेशान थे और संघर्ष करके वो दोनों कठनाईयों से जीते।

IPS अमिताभ ठाकुर ने मुलायम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

नई दिल्ली (11 जुलाई):यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी केप्रमुख मुलायम सिंह यादव की धमकी वाला टेप जारी करने वाले IPS (भारतीय पुलिस सेवा) के अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आज मुलायम के खिलाफ हजरतगंज पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि, पुलिस ने अभी एकआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस विभाग का कहना है कि वह जांच के बाद ही इस मामले में औपचारिक तौर पर एफआईआर दर्ज करेगी।
बताया जा रहा है कि अमिताभ ठाकुर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी और अपनी पत्नी की सुरक्षा के इंतजाम के सिलसिले में एक आवेदन भी पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि होम अफेयर्स मिनिस्ट्री में भी वह ऐसा ही एक आवेदन देने पर विचार कर रहे हैं।
अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि मुलायम सिंह ने उन्हें फोन पर सुधर जाने की धमकी दी। दोनों के बीच बातचीत का वॉयस रिकॉर्ड उनकी पत्नी ने जारी किया है।लखनऊ सिविल डिफेंस में आईजी के तौर पर तैनात 1992 के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनके मोबाइल पर ये फोन शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 43 मिनट पर आया था। फोन करने वाले शख्स ने उनसे कहा कि मुलायम सिंह यादव उनसे बात करना चाहते हैं। इसके बाद उनसे दोनों के बीच करीब 2 मिनट 10 सेंकड तक बातचीत चली।
बातचीत के कथित ऑडियो को अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने जारी किया है। इसमें मुलायम सिंह जैसी आवाज वाला शख्स ठाकुर को धमका रहा है और उन्हें सुधरने की नसीहत दे रहा है। य़े शख्स कह रहा है कि क्या उन्होंने जसराना (फिरोजाबाद जिले का एक कस्बा) में एक पार्टी में हुआ हादसा याद है जहां उन्हें पिटते-पिटते बचाया गया था। इस आवाज ने कहा, क्या आप जसराना दावत में हुई घटना भूल गए, लगता है फिर से वही करना पड़ेगा। ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने कुछ समय पहले खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रेप के झूठे मामले में फंसाए जाने की धमकी देने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में गोमतीनगर थाने में केस दर्ज हुआ था।

रूस दौरे के बाद तुर्कमेनिस्तान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, आज शाम जाएंगे किर्गिस्तान

नई दिल्‍ली/अश्‍गाबट : रूस दौरे को सफलतापूर्वक संपन्‍न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने मध्य एशिया के दौरे के तहत चौथे पड़ाव पर तुर्कमेनिस्तान के अशगाबट हवाईअड्डे पर पहुंचे। वह आज शाम किर्गिस्तान के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पीएम ताजिकिस्तान भी जाएंगे।अश्‍गाबट में उनका जोरदार स्वागत किया गया। तुर्कमेनिस्तान का दौरा भले ही छोटा हो लेकिन यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इससे पहले पीवी नरसिम्हा राव ने 1995 में यहां का दौरा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तुर्कमेनिस्तान में कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मोदी यहां तुर्कमेनिस्तान गुरबंगुली बर्दिमुहम्मेदो से भी मुलाकात करेंगे। यहां शीर्ष नेतृत्व से बात करने के बाद प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके अलावा यहां योग सेंटर के उद्धाटन भी करेंगे। यहां प्रधानमंत्री कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे जिसमें पाइपलाइन योजना पर भी बात होगी।
यहां पहुंचने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘हेलो तुर्कमेनिस्तान। मैं भारत के लोगों की शुभकामनाएं साथ लाया हूं। फलदायी यात्रा को उत्सुक हूं।’ रूस के उफा में ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में शिरकत करने के अलावा वह उजबेकिस्तान और कजाकिस्तान का दौरा भी कर चुके हैं।
गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन दिवसीय रूस यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस दौरान वह ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलनों में शामिल हुए। इसके अलावा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और विश्व के अन्य नेताओं से उनकी अहम बातचीत हुई। मोदी ने छह देशों की अपनी यात्रा के चौथे चरण में तुर्कमेनिस्तान रवाना होने से पहले ट्वीट किया कि मैं रूस से रवाना हो गया, ब्रिक्स 2015 और एससीओ शिखर सम्मेलनों के दौरान जो कुछ हासिल हुआ, उससे पूरी तरह संतुष्ट हूं। बैठकें और बातचीत फायदेमंद रहीं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मेरे रूस प्रवास के दौरान शानदार मेजबानी के लिए राष्ट्रपति (ब्लादिमीर) पुतिन को विशेष रूप से धन्यवाद। रूस प्रवास के दौरान मोदी पांच देशों के संगठन ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर विशेष जोर रहा।
वह छह देशों के संगठन एससीओ के शिखर सम्मेलन का भी हिस्सा बने। एससीओ ने भारत को पूर्ण सदस्यता प्रदान करने का फैसला किया। शिखर सम्मेलनों से इतर उन्होंने शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान संबंधों को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।

दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश; कई जगहों पर जलभराव से जनजीवन बेहा

नई दिल्ली : राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में शनिवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरने और भारी ट्रैफिक जाम के कारण दिल्ली वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गौर हो कि बीते दो दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया हैजानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पश्चिम बंगाल, जम्‍मू कश्‍मीर, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में बारिश हुई है। उत्‍तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्‍खलन की खबरें सामने आई हैं। उत्‍तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर भूस्‍खलन के चलते चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालु फंस गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अभी तक बारिश से राहत नहीं मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे तक राजधानी में 93.8 मिलीमीटर बारिश हुई। आज का न्यूनतम तापमान समान्य से चार डिग्री नीचे 23 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत मिली तो वहीं मौसम में 100 प्रतिशत आद्रता होने से लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। दिल्ली एनसीआर में भारी जलभराव और ट्रैफिक के चलते लोग घंटों तक जाम में अटके रहे। कुछ लोगों ने अपनी परेशानी जाहिर करने के लिए जलभराव और ट्रैफिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।
नजफगढ़, ढांसा, कंझावला, नांगलोई, दिल्ली गेट, आईटीओ जंक्शन, धौला कुआं और नारायणा के पास ट्रैफिक बेहद ही धीमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज दिनभर छिटपुट बारिश जारी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में कल दिनभर रूक-रूक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्यिस रहा जो 12 साल में जुलाई का अभी तक का सबसे कम तापमान था।

एनजीटी ने अक्षरधाम मंदिर प्रबंधन पर लगाया जुर्माना

पर्यावरणीय मंजूरी लिए बिना विस्तार करने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने शुक्रवार को अक्षरधाम मंदिर प्रबंधन पर जुर्माना लगाया है।

साथ ही एनजीटी ने यमुना के पुनरुद्धार पर गठित समिति से यह जांच करने को भी कहा है कि क्या विस्तारित हिस्सा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में पड़ता है या नहीं।

एनजीटी चेयरपर्सन स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम दो मुद्दों पर गौर कर रहे हैं, पहला क्या मंदिर का विस्तारित हिस्सा यमुना नदी के बाढ़ग्रस्त इलाके में पड़ता है या नहीं और दूसरा, क्या ‘मैली से निर्मल यमुना’ पुनरुद्धार योजना 2017 के लिए गठित मुख्य समिति ट्रिब्यूनल की शर्तों का अनुपालन कर रही या नहीं।एनजीटी ने अक्षरधाम मंदिर प्रबंधन पर नेशनल हाइवे-24 से लगती नदी किनारे स्थित मंदिर परिसर के विस्तार पर आए कुल खर्च का 5 फीसदी जुर्माना लगाया। साथ ही एनजीटी ने मुख्य समिति को तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

पीठ ने कहा कि याचिका में उठाए गए ज्यादातर मुद्दों का 7 जुलाई के फैसले में निपटारा हो चुका है। संबंधित मुद्दों को लेकर पहले ही दो समितियों का गठन किया जा चुका है। ऐसे में तीसरी समिति बनाने का सवाल ही नहीं उठता।

एनजीटी ने 13 जुलाई को यमुना नदी के पुनरुद्धार से संबंधित योजना पर निर्देश के लिए मुख्य समिति का गठन किया था। दूसरी समिति का गठन 7 जुलाई को किया गया था।सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मिश्रा की याचिका की एनजीटी सुनवाई कर रही है। मिश्रा ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि 2011 में निर्माण कार्य शुरू किए जाने से पहले मंजूरी नहीं मिली थी।

और यह वर्ष 2006 के पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन अधिसूचना का उल्लंघन करते हुए प्रदान किया गया था। याचिका में आरोप लगाया गया कि बाद में परियोजना को पर्यावरण मंजूरी 30 जुलाई 2013 को प्रदान की गई।

इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि यमुना के जलग्रहण क्षेत्र का अतिक्रमण करते हुए विस्तार किया गया है।

जान‌िए, क्‍यों यह शन‌िवार है आपके प्यार के ल‌िए खास

मेष राश‌ि
र‌‌िमझ‌िम फुहारों के इस महीने में आज का द‌िन आपके प्यार के ल‌िए क्यों है खास। क्या यह शन‌िवार आपके प्यार के ल‌िए बनने वाला है यादगार द‌िन। जान‌िए क्या कहती है आज की लव एस्ट्रोलॉजी।

वृष राश‌ि
आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें तथा खुलेपन से आपसी रिश्तों पर विचार करें। हो सके तो बाहर घूम आयें। उम्मीद है कि इससे आपकी सोच एवं रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज का दिन प्यार पाने का है।

म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। आज आप दोनों पहली डेटिंग पर जा सकते हैं। या, आप दोनों किसी सामने की चीज पर खुश हो सकते हैं। आपके ये लम्हे काफी दिनों तक यादगार बने रहेंगे।
कर्क राश‌ि
आज आपको अपनी जिम्मेंदारियां निभाने के अतिरिक्त चाहिए कि कुछ समय अपने साथी के साथ रोमांस से भरपूर समय बिताएं। अपने रोजमर्रा के कार्यों के अलावा बाहर पिक्चर देखें, शहर घुमें या बाहर खाने पर जाकर अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। या, अन्य कोई नया जोश भरा कार्यकलाप करें।

स‌िंह राश‌ि
आज आप दोनों एक दूसरे से प्यार की कामना करेंगे। अपनी इच्छाएं जाहिर करने से प्रेम और भी गहरा होगा। आज साथी के सामने अपना भावुक पक्ष रखने से प्रशंसा मिलेगी।

कन्या राश‌ि
आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे।
तुला राश‌ि
आपका प्रेम संबंध आपकी शक्ति की परीक्षा लेगा। यदि आप लम्बे समय से संबंध में हैं तो धैर्यपूर्वक इस कठिन समय का सामना करने की आवश्यकता है। वर्तमान की छोटी-छोटी बातों को छोड़कर भविष्य के बारे में सोचें। शीघ्र ही संबंध में सामान्यता आ जाएगी।

वृश्च‌िक राश‌ि
आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने सम्बन्ध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का फल है। आप भी प्रेम प्रदर्शित करें व अपने प्रेमी के लिए कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियां पैदा करें। इससे आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी।

धनु राश‌ि
हो सकता है कि चाहने वाले से कुछ दूरियां बढ़ जाएं। चिंता ना करें, यह थोड़े समय के लिए है। अपनी इस तुनकमिजाजी और नकारात्मकता को अपने रास्ते में ना आने दें। ठंडे दिमाग से काम लें और अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताएं। फालतू की बहस मे ना पड़ें।
मकर राश‌ि
यदि आप अपने संबंध की गतिशीलता व लम्बे समय तक चलने के बारे में अनिश्चित हैं तो किसी परिवार के सदस्य या करीबी मित्र की सलाह लें। अंतिम निर्णय सलाह लेने के बाद ही करें।

कुंभ राश‌ि
आप अपने रिश्तों की गरिमा से खुश हैं, तब भी आप पायेंगे कि आज आप या आपका साथी अत्यन्त व्यस्त हैं, जिस कारण से आप अपने आपको अवांछनीय महसूस करेंगे व अपने साथी के प्यार में कमी महसूस करेंगे। आपको अपने साथी से इस विषय पर खुलेपन से विचार करना होगा, जिससे ईमानदारी से इस समस्या का हल निकाला जा सके। यह कठिन समय जल्दी ही गुजर जायेगा।

मीन राश‌ि
आज आप यही सोचते रहेंगे कि मेरा पार्टनर कैसा होना चाहिए। आपका दिमाग इसी चीज को लेकर चक्कर काटता रहेगा कि वह कहां मिलेगा। ये विचार अच्छे हैं पर इसे जिद का रूप दें। इतने आदर्शवादी बनने के बजाय जमीन से जुड़ें और अपने पार्टनर की खोज यथार्थ में आकर करें।