This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, 26 August 2015

दिल्ली: Fitbit भारतीय बाजार के लिए अपने उत्पादों की शुरूआत.....

नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेता श्रद्धा कपूर (एल) और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ Fitbit की मुख्य राजस्व अधिकारी वुडी scal 25 अगस्त 2015 को नई दिल्ली में Fitbit फिटनेस बैंड के प्रक्षेपण के दौरान एक तस्वीर के लिए ढोंग।
स्वास्थ्य-ट्रैकिंग डिवाइस निर्माता Fitbit स्वास्थ्य की निगरानी उपकरणों के लिए एक मजबूत मांग है के रूप में भारत अगले 12-24 महीनों में अपने शीर्ष पांच बाजारों के बीच होने की उम्मीद है, भारत भर में 300 से अधिक दुकानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों फिटनेस बैंड की अपनी पूरी श्रृंखला की शुरूआत है देश में। गौरव ,कपिल /

गुजरात के जिलों में कर्फ्यू, अर्द्धसैनिक बल तैनात

अहमदाबाद (26 अगस्त):गुजरात के कई इलाक़ों में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद कर्फ़्यू लगा दिया गया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक महारैली की थी, जिसके लिए उन्हें शाम तक की इजाजत दी गई थी, लेकिन जब आंदोलनकारी शाम तक नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। गुजरात के अहमदाबाद में जिस मैदान में पटेल समाज के लोगों ने रैली और प्रदर्शन किया वो मैदान खाली कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और लाठी चार्ज किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हार्दिक पटेल को हिरासत में ले लिया था हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने बिना इजाजत धरना देने के आरोप में हार्दिक को हिरासत में लिया था। हार्दिक को हिरासत में लेने से नाराज़ लोगों ने कई इलाकों में तोड़फोड़ की और गाड़ियों में आग लगा दी।
10:00 AMपटेल बवाल नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल का फेल होना बयान करता है: मनीष तिवारी, कांग्रेस
09:40 AM पोरबंदर जिले में नहीं चल रहीं सरकारी बसें।
09:25 AM केंद्र की ओर से अहमदाबाद में अर्द्धसैनिक बल तैनात।
09:10 AM मोरबी जिले में धारा 144 लागू, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील।
09:00 AM सुरक्षा के बीच राजकोट में स्कूल-कॉलेज बंद
08:45 AM: सूरत का हीरा बाजार आज रहेगा बंद।
08:30 AM:सूरत में आज स्कूल और कॉलेज बंद।
08:22 AM अहमदाबाद : 9 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू।
08:20 AM सूरत के कपोदरा और सरथाणा जिलों में कर्फ्यू
08:17 AM गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात CM आनंदीबेन पटेल से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया : गृह मंत्रालय
08:15 AM गृह मंत्रालय लगातार गुजरात सरकार से संपर्क में है :गृह मंत्रालय
08:12 AM राज्य सरकार ने पूरी कोशिश की कि पटेल रैली शांतिपूर्ण रहे : आनंदीबेन पटेल, CM
08:10 AM राज्य सरकार के आग्रह पर गुजरात भेजा गया अतिरिक्त सुरक्षाबल: गृह मंत्रालय
08:09 AMवडोदरा में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक बंद रहेंगी
08:07 AM बीती रात सूरत के हुए पथराव में बुरी तरह घायल हुआ सब इंस्पेक्टर आईसीयू में भर्ती
08:05 AM अहमदाबाद में अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवाएं बंद

संजय दत्त को एक बार फिर मिली पैरोल

इंद्रजीत सिंह, मंबई (26 अगस्त): बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को एक बार फिर पैरोल मिली गई है। इस बार उन्हें तीस दिन की परोल मिली है। बताया जा रहा है कि बेटी की सर्जरी के लिए उन्हें पैरोल मिली है।
फिलहाल, संजय दत्त पुणे की यरवड़ा जेल मे बंद हैं। संजय दत्त को 1993 के सीरियल ब्लास्ट के तहत गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में पांच साल की सजा मिली है, जिसमें से 18 महीने वे पहले ही काट चुके थे। बाकी अवधि (42 महीने) के लिए उन्हें फिर से जेल भेजा गया है।
हालांकि, संजय मई 2013 से मई 2014 तक 108 दिन जेल से बाहर रहे हैं। आखिरी बार वे 24 दिसंबर 2014 को पत्नी मान्यता के खराब स्वास्थ्य के चलते 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए थे।

शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की बॉडी में लगी आग, बाल-बाल बचे

नई दिल्ली (26 अगस्त): बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सिंह इज ब्लिंग की शूटिंग के दौरान स्टंट करते वक्त हादसे का शिकार होते-होत बचे। अक्षय के शरीर में आग लग गई, लेकिन इसे जल्दी से बुझाया गया।

बता दें कि पिछले हफ्ते सिंह इज ब्लिंग का एक गाना रिलीज किया गया था। इस गाने में अक्षय कई तरह के स्टंट करते दिख रहे हैं, लेकिन इसी गाने में एक सीन की शूटिंग करते वक्त हादसा हुआ।
शूटिंग के दौरान अक्षय को एक फायर लूप से कूदना था। अक्षय ने इसकी बाकयदा प्रैक्टिस की थी, लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई तो उनके पैर का पिछला हिस्सा फायर लूप से टकरा गया और अक्षय आग के गोले के साथ जमीन पर गिर पड़े। उनकी पीठ पर आग भी लग गई, लेकिन क्रू मेंबर्स ने बिना देरी किए आग बुझाई और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Monday, 24 August 2015

चौथी बार घोड़ी पर चढ़े राजपाल यादव, धूमधाम से निकली बारात

मुंबई (24 अगस्‍त):हास्‍य अभिनेता राजपाल यादव की बारात धूमधाम से निकली। इससे भी मजेदार बात यह है कि वह चौथी बार घोड़ी पर चढ़े हैं।
राजपाल यादव इस बार वो मुंबई की आम सड़कों पर पूरे गाजे-बाजे के साथ घोड़ी चढ़कर निकले थे। इससे पहले वो भोपाल में भी ऐसा कर चुके हैं। वहां भी उनकी बारात निकली थी और एक दफे मुंबई में भी। दअरसल, फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इन दिनों तरह-तरह के नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म बांके की क्रेजी बारात के लिए पिछले हफ्ते मुंबई में ऐक्टर राजपाल यादव की बारात निकली। वह दूल्हे की तरह सजे हुए घोड़ी पर चढ़े थे।
चूंकि यह फिल्म विवाह में दूल्हों को लेकर की जाने वाली चीटिंग पर आधारित है इसलिए एक और दूल्हा भी दूसरी घोड़ी पर था, ऐक्टर सत्यजीत दुबे। इससे पहले 'बाबूजी एक टिकट बंबई' फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री भारती शर्मा से शादी रचाई थी। उससे पहले 'मैं मेरी पत्नी और वो' में अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता के साथ ऐसा ही किया था।
आने वाली फिल्म क्रेजी बारात में संजय मिश्रा, विजय राज, राकेश बेदी जैसे कॉमेडियन हैं। टिया वाजपेयी नायिका हैं। फिल्म की कॉमेडी कुंडली दोष के चलते न होने वाली शादियों को केंद्र में रख कर बुनी गई है। लड़की जब शादी करके ससुराल पहुंचती है तो पता चलता है कि पति के रूप में सामने आने वाला लड़का वह नहीं है, जिसके साथ उसने अग्नि के फेरे लिए थे।

सुजैन के कारण पत्नी से अलग होने की तैयारी में अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के अलग होने की अटकलें तो तब से ही लगाई जा रही हैं, जबसे रितिक रोशन और सुजैन के तलाक लेने की खबर आई थी। अब चर्चा है कि अर्जुन भी इसी काम में जुट गए हैं।
जब भी कभी मीडिया में अर्जुन और मेहर के अलग होने की खबर आती तो एक्टर का गुस्सा कभी ट्‍वीटर पर फूटता तो कभी किसी इंटरव्यू में। अब जबरदस्त चर्चा है कि अर्जुन अपनी 17 साल की शादी को तोड़ रहे हैं। तमाम अंग्रेजी मीडिया में यह अटकलें पिछले हफ्ते से जोरों पर हैं लेकिन बात-बात पर भड़कने वाले अर्जुन अाश्चर्यजनक रूप से चुप बैठे हैं।
खबरी ने बताया ' अर्जुन और मेहर का तलाक सिर्फ इसी वजह से रुका हुआ था कि दोनों बेटियां इसे समझने लायक और इसके लिए तैयार हो जाएं। अर्जुन चाहते थे कि वे तब तक कुछ न करें जब तक रितिक और सुजैन का तलाक नहीं हो जाता। अब तो रितिक और सुजैन को अलग हुए वक्त हो चुका है इसलिए अर्जुन भी अब मेहर से अलग होने की कार्यवाही को आगे बढ़ाना चाहते हैं।'
इस मामले में पेंच यह है कि मेहर आर्थिक रूप से पूरी तरह अर्जुन पर निर्भर है, जबकि रितिक और सुजैन के साथ ऐसा नहीं था। अब मेहर को दोनों बेटियों को पालने का खर्च अर्जुन कितना और कैसे देंगे यह सब तय होना बड़ा काम है।

..इस फिल्म में 'पापा' का रोल करेंगे सलमान

मुंबई (23 अगस्त): बी-टाउन के बजरंगी भाईजान सलमान खान अब अपनी अगली फिल्म 'सुल्तान' में एक बॉक्सर का किरदार निभाने वाले हैं। खबरो कि माने तो फिल्म में वो पिता की भूमिका में होंगे। फिल्म यशराज के बैनर में बनेंगी और डायरेक्शन अली अब्बास जफर करेंगे।
फिल्म में सलमान एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म के लिए सलमान अपना वजन भी कम कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी फिल्म में सलमान एक युवा लड़के के पिता का किरदार अदा करेंगे।
वैसे सलमान पहले भी फिल्म 'बीवी नंबर वन' और 'जब प्यार किसी से होता है' में छोटे बच्चों के पिता बन चुके हैं। लेकिन, 'सुल्तान' इससे कुछ हटकर है। इस आने वाली फिल्म में सलमान का रोल बेहद चुनौतीभरा है।
चर्चा थी कि इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आने वाली थी। लेकिन, कृति ने इस का खंडन किया है। उनके मुताबिक, वो खुद इस खबर से काफी हैरान हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें ऑफर मिला तो वो फिल्म का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी।