बीजिंग(23 अगस्त):पूर्वी चीन के शानडोंग में केमिकल प्लांट में बड़ा धमाका हुआ है। धमाके से दूर-दूर तक आग फैल गई है। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं।
यह धमाका एक गोदाम में हुआ है औऱ अग्निशमन विभाग का दल घटनास्थल पर मौजूद है। घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ही रिहाइशी इलाका है।
चीन के पूर्वोत्तर शहर तियानजिन में 12 अगस्त को भी ख़तरनाक रसायनों के गोदाम में भीषण धमाका हुआ था। जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी।








0 comments:
Post a Comment