Monday, 8 June 2015

सेहतमंद मैगी बनाने का दावा करने वाले बाबा रामदेव के पापड़ों में मिली फंगस

हिसार (8 जून):मैगी में लेड व मोनो सोडियम ग्लूटामेट मिलने के बाद नेस्‍ले से माफी मांगने को कहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि में बनने वाले पापड़ों में फंगस मिलने की खबर आ रही है।
लोग आंख मूंद कर बाबा रामदेव के स्‍टोर पर मिलने वाले उत्पादों पर विश्वास करते हैं और ऐसे में अब यह मामला लोगों के विश्वास को हिला देने वाला है। पापड़ से इतनी तेज दुर्गंध उठ रही थी कि उसे सूंघा भी नहीं जा सकता था। उपभोक्ता ने जब पापड़ का पैकेट खोला तो उसका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और वह सीधे पतंजलि चिकित्सालय स्थित स्टोर में जा पहुंचा और वहां बैठे कर्मचारियों पर बरस पड़ा।
रविवार को हिसार में रहने वाला नरेश कुमार किसी काम से भिवानी आया था। सुबह 10 बजे के करीब उसने हांसी गेट में स्थित पतंजलि स्वदेशी केंद्र से पापड़ का पैकेट लिया। उसने जैसे ही पापड़ का पैकेट खोला उसमें उसे फंगस लगी हुई मिली। नरेश ने पतंजलि स्वदेशी केंद्र पर बैठे कर्मचारियों से कहा कि एक तरफ तो आप वादा करते हो कि हमारे यहां मिलने वाले सभी उत्पाद उच्च गुणवत्ता के होते हैं और जांचने के बाद ही हम बाजार में भेजते हैं। उसने कहा कि अगर आज मैं इसे घर ले जाता और बच्चों को पापड़ खाकर कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेवार कौन होता।

0 comments:

Post a Comment