नई दिल्ली (1 अगस्त):सलमान खान की बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी में शुक्रवार रात उस वक्त खलल पड़ गई जब पुलिस ने देर रात सलमान के घर पहुंचकर बर्थडे पार्टी को बंद करवा दिया।
शुक्रवार को सलमान खान अपनी लाडली बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी को धूम-धाम से घर पर सेलिब्रेट कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस सलमान के घर पहुंची और अर्पिता की बर्थडे पार्टी को रुकवा दिया।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि मुंबई स्थित सलमान के घर पर चल रही अर्पिता की बर्थडे पार्टी को पुलिस ने इसलिए रुकवा दिया क्योंकि वह नियम के मुताबिक देर रात तक चल रही थी।
आपको बता दें कि उस वक्त सलमान खान के साथ साथ उनके भाई अरबाज खान और बॉलिवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल थी।
इसके साथ ही अर्पिता की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, एली अवराम और पुलकित सम्राट, कुनाल खेमू भी मौजूद थे।








0 comments:
Post a Comment