Saturday, 8 August 2015

फेसबुक पर कॉमेंट के कारण 30 साल जेल की सजा

बैंकॉक (8 अगस्त):फेसबुक पर पोस्ट लिखना की ऐसी सजा! थाइलैंड में एक ऐसे व्यक्ति को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है, जिसने राजशाही के खिलाफ फेसबुक पर कॉमेंट किया। थाइलैंड में एक दशक में यह सबसे कड़ी सजा मानी जा रही है।

इस युवक को अपने ही राजा पर कॉमेंट करना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार बैंकॉक के एक युवक और उत्तरी प्रांत शियांग माइ निवासी एक महिला ने फेसबुक पर थाईलैंड के राजा के खिलाफ भद्दी टिप्पणियां की थीं।
युवक ने राजा के खिलाफ फेसबुक पर कुल 6 टिप्पणियां की थीं। सुनवाई बंद दरवाजे के पीछे हुई। टिप्पणी इतनी भद्दी थी कि वकील भी उसे पढ़ नहीं पाया। इस मामले में युवक को 30 साल की और महिला को 28 साल की सजा सुनाई गई।

0 comments:

Post a Comment