Sunday, 23 August 2015

बाजीराव मस्तानी' के लिए मराठी लहजा सीखेंगी प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली(23 अगस्त): बॉलिवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन टेलिविजन शो 'क्वांटिको' के लिए अमेरिकी लहजे में बोलना सीखा था और अब वो अपनी चर्चित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मराठी बोलना सीख रही हैं।

गुरुवार को प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, 'मुझे अमेरिकी लहजे में 'काउंटर टैरररिज्म टास्कफोर्स' बोलने में तीन दिन लगे थे। अब जल्द ही काशीबाई के लिए वापस आ रही हूं। जल्द ही मैं मराठी लहजे में बोलूंगी।'

0 comments:

Post a Comment