This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, 1 August 2015

मैगजीन पर दिखा ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल लुक

नई दिल्ली(31 जुलाई): बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में हार्पर की बाजार मैगजीन के लिए रॉयल लुक फोटोशूट करवाया है। बता दें, ऐश्वर्या इस साल बड़े पर्दे पर फिल्म 'जज्बा' से बॉलिवुड में धमाकेदार वापसी करने वाली हैं।
मैगजीन के कवर पेज पर ऐश्वर्या ने डिजाइनर सब्यसाची का बेहद कमाल का आउटफिट पहना हुआ है और अपने इस रॉयल लुक को ऐश्वर्या ने रेड हॉट लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया है।
वैसे इस मैगजीन के कवर पेज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जैसा कि आप देख ही सकते हैं मैगजीन के कवर पेज पर लिखा हुआ है
'एवरग्रीन ऐश्वर्या राय बच्चन'।

UPTU का नाम होगा APJ अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी

लखनऊ (1 अगस्त):उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि स्वरूप उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) का नाम बदलकर ‘ए.पी.जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय’ करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि यूपीटीयू अब ‘डाक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ’ के नाम से जाना जाएगा, साथ ही विश्वविद्यालय के नए परिसर में पूर्व राष्ट्रपति की याद में एक भव्य स्मारक भी बनवाया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि कलाम को उत्तर प्रदेश से बेहद लगाव था। पूर्व राष्ट्रपति ने राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नौ सूत्र दिये थे, जिस पर प्रदेश सरकार गम्भीरता से काम कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि कलाम ने हाल में कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील स्थित फकीरपुरा गांव में 250 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और खुशहाली के लिये कलाम के दूरदर्शी विचारों और सिद्धांतों ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है।

BJP ने केजरीवाल से पूछा-जनता के 526 करोड़ प्रचार में खराब क्यों?

नई दिल्ली (1 अगस्त)बीजेपी ने राजधानी में जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर लगाकर केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। इन होर्डिंग के जरिए बीजेपी और कांग्रेस केजरीवाल सरकार को 526 करोड़ के खर्च पर घेरने की कोशिश में हैं जो दिल्ली सरकार के प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं।
इससे पहले केजरीवाल सरकार ने पिछले दिनों पूरी दिल्ली में होर्डिंग लगाकर पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी। हालांकि इस मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद आम आदमी पार्टी के होर्डिंग्स हटा दिए गए और उनके स्थान पर अब दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने वाले होर्डिंग आ गए हैं।
विशेषकर पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने के मामले में उन्होंने मोदी पर कई सवाल दागे थे। बीजेपी नेताओं ने अब अपने होर्डिंग्स में कुछ उसी तरह की भाषा का भी इस्तेमाल किया है।

SP नेता की मांग- याकूब की पत्नी को सांसद बनाओ

मुंबई ( 1 अगस्त ): मुंबई बम धमाके में दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा के बाद , अब समाजवादी पार्टी के एक नेता ने आतंकी याकूब की बीवी राहीन को सांसद बनाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी नेता फारुख घोसी ने एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को इस बारे में चिट्ठी भी लिखी है ।
मुंबई समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष रहे फारुख पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। बता दें कि 1993 के मुंबई हमले के आरोपी याकूब मेनन को गुरुवार को नागपुर जेल में फांसी दे दी गई थी। उसके शव को परिवार वालों ने मुंबई के बड़ा मस्जिद में दफनाया।
याकूब को फांसी दिये जाने के बाद श्रीनगर सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किये गये। श्रीनगर में पाकिस्‍तान और आईएसआईएस के झंडे लहराते हुए भारत विरोधी नारे भी लगाये गये। याकूब का भाई टायगर मेनन अभी भी मुंबई हमले का आरोपी है जो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता

नई दिल्ली। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 23.50 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें शुक्रवार की आधी रात से गईं। इसके साथ ही 14.2 किग्रा. के सिलिंडर के लिए मौजूदा कीमत 608.50 रुपये की जगह महज 585 रुपये ही चुकाने होंगे। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के मुताबिक कीमत में कटौती अंतरराष्ट्रीय दरों से मिलान के लिए किया गया है।
बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में आखिरी बार कटौती 1 जुलाई को की गई थी। तब 18 रुपये की कटौती के साथ प्रति सिलिंडर की कीमत 608.50 रुपये कर दी गई थी। गौरतलब है कि सब्सिडी वाले 12 सिलिंडर खत्म हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को मार्केट रेट पर यानी बिना-सब्सिडी वाले सिलिंडर ही खरीदने पड़ते हैं। फिलहाल, सब्सिडी वाले 14.2 कि.ग्रा. के प्रत्येक सिलिंडर की दिल्ली में कीमत 417.82 रुपये है।
पेट्रोल-डीजल भी सस्ता
इसके अलावा पेट्रोलियम कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में कमी का फायदा देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने का भी एलान किया है। पेट्रोल की कीमत में 2.43 रुपये और डीजल में 3.60 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 64.47 रुपये और डीजल की 46.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। नई दरें शुक्रवार की आधी रात से लागू हो गई हैं। स्थानीय करों के हिसाब से अलग-अलग जगह पर कीमत कटौती में अंतर होगा। पेट्रोल-डीजल के दामों में यह लगातार तीसरी कमी है।

Friday, 31 July 2015

कुत्ता काटकर न बनाने पर प्लास से बच्चों के उखाड़ देते थे नाखून

पुलिस ने कासना के गामा-वन सेक्टर की ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले ‘माई स्पाइस कैफे’ रेस्त्रां संचालक अविनाश कुमार को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से तीन बच्चों को मुक्त कराया। जबकि उसका दामाद मुकेश राजपूत फरार है।

आरोपी बच्चों से घरेलू काम कराते थे। इंकार करने पर वे प्लास से बच्चों के नाखून नोंचकर उन्हें करंट के झटके देते थे। इतना ही नहीं आरोपी संचालक अपने रेस्त्रां में नाइजीरियन ग्राहकों को कुत्ते का मीट परोसते थे।

वह बच्चों से ही जबरदस्ती कुत्तों को कटवाते और बनवाते थे। पुलिस ने घर से पांच कुत्तों को भी मुक्त कराया है। मामला दर्ज करके बच्चों को चाइल्ड लाइन संस्था में भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक, झारखंड निवासी पांच से आठ साल के तीन बच्चों को उनका एक रिश्तेदार किसी परिचित के घर करीब आठ माह पहले लेकर छोड़ गया था।

मगर उसने ‘माई स्पाइस कैफे’ मांसाहारी रेस्त्रां चलाने वाले अविनाश कुमार और उसके दामाद मुकेश राजपूत को उन्हें बेच दिया। कुछ दिन तो आरोपियों ने बच्चों को ठीक से रखा मगर बाद में खाना बनवाने और साफ-सफाई कराने के अलावा मीट आदि बनवाने का काम कराने लगे।

इंकार करने पर वे बच्चों को पीटते थे। आरोप है कि रेस्त्रां संचालक प्लास से बच्चों के नाखून तक उखाड़ लेते थे। किसी सामान के टुट जाने पर वे उन्हें बिजली के झटके तक देते थे।

बच्चों के हाथों पर करंट के झटके दिए जाने के निशान हैं। एक बच्चे के दोनों हाथ तो लगभग बेकार हो गए हैं। आरोपी बच्चों को कुत्तों को डालने वाला खाना देता था। कई बार तो उन्हें भूखा ही रखा जाता था।बुधवार रात सबसे छोटे बच्चे को घर का दरवाजा खुला मिला तो वह भाग निकला। रोते हुए वह गामा-वन से जगत फार्म तक पहुंच गया। वहां अमृत प्लाजा के मालिक प्रवीण भाटी ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई।

प्रवीण भाटी बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चे की हालत देखने के बाद आरोपी संचालक के घर पर छापा मारा। रात में बच्चा घर नहीं पहचान सका।

सुबह पुलिस फिर से बच्चे को लेकर गई। वहां से दो और बच्चों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने तीनों बच्चों को चाइल्ड लाइन संस्था को सौंप दिया है। झारखंड में बच्चों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो पांच कुत्ते पिंजरे में बंद थे। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी ने दो कुत्ते संदूक में मारकर डाल रखे थे।

उनका एक मांसाहारी रेस्त्रां है, जिसमें कुछ नाइजीरियन आते हैं। वे कुत्ते के मांस को पसंद करते हैं। संचालक बच्चों से कुत्तों का मीट बनवाता था और ऐसा न करने पर उनको यातनाएं देता था। कच्चे मीट को पकाने के बाद रेस्त्रां पर ले जाकर रख देता था और जब भी विदेशी आते तो उन्हें परोस देता था।

एक आरोपी अविनाश कुमार को पुलिस ने घर से पकड़ लिया है जबकि मुकेश राजपूत फरार है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्चों के साथ हुई इस तरह की अमानवीय घटना को देखते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।- संजय सिंह, एसपी

ग़ज़ियाबाद रेप के विरोध पर छात्रा संग परिवार को गांव से निकालने की धमकी

ग़ज़ियाबाद  शादीशुदा युवक ने बुधवार को साइकिल से स्कूल जा रही पांचवीं की दलित छात्रा को रास्ते में रोककर तमंचे के बल पर रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी गोली मारने की धमकी देकर भाग गया।

रात में गांव में हुई पंचायत में छात्रा के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया गया। समझौता नहीं मानने पर छात्रों को गांव छोड़ने का तुगलकी फरमान सुनाया गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने थाने में इंसाफ की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के एक गांव में दलित मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी चौदह वर्षीय बेटी कक्षा पांचवीं की छात्रा है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार सुबह बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी।

दुहाई-शाहपुर मार्ग पर गांव निवासी दबंग शादीशुदा युवक ने बेटी को रोककर खेत में खींचकर लिया और तमंचे के बल पर रेप की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गया।छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित परिवार शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा। आरोपी ने गाली गलौज कर भगा दिया। खबर गांव में फैलते ही रात में आरोपी के घर पंचायत हुई। यहां उस पर समझौते का दबाव बनाया गया और आरोपी ने गलती की माफी मांगी।

पीड़ित परिवार आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करता रहा। इसके चलते पंचायत ने बाद में पीड़ित परिवार को तुगलकी फरमान सुना डाला कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो गांव छोड़कर जाना पड़ेगा।

पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी पिछले चार दिन से बेटी को परेशान कर रहा है। आरोपी युवक एक बच्चे का पिता भी है। पंचायत के फरमान के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।

बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है। एसओ उम्मेद यादव का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।