Monday, 8 June 2015

इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने सीरीज से पहले कह डाली ये दिल की बात

GAURAV NEWS

फातुल्लाह। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन ने दिल की बात की है। एक नजरिए की मानें तो दोनों टीमों के बीच रखी गई ये सीरीज सिर्फ क्रिकेट फैंस को रोमांचित करने के लिए है लेकिन एक नजरिया और बड़ी हकीकत वो भी है जो शाकिब ने खुलकर सबके सामने बोल डाली है।
दरअसल, शाकिब ने बेबाक अंदाज में कहा है कि टीम इंडिया के खिलाफ खेलने का सबसे बड़ा फायदा है पैसे कमाना। उनके मुताबिक भारतीय टीम की छवि को देखते हुए जब उनके साथ मैच खेला जाता है तो स्पॉन्सर (प्रायोजक) अपने आप खिंचे चले आते हैं। शाकिब ने कहा, 'मेरे नजरिए की मानें तो भारत के खिलाफ सीरीज का मतलब है अच्छे प्रायोजकों को अपनी ओर खींचना। मेरे हिसाब से ऐसे में भारत के खिलाफ खेलने में मुझमें ज्यादा जज्बा मौजूद रहता है। ये आप में जोश भरता है क्योंकि आपको पता होता है कि करोड़ों लोग आपको देख रहे होंगे।' टीम इंडिया आज बांग्लादेश दौरे के लिए ढाका पहुंच गई है।
- See more at: http://www.jagran.com/cricket/apni-baat-shakib-says-playing-against-india-attracts-sponsors-12456614.html?src=fb#sthash.mW0kDz0s.dpuf

0 comments:

Post a Comment