Monday, 8 June 2015

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

राजधानी पुलिस की संवेदनहीनता का एक और नजारा आज हजरतगंज में देखने को मिला। यहां अंबेडकरनगर की रहने वाली रेप पीड़िता एक गर्भवती युवती इंसाफ की आवाज बुलंद करने राजधानी आई।शनिवार सुबह वह धरना देने को हजरतगंज चौराहे पर गांधी प्रतिमा के पास बैठ गई। उसके पास न तो खाने को कुछ था और न ही पीने को पानी। उस पर आग बरसाता मौसम। युवती के होठ सूखने लगे, हालत बिगड़ने लगी। दोपहर के डेढ़ बजते-बजते उसकी हिम्मत जवाब दे गई और बेसुध होकर वह बापू प्रतिमा के चरणों में गिर पड़ी। 

0 comments:

Post a Comment