Thursday, 23 July 2015
विराट ने अनुष्का की तारीफ में कहा, 'तुम नींबू... की तरह लग रही हो'
नई दिल्ली: मुंबई में आयोजित 'वोग इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2015' के मौके पर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए. ये कपल इस समारोह में छाया रहा.
इस सेरेमनी के दौरान अनुष्का शर्मा को 'Beauty of the Year' का अवॉर्ड दिया गया. यहां विराट कोहली अपनी लेडी लव को सपोर्ट करने पहुंचे थे.
अनुष्का शर्मा ने यहां पर गौरी और नैनिका के लेमन आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं. इस आउटफिट के बारे में विराट ने उनकी क्या कहकर तारीफ की? इस सवाल पर अनुष्का ने ठहाका लगाते हुए बताया , 'विराट कोहली ने मुझसे कहा कि आज रात मैं नींबू की तरह दिख रही हूं.'
इस समारोह में साथ आने के लिए अनुष्का ने विराट को हग देते हुए थैंक्स बोला. अवार्ड शो के दौरान अनुष्का और विराट खुद को ठहाका मारने से नहीं रोक पाए.
हाल ही में अनुष्का शर्मा इस स्टार क्रिकेटर के साथ लंदन में छुट्टिया मनाने गई थी. इस बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा, 'ये हॉलीवुड हम दोनों के लिए अच्छा था, आरामदायक था और दोनों के लिए बहुत जरूरी भी था.'शो की होस्ट नेहा धूपिया ने विराट से सेरेमनी के अनुभव के बारे में भी पूछा. पूरे सेरमनी में फ्रंट रो में बैठे इस कपल पर ही सबकी निगाहें रहीं. सेरेमनी खत्म होने के बाद यह कपर बाहों में बाहे डाले की यहां से गए.यह समारोह 21 जुलाई की शाम को मुंबई में आयोजित हुआ था. समारोह में अभिनेत्री नेहा धूपिया, फवाद खान, रानी मुखर्जी और निम्रत कौर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत किया था.
सरकार के खिलाफ विपक्ष में दरार, कांग्रेस की बुलाई बैठक में नहीं पहुंचे सपा-बसपा
नई दिल्ली(23 जुलाई):आज कांग्रेस की बुलाई बैठक में समाजवादी पार्टी और बहुजन पार्टी शामिल नहीं हुए। संसद में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की एकता में दरार आती दिख रही है।
हालांकि कांग्रेस की बुलाई बैठक में एनसीपी, आप और जेएमएम ने जरूर शिरकत की। बहरहाल, इस घटनाक्रम ने बता दिया कि
केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष पूरी तरह एकजुट नहीं है। सपा सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग नहीं कर रही है। बीएसपी की भी ऐसी कोई मांग नहीं है। हालांकि दोनों दल शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे पर जरूर कार्रवाई चाहते हैं।

संसद में आज लगातार तीसरे दिन भी हंगामा मचा रहा। इसके चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस बिना सुषमा स्वराज का इस्तीफा लिए चर्चा को तैयार नहीं है।
बाप ने बेटे को 25 हजार में बेचा, मां ने 10 हजार में छुड़ाया
नोएडा पत्नी से विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपने आठ वर्षीय बेटे को 25 हजार रुपये में हिमाचल प्रदेश में बेच दिया और उसके अपहरण की अफवाह फैला दी।
मां को जानकारी मिली तो अपने जिगर के टुकड़े को लाने कई सौ किलोमीटर दूर खुद पहुंच गई। दस हजार रुपये में बेटे को किसी तरह छुड़ा लाई। बीते मंगलवार उसके पति ने बच्चे को फिर बेचने के लिए ले जाने की कोशिश की तो महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मेरठ के टीपी नगर निवासी सुनील कुमार पुत्र गंगाचरण इन दिनों दादरी कोतवाली स्थित मोहल्ला बादशाह नगर में परिवार के साथ रहता है।
सुनील ट्रक चालक है और उसका लंबी दूरी पर आना जाना रहता है। करीब डेढ़ माह पहले सुनील का अपनी पत्नी शैलेंद्री से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
उसके बाद वह करीब एक माह पूर्व अपने बेटे मोंटी (8) को अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया। यहां उसने अपने किसी परिचित से मोंटी का 25 हजार रुपये में सौदा कर लिया।
बेटे को बेचने के बाद उसने दादरी आकर उसके अपहरण का नाटक रच दिया। बेटे को बेचने की सूचना पाकर शैलेंद्री हिमाचल पहुंची और 10 हजार रुपये देकर बेटे को किसी तरह छुड़ाकर वापस लाई।
बीते मंगलवार को सुनील दोबारा मोंटी को बेचने के लिए ले जाने लगा तो पत्नी ने हंगामा कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी ने मामले की सूचना दादरी पुलिस को दे दी। शैलेंद्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सुनील को हिरासत में ले लिया है।

क्या इस बार अनुपम खेर की इच्छा पूरी करेंगे पीएम मोदी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा है कि वो अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने टॉक शो 'द अनुपम खेर शो - कुछ भी हो सकता है' में बुलाना चाहते हैं। शो का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। बीमार हो गई हैं ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या! पिछले सीजन के दौरान इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि शो पर प्रधानमंत्री मेहमान बनकर आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगले सीजन के लॉन्च के मौके पर अनुपम से पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी इस बार शो पर आएंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं चाहता था कि वो मेरे शो पर आएं...वो मेरी विशलिस्ट में थे और अब भी हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री काफी प्रेरणादायक हैं। उनमें काफी विशेषताएं हैं। मैं उनका इंटर्व्यू करना चाहूंगा लेकिन ये पूरी तरह उनके शेड्यूल पर निर्भर करता है।अनुपम खेर ने पिछले सीजन में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स को बुलाया था। इस बार अनिल कपूर, ऋषि कपूर, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, काजोल और प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर्स के अलावा गीतकार गुलजार और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी शो पर नजर आएंगी। नया सीजन अगस्त से शुरू होगा।
हमारी मिठाई ठुकराकर अब पाक ने मोदी के लिए भेजे आम
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और दोनों तरफ से हो रही तीखी बयानबाजी के बीच नवाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम का तोहफा दिया है।
सूत्रों के अनुसार पाक प्रधानमंत्री ने मोदी को ईद के मौके पर आधिकारिक तौर पर एक डिब्बा आम भेजा है। हालांकि पाक सैनिकों ने ईद पर बीएसएफ की मिठाई ठुकरा दी थी।
शरीफ की यह आम कूटनीति तब सामने आई है, जब सीमा पर दोनों देशों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पड़ोसी देश नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारत ने अकारण फायरिंग और सीमा पार आतंकवाद के जवाब में पाक को प्रभावी और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बात यहां तक बढ़ी कि हर साल ईद के मौके पर होने वाला मिठाई का आदान-प्रदान भी नहीं हुआ। पाक सेना ने न तो हमें मिठाई दी और न ही हमारी मिठाई स्वीकार की। वैसे पिछले साल भी भारत के विदेश सचिव वार्ता से हटने के बाद शरीफ ने मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आम भेजे थे।

डीएम की गाड़ी रोकने पर एसपी ने विकलांगों को जड़े थप्पड़
बिजनौर के कलक्ट्रेट गेट पर धरना देकर डीएम व अन्य अधिकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे विकलांगों को एसपी ने थप्पड़ मारकर खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी विकलांगों से हाथापाई की।
सबसे शर्मनाक यह था कि घटना के समय डीएम विनोद पंवार सहित जिले के तमाम अधिकारियों ने गाड़ियों से उतरकर विकलांगों की परेशानी को सुनना भी गवारा नहीं किया।
पुलिस द्वारा विकलांगों को तितर-बितर करने के बाद अधिकारी आवासों को रवाना हो गए। विकलांगों ने डीएम व एसपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने तक कलक्ट्रेट गेट पर भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
मांगों को पूरा कराने के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के बैनर तले विकलांग करीब एक बजकर 20 मिनट पर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने आए थे। डीएम उस समय जिलास्तर के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे। एक अधिकारी ने उन्हें इंतजार करने के लिए कह दिया।
इस पर खफा विकलांग कलक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने किसी वाहन को न तो अंदर नहीं जाने दिया। एलआईयू वालों ने भी विकलांगों को वहां से उठकर कहीं और बैठने को कहा, पर वे नहीं माने। विकलांग डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे।बैठक खत्म होने के बाद अधिकारी गाड़ियों में बैठकर रवाना होने लगे। डीएम की गाड़ी सबसे आगे तथा एसपी हरिनारायण सिंह की गाड़ी पीछे थी। विकलांगों को गेट के सामने बैठा देख एसपी गाड़ी से उतरे और धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष रामजोशी व शहजाद को थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही अन्य विकलांगों को भी गिरेबान पकड़कर खदेड़ने लगे।
एसपी को देख कलक्ट्रेट में खड़े पुलिसकर्मियों ने भी उनसे हाथापाई की। कुछ विकलांगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। विकलांगों के गेट से हटने पर अधिकारी गाड़ियों से आवासों को चले गए। वहीं मारपीट से आक्रोशित विकलांगों ने कलक्ट्रेट गेट पर डीएम व एसपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
जिलाध्यक्ष रामजोशी ने कहा जिस जगह उनसे मारपीट हुई है, उसी जगह या तो वे भूख हड़ताल कर मरेंगे या फिर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने प्रदेश भर के विकलांगों को भूख हड़ताल में शामिल करने को बिजनौर बुलाने की बात कही। इस दौरान एसडीएम सहदेव मिश्रा, सीओ रामानंद कुशवाहा व शहर कोतवाल अजय गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।
बिगड़ गई कई विकलांगों की हालत
घटना के दौरान कई विकलांगों की हालत बिगड़ गई। रामजोशी के मुताबिक पुलिस कार्रवाई से शहजाद बेहोश हो गया था। उसे आधे घंटे बाद होश आया है। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं से भी मारपीट की है।

बहू ने ससुर के मुंह पर कपड़ा बांध की हत्या, प्रेमी संग फरार
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में मंगलवार को अपने ससुर की हत्या कर बहू अपने प्रेमी के फरार हो गई। परिजनों के मुताबिक, घर से लाखों रुपये और जरूरी दस्तावेज भी गायब हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तेजपाल 63 परिवार के साथ बेगमपुर इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा पवन, बहु पूजा, नातिन लावान्या थी। तेजपाल की पत्नी लंबे समय से बीमार थी।
मंगलवार शाम को उनके बेटे पवन और बेटी पूनम को पूजा ने फोन कर बताया कि उसने अपने ससुर की हत्या कर दी है। बाद में जब पूनम अपने पति के साथ घर पहुंची तो देखा कि घर के एक कमरे में उसके पिता की लाश पड़ी है।
उनके मुंह पर कपड़ा बंधा था और शरीर पर किसी तेजधार हथियार से कई वार किए गए है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पूजा फरार बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना रात 10 बजे पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर डॉ. गौरव नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बाद में पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। आरोप है कि पूजा का संबंध डॉ. गौरव से है। पवन और पूजा की वर्ष 2011 में शादी हुई थी।
उनकी तीन साल की बेटी लावान्या है। दोनों पति-पत्नी में लंबे समय से अनबन चल रही थी। तेजपाल सीपीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके घर से 10 लाख के जेवर, 1 लाख रुपये और जमीन के कागजात गायब हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।