This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, 16 November 2015

रणबीर के साथ अपने रिश्ते पर कटरीना ने कही ये बात

मुंबई (16 नवंबर):एक इंटरव्यू के दौरान बी-टाउन एक्ट्रेस कटरीना कैफ से रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते और शादी पर सवाल किया गया। जिसके जवाब में कटरीना ने कहा कि रिलेशन बदल सकते है इसीलिए वो अपनी लव-लाइफ और शादी पर कभी कुछ नहीं कहती हैं।
कटरीना के मुताबिक जब सही वक्त आएंगा, वो तभी सबको अपनी लाइफ की इस सबसे बड़ी खुशी में शामिल करेंगी। खबरों की माने तो ऐसा कह कर कही ना कही कटरीना ने रणबीर पर विश्वास न करने की बात बताई है।
वहीं, सलमान पर भी कटरीना ने ये कहकर बात नहीं की कि उनकी आज की लाइफ को देखते हुए सलमान पर बात करना ठीक नहीं होगा। इसी इंटरव्यू में कटरीना ने रणबीर के फोन मैनर्स सुधारने की बात कही और साथ ही माना कि उन्हें खुशी होती अगर रणबीर ज्यादा एक्सप्रैसिव होते। कटरीना ने ये भी माना कि वो किसी से भी ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं रह सकती जल्द ही सबकुछ भूल जाती है।

जब मुंबई की लोकल ट्रेन में बिग बी ने किया सफर

मुंबई (16 नवंबर):बॉलिवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, संडे की सुबह को मुंबई लोकल में सफर करने वाले यात्रियों ने अपने साथ एक बेहद खास यात्री को देखा और ये कोई और नहीं बल्कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन थे। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अमिताभ बच्चन को अपने बीच मौजूद देख हैरान रह गए।
तभी कल सुबह से ट्विटर पर #BigBAurHeroKaSafar ट्रेंड कर रहा है। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को एकबारगी तो यह यकीन ही नहीं हुआ कि उनके सामने बैठा शख्स बॉलिवुड के महानायक है और इसके बाद तो सेल्फियों और ट्विटर अपडेट की मानो होड़ लग गई।
वैसे, आपको बता दें कि अमिताभ अपने शो 'आज की रात है जिंदगी' में असल जिंदगी में अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं सौरव जो मुंबई की लोकल ट्रेन में गिटार बजा कर पैसे इक्ट्टठा करते हैं और जितना भी पैसा इन्हे गिटार बजा कर मिलता है उसे कैंसर पिडित लोगो के लिए डोनेट कर देते हैं। इन्हीं लोगों के सोशल कॉज़ को अमिताभ ने स्पोर्ट तो किया ही साथ ही अपने शो पर भी इनके बारे में बताएंगे।

जानेमाने अभिनेता सईद जाफरी का निधन

नई दिल्ली (16 नवंबर) : जाने माने अभिनेता सईद जाफ़री का निधन हो गया है। वे 86 वर्ष के थे।
सईद जाफरी की भतीजी शाहीन अग्रवाल ने उनके निधन की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है।
शाहीन ने लिखा है- आज जाफरियों की एक पीढ़ी का अंत हो गया। सईद जाफरी स्वर्ग में परमपिता की गोद में अपने भाई-बहनों के पास पहुंच गए हैं।
सईद जाफरी की बॉलिवुड में अहम फिल्में रही हैं- गांधी, मासूम, शतरंज के खिलाड़ी, हिना, राम तेरी गंगा मैली, चश्मे बद्दूर, जुदाई और अजूबा आदि। सईद जाफरी की ब्रिटेन में भी उत्कृष्ट अभिनेता की पहचान थी।
पंजाब के मलेरकोटला में 8 जनवरी 1929 को जन्मे सईद ने रंगकर्मी के तौर पर अपने करियर का आगाज़ नई दिल्ली में यूनिटी थिएटर कंपनी शुरू करके किया था। सईद पहले भारतीय एक्टर थे जिन्होंने शेक्सपीयर टूर किया।
सईद जाफरी का विवाह ट्रेवल राइटल मेहरूनिमा (मधुर जाफरी) के साथ हुआ था। लेकिन 1985 में दोनों अलग हो गए थे। सईद जाफरी की तीन पुत्रियां हैं- मीरा, ज़िया और अकीना। अकीना जाफरी खुद भी एक्ट्रेस हैं।

Sunday, 15 November 2015

पत्नी ने कहा, 'एक्टिंग को लेकर दूसरों से अलग सोचते हैं नवाज'

नई दिल्ली: जब भी हम बुरे वक्त से गुजर रहे होते हैं हमसे कहा जाता है कि, "दोस्त.. सब्र करो...ये  वक्त भी बीत जायेगा - आखिर हर बुरा टाइम गुजर जाता है" ये कहना तो आसान है लेकिन जिसपे गुजरी हो उससे पूछिये. ये सच है की आगे बढ़ने के लिए बीते कल की ओर नहीं, आनेवाली कल की ओर देखना चाहिए, पर साथ ही पुराने कल को, उन यादों की गलियों को, उन गलियों में देखे सपनों को भी नहीं भूलना चाहिए.हम हर बार आते हैं आपके सामने इंट्रेस्टिंग कहानियों को लेकर. ये कहानियां होती है हिंदी सिनेमा की उन कामयाब हस्तियों की जिन्होंने एक लम्बे स्ट्रगल के बाद जीत हासिल की तो आईए जानते हैं आज के स्टार के बारे में...

आज हम बात कर रहे हैं 'बहुत ही टेलेंटेड नवाजुद्दीन सिद्दीकी की.' वो थका नहीं, वो रुका नहीं, बस चलता रहा अपनी ही धुन में.
संघर्ष के हर रंग को अपने में समेटे, ये कहानी है एक ऐसे लड़के की जिसने अपनी जिद से, अपनी मेहनत, लगन और धैर्य से हर कदम पर जिंदगी के हर इम्तहानों का डटकर सामना किया है. ये कहानी है नवाजुद्दीन की , नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिसने सहा है लाइफ का हर अत्याचार.

 न्यूज़ के स्पेशल शो 'सेल्फी' में नवाज ने अपने शुरु के दिनों को याद करते हुए कई ऐसी बातें बताई जिससे उनके चाहने वाले शायद वाकिफ नहीं है. आइये जानते हैं नवाजद्दीन के जीवन से जुड़े कुछ अनसुनी बातों को जिसे उन्होनें आप के चैनल  न्यूज़ से शेयर किया है.

बात उन दिनों की है जब नवाज ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में थे. नवाज ने  न्यूज़ को बताया कि शुरु में वे बरोदा के पेट्रोकेमिकल कंपनी में चीफ केमिस्ट थे लेकिन उनका वहां मन नहीं लगा और उसके बाद वो घुमते घमते दिल्ली पहुंच गये.

नवाज ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ''दिल्ली में जाके किसी ने थिएटर दिखाया. थिएटर देखने के बाद, फिर पहली बार मैंने 50-60 प्ले देखें, क्योंकि मेरे अंदर कॉन्फिडेंस नाम की कोई चीज बिलकुल ही थी. स्टेज पर जाके ऑडियंस के सामने एक बात भी कर सकूं ऐसा कॉन्फिडेंस मुझमें नहीं था. इसलिए मुझे इतने सारे प्ले देखने पड़े, प्ले देखने के बाद फिर मैंने एक ग्रूप ज्वाइन किया.''

आमिर ने खोला अपनी सीक्रेट डायरी का राज

मुंबई (14 नवम्‍बर): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘दंगल’ के लिए हरियाणवी भाषा सीख रहे हैं । वह इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म‘दंगल’की शूटिंग लुधियाना में कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर पहलवान का किरदार निभा रहे हैं ।
आमिर खान हरियाणवी भाषा में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए फिल्‍म की शूट शुरू होने से 10 दिन पहले ही गांव में जाकर स्थानीय लोंगो से वहां की साधारण हरियाणवी बोलचाल सीखने-समझने लगे थे। वह हर दृश्य में जान फूंकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'दंगल' में आमिर को हरियाणवी भाषा बोलेंगे, इसके लिए वह फोनेटिक्स के जरिए भाषा और सही उच्चारण पर नियंत्रण कर रहे हैं।उन्‍होंने बताया कि,‘मेरी एक ब्लू डायरी है जिसमे मैं फोनेटिक्स के जरिए भाषा को आत्मसात करता हूं।
साथ ही यह भी कहा कि, देश के हर प्रान्त की भाषा अलग-अलग होती हैं इसके साथ-साथ उसका उच्चारण शैली भी अलग होती है। उसे आप साधारण रूप से लिखकर नहीं सीख सकते। आमिर ने बताया कि, फिल्‍म पीके के लिए भी मैंने फोनेटिक्स के जरिए ही भाषा को समझा। जैसे कि कालिज। हिंदी में लिखेंगे तो कॉलेज। मैंने कालिज ही लिखा और ऐसे ही अभ्यास किया। मेरा भाषा का रियाज तीन महीने पहले से शुरू हो जाता है।
गौरतलब हो कि आमिर ने अपनी फिल्म 'पीके' के लिए भोजपुरी भाषा सीखी थी जो कि उन्‍होंने इस फिल्‍म में इसका प्रभावी तरीके से उच्‍चारण किया था।

Friday, 6 November 2015

हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, रहना होगा जेल में

अहमदाबाद (6 नवंबर):गुजरात पुलिस द्धारा दर्ज कराए गए देशद्रोह के मामले में पटेल-पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने कहा कि सूरत पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही उनकी पिटीशन पर विचार किया जाएगा।
हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर देशद्रोह की धाराएं हटाने की मांग की थी। लेकिन शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी। पुलिस को अपनी जांच डेढ़ महीने में पूरी करने और चार्जशीट दाखिल नहीं करने के ऑर्डर भी दिए गए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई अब 5 जनवरी को होगी।
बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने देशद्रोह मामले के खिलाफ हार्दिक की याचिका को सुनने से ही इनकार कर दिया था। बाद में इसे दूसरी बेंच के पास भेजा गया। गुजरात हाईकोर्ट पहले ही हार्दिक की पिटीशन खारिज कर चुका है।

हार्दिक पटेल पर अारोप है कि 3 अक्टूबर को हार्दिक ने विपुल देसाई नाम के एक लड़के द्वारा सुसाइड की धमकी देने पर उससे कहा था कि दो-चार पुलिसवालों को मार देना, लेकिन खुदकुशी मत करना। इस बयान का वीडियो वायरल हो गया था जिसके बाद हार्दिक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो गया। हार्दिक अक्टूबर आखिर से ही सूरत की जेल में हैं।

OMG! अस्पताल में एडमिट हुई कटरीना कैफ

मुंबई (6 नवंबर): बी-टाउन एक्ट्रेस कटरीना कैफ अस्पताल में एडमिट हो गई हैं। बुधवार की रात गोवा से लौटी कटरीना बीते दिन सुबह सबअर्बन अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई। उन्होंने अस्पताल का गाउन भी पहना हुआ था। अगर आप सोच रहे हैं कि वो सच में गोवा में बीमार पड़ गई थी तो बता दें ऐसा कुछ नहीं है।
कटरीना बिलकुल सही हैं। दरअसल ये तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' के एक इमोशनल सीन की है। बीते दिन फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना ने फिल्म में बीमार होने वाला सीन शूट किया और तस्वीर को देख ये कहना गलत नहीं होगा की कटरीना ने सीन के साथ पूरा न्याय किया है।
खबरों की माने तो फिल्म में सिद्धार्थ और कटरीना के बीच इंटिमेट सीन भी फिल्माए गए हैं। इसके अलावा फिल्म में दोनों के बीच अंडरवाटर सीन भी है जो अगले महीनें दिसंबर में थाईलैंड में शूट किए जाएंगे।