This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, 24 June 2015

दिल्ली कैब रेप कांड के आरोपी की पत्नी से दुष्कर्म

दिल्ली के एक चर्चित कैब रेप कांड के आरोपी की पत्नी के साथ एक युवक ने तमंचा दिखाकर नोएडा सेक्टर-49 में दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

खास बात यह है कि आरोपी कैब चालक की पत्नी यहां अपना नाम बदल कर रह रही थी। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुछ माह पूर्व दिल्ली में एक चर्चित कैब रेंटल कंपनी की टैक्सी में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था।

इसकी निंदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई थी। मामले का आरोपी कैब चालक फिलहाल तिहाड़ जेल में है। उसकी पत्नी रीना (परिवर्तित नाम) अपनी पहचान छुपा कर सेक्टर-49 स्थित भंगेल में रह रही थी।वह नौकरी की तलाश में थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मेडिकल स्टोर के संचालक सत्यजीत से हुई। वह 5 जून को उसे नौकरी दिलाने के बहाने फेस-2 इलाके स्थित एक कंपनी ले गया।

वहां रीना को उसने गेट के बाहर खड़ा कर दिया और खुद अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद वह बाहर आया और कहा कि जिस अधिकारी से उसे मिलवाने लाया था, वह आज नहीं आया है।

इसके बाद सत्यजीत पीड़िता को भंगेल स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता मामले की शिकायत लेकर सेक्टर-49 थाने पहुंची और सत्यजीत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी अरविंद यादव ने एक टीम गठित की और रविवार को सत्यजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी अरविंद यादव का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि पीड़िता अपनी पहचान छुपाकर यहां रह रही थी।

पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। वहीं, उसके पति व अन्य बिंदुओं से जुड़े तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

समाज पर कटाक्ष करने को तैयार कॉमेडी फिल्‍म 'मिस टनकपुर हाजिर हो'

पत्रकारिता के पेशे से फिल्म निर्माण में आने वाले विनोद कापड़ी की फिल्‍म 'मिस टनकपुर हाजिर हो'दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद रिलीज को तैयार है। यह फिल्‍म आगामी 26 जून यानी की इसी शुक्रवार को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्‍म को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्‍म सच्‍ची घटनाओं पर आधारित है। अब देखना यह है कि फिल्‍म 'मिस टनकपुर हाजिर हो'इतने दिनों तक विवादों में रहने के बाद दर्शकों पर अपनी कितनी छाप छोड़ पाती है।
दशकों को हंसाएगी
फिल्म निर्माण में पहली बार उतरे विनोद कापड़ी की फिल्‍म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' को लेकर काफी दिनों से विवाद हो रहा था। इस फिल्‍म को लेकर उत्‍तर प्रदेश के कई गांवों की खाप पंचायतो ने इसका काफी विरोध किया था। इस फिल्म को लेकर सबसे खास बात यह है कि इसमें कलाकार अन्नू कपूर, ओमपुरी, राहुल बग्गा, रविकिशन और संजय मिश्रा ने अपने अभिनय का बेहतर प्रदर्शन किया है। जिससे साफ है कि फिल्‍म 'मिस टनकपुर हाजिर हो दशकों को हंसने को मजबूर कर देगी। 

51 भैंस देने का इनाम
इस फिल्‍म को लेकर उत्‍तर प्रदेश में काफी विरोध हुआ है। इस फिल्‍म की कहानी को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें कई सारे बातें ऐसी हैं जो कि खाप का मजाक उड़ा रही है। ऐसे में खाप पंचायते अपना इसे अपना अपमान समझकर आक्रोशित हुईं। मामला इतना आगे बढ़ गया था कि उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भैंसी गांव में तो फिल्म के निर्देशक का सिर कलम करने वाले को 51 भैंस देने का इनाम तक रख दिया गया था। इसके अलावा देश की कई बड़ी खापो ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड तक से इसे रोकने की मांग कर डाली।भैंस से शादी का हुक्‍म
निर्देशक विनोद कापड़ी की आने वाली फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' सच्‍ची घटनाओं पर आधारित फिल्‍म है।'मिस टनकपुर हाजिर हो' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसपर गांव की एक भैंस के साथ रेप का आरोप लगा है। ऐसे में खाप उसे मिस टनकपुर नाम की भैंस से शादी कराने का हुक्‍म देती है।इस बारे में विनोद कापड़ी का कहना है कि यह फिल्‍म उन्‍होंने एक खबर को ध्‍यान में रखकर बनाई है। ऐसे में इसे बनाने से पहले वकीलों से व जिन लोगों से यह मामला जुड़ा था उनसे इस संबंध में बात की। उनका मानना है कि रचानात्‍मकता और हास्‍य से भरी यह फिल्‍म समाज पर गहरा प्रहार करेगी।

चारों खाने चित हो गए
फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' का विरोध होने पर विनोद कापड़ी ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग कराई। इस दौरान यह फिल्‍म जजों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज ने इस फिल्‍म की तारीफ की थी। इन सेलेब्‍स में बॉलीवुड के मशहूर फिल्‍मकार राजकुमार हीरानी का नाम भी शामिल है। राजकुमार हीरानी स्‍क्रीनिंग में फिल्‍म को देखकर इतने शॉक्‍ड हुए थे उन्‍होंने यहां तक कह डाला कि वह यह फिल्‍म देखकर चारों खाने चित हो गए।यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह किसी नए फिल्‍मकार की बनाई फिल्‍म है।

फेसबुक पर PM मोदी की विवादित फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर (24 जून): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ की बीजेपी विधायक के नाम पर फेसबुक में फर्जी एकाउंट बनाने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि सारंगढ के युवक राजेंद्र देवांगन (22) को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पांडेय ने बताया कि विधायक केरा बाई मनहर ने 19 सितम्बर 2014 को सारंगढ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी ने उनके नाम पर फेसबुक में फर्जी एकाउंट बनाया है और उस पर अश्लील फोटो रोजाना अपलोड कर रहा है। इसी एकाउंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विवादित फोटो भी पोस्ट की गई थी।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच की विशेष टीम को जांच का जिम्मा सौंपा था। राजधानी रायपुर के साइबर सेल ने राजस्थान के जयपुर के विशेष सेल की मदद से मामला सुलझा लिया।

शि‌क्षिका की हत्या में सामने आया अवैध संबंधों का कनेक्शन

मेरठ के एनएस इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता के पद पर तैनात शिक्षिका मां की सौतेले बेटे द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। हत्या के पीछे पहले पुलिस संम्पत्ति विवाद और आपसी रंजिश का मामला मान रही थी। लेकिन अब मामले में पीछे नया मोड़ सामने आया है जो हैरान करने वाला है।

14 मई की सुबह कॉलेज गेट के निकट स्थित साइकिल स्टैंड के पास सौतेले बेटे ने ‌शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरेराह महिला की हत्या से सनसनी फैल गई थी। वहीं हत्यारोपी पिस्टल लहराता हुआ फरार हो गया था।

शिक्षिका के पति ने श्रीचंद ने अपनी पूर्व पत्नी के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी रोड निवासी श्रीचंद्र चौहान की पत्नी कौशल रानी चौहान (54) एनएएस इंटर कॉलेज में हिंदी की प्रवक्ता थीं।

वह कौशल श्रीचंद्र चौहान की दूसरी पत्नी थीं। श्रीचंद्र की पहली शादी ग्राम ड्योडी, बागपत निवासी अंगूरी से हुई थी। अंगूरी से एक बेटा अरुण (44) और बेटी अरुणिमा हैं। श्रीचंद्र ने घरेलू विवाद के कारण 1982 में अंगूरी देवी को तलाक देकर कौशल रानी से शादी की थी। कौशल रानी से श्रीचंद्र चौहान को तीन बच्चे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने खुलासा किया है कि शिक्षिका की हत्या के पीछे 'अवैध संबंध' ‌था।टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी बेटा अरुण जब 19 साल का था तब से ही श्रीचंद और उसकी दूसरी पत्नी की हत्या के फिराक में था। आज से करीब 40 साल पहले संजय गांधी ने एक बड़ा नसबंदी अभियान चलाया था जिसमें टीचर श्रीचंद की भी जबरन नसबंदी कर दी गई थी।

1976 में नसबंदी होने के बाद टीचर श्रीचंद की पत्नी अंगूरी देवी ने कुछ साल बाद एक बेटे को जन्म दिया। इस घटना से परेशान श्रीचंद ने गुपचुप तरीके से यह जांच कराया कि बच्चा उसका है या किसी और का। जांच में पता चला कि बच्चा श्रीचंद से नहीं हुआ था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

अंगूरी देवी को तलाक देने के बाद श्रीचंद ने अपनी सहयोगी टीचर कौशल से दूसरी शादी कर ली। खास बात यह है कि अंगूरी देवी का पड़ोस के ही एक शख्स से चक्कर चल रहा और उसी से बच्चे का जन्म हुआ था।इधर अंगूरी देवी से अवैध संबंधों से पैदा हुआ बच्चा बड़ा हुआ तो अपने पिता से मां को तलाक देने के बदले जान से मारने की ठानी। आरोपी बेटा अरुण 1992 में जब 19 साल का था तब पहली बार अपने पिता श्रीचंद पर जानलेवा हमला किया था। लेकिन इस हमले को श्रीचंद ने लड़कपन समझ उसके खिलाफ यह सोच कर रिपोर्ट नहीं लिखाई थी कि वह अभी छोटा है और उससे गलती से ऐसा हुआ होगा।

इसके तीन साल बाद सन 1995 में अरुण ने अपनी सौतेली मां और पिता पर फिर फायरिंग की जिसमें श्रीचंद को कुछ छर्रे लगे थे। इस हमले में श्रीचंद ने अरुण के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई लेकिन मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो श्रीचंद को फिर दया आ गई और उसने अदालत में अरुण के खिलाफ दिए अपने बयान बदल लिए जिससे अरुण जेल से बाहर आ गया था।

इसके बाद अरुण ने 2008 में फिर दो-तीन बार जानलेवा हमला किया था लेकिन कौशल और श्रीचंद इन हमलों में बच गए थे। लेकिन इस बार 14 मई 2015 में जिस तरह से उसने हमला किया उसमें शि‌क्षिका कौशल की मौत हो गई और श्रीचंद भी मरने से बचे।बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7:45 बजे कौशल रानी चौहान रोजाना की तरह घर से पैदल ही कॉलेज जा रही थीं। कॉलेज के साइकिल स्टैंड गेट के पास अरुण ने उन्हें देकर रोका और बिना कुछ कहे गोली चला दी थी। कौशल रानी डर के मारे पीछे हट गईं, जिससे पहली गोली खाली चली गई।

इसके बाद अरुण ने दोबारा पिस्टल लोड की और कनपटी से सटाकर कौशल को गोली मार कर दी थी। इससे वह गिर गई थीं। इसके बाद अरुण हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया था। अरुण के हाथ में पिस्टल होने के कारण किसी ने उसका पीछा करने की हिम्मत नहीं की थी।

फैल गई सनसनी, मचा हड़कंप
स्कूल के बाहर गोली चलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना शुरू होने वाली थी। कौशल रानी ही हर दिन राष्ट्रगान कराती थीं। बाहर गोली चलने पर एक बच्चा अंदर आया और राष्ट्रगान रोकते हुए बताया कि एक युवक ने कौशल रानी को गोली मारी दी है।

यह सुनकर प्रिंसिपल आभा शर्मा समेत सभी शिक्षक बाहर आए तो देखा कि कौशल जमीन पर पड़ी हैं। दीपक ने बताया कि आनन-फानन में उन्हें जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

फेसबुक से रेस्क्यू ऑपरेशन, बचाई युवती की जिंदगी

हैदराबाद। मां-बाप अपनी बेटी की इच्छा के खिलाफ जाकर उसकी शादी करना चाहते थे। अपनी मनमर्जी थोपने के लिए उन्होंने बेटी को कमरे में कैद कर दिया था। 24 वर्षीय युवती ने पुलिस से मदद मांगी तो सलाह मिली, 'जैसा मां-बाप कह रहे हैं, वैसा कर लो'। इसके बाद उसने फेसबुक से मदद ली। सोशल मीडिया से जुड़े भले लोग आगे आए और युवती की जिंदगी बच गई।
यह कहानी हैदराबाद की एक युवती की है। खुद को असहाय पाकर उसने सोशल मीडिया का रुख किया। स्प्रेड द वर्ल्ड नामक फेसबुक ग्रुप पर आपबीती बताई। लोगों ने तुरंत उसके संपर्क किया। कुछ ने उसके मोबाइल में बैलेंस डलवाया।
युवती की मदद करने वाली एक महिला ने लिखा है, जब हमने उससे बात की तो पता चला कि परिवार 38 साल के अधेड़ से उसकी शादी करवाना चाहता था। लड़की का भाई और पिता खासतौर पर उस पर दबाव डाल रहे थे।
यूं चला रेस्क्यू ऑपरेशन
फेसबुक के जरिए साथ आईं महिलाओं ने युवती को छुड़ाने का अभियान शुरू किया। वे उसके घर गईं और खुद को स्कूल में उसका साथी बताया। कुछ देर के लिए स्कूल ले जाने के बहाने उसे बाहर लाया गया। युवती ने बाहर आकर धारा 506 और 341 के तहत केस दर्ज कर लिया।
युवती ने अपनी पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद उसके फेसबुक पेज से तमाम विवरण हटा दिया गया।
- See more at: http://naidunia.jagran.com/national-woman-rescued-thanks-to-facebook-396511?src=jfb#sthash.nHwrgRvF.dpuf

गडकरी के हेलीकॉप्टर पर आ गिरा कॉरपेट, हादसा होते-होते बचा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज एक हादसे में बाल-बाल बच गये। गडकरी पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर में एक सभा को संबोधित करने आ रहे थे, लेकिन जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर लैंड करने की तैयारी में था, नीचे बिछी कालीन और चटाईयां उड़ने लगीं।

हेलीकॉप्टर उसी जगह पर उतरा जहां उसे उतरना चाहिए था, लेकिन कालीन और चटाइयों के उड़ने से खतरा पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि यदि कालीनें उड़ कर हेलीकॉप्टर के पंखों से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पायलट की सूझ बूझ से कोई भी हादसा होने से बच गया।

हादसे के कुछ देर बाद गडकरी ने अपने शुभचिंतकों को ट्वीट के जरिए धन्यवाद दिया। हादसे के बाद पूर्व मिदनापुर के विधायक बादशाह आलम नितिन गडकरी के करीब जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने वहीं रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाया भी.

भारतीय शांति सैनिकों पर लग रहे हैं यौन शोषण के आरोप

संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूतों शामिल भारतीय सेना के जवानों पर 2010 से 2013 के बीच दुष्कर्म के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। यह आरोप तब सामने आया जब 2008 में कांगो गणराज्य में 10 जवानों के सेक्स कांड में शामिल होने की पुष्टि हुई थी जो यूएन आचार संहिता का उल्लंघन है।

कुछ सैनिकों पर यह भी आरोप है कि वे शादी शुदा भी हैं। वहीं इस मामले पर सेना के एक अधिकारी का कहना है कि ऐसे सेना के जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो विदेशी सरजमीं पर जाकर सेना की बेइज्जती कराते हैं।

सेना इस बात की भी तैयारी कर रही है कि ऐसे नियमों के उल्लंघन के लिए कड़े से कड़े कानून बनाए जाएं। संयुक्त राष्ट्र के 16 अभियानों में 1 लाख 25 हजार सैनिक,पुलिस और स्थानीय नागरिक तैनात हैं।जो संघर्ष अथवा युद्धग्रस्त इलाकों में हिंसा को कम करने में मदद करते हैं और शांति स्थापित करते हैं। संयुक्त राष्ट्र की सेना में 72,00 भारतीय सैनिक विभिन्न 9 मिशन में तैनात है जो कॉंगो, दक्षिणी सूडान, और लेबनॉन में शामिल है।

बीते कुछ सालों में संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूतों को यौन शोषण के कई मामलों का सामना करना पड़ा है। ये मामले खास तौर से उन क्षेत्रों में सामने आ रही हैं जो आर्थिक रुप से बहुत ही कमजोर हैं।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ो के मुताबिक पिछले पांच सालों में 265 शांतिदूतों पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। 2003 में यूएन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में ट्रांजेक्शनल सेक्स को बैन कर दिया गया था क्योंकि यह यूएन की साख गिरा सकता था।भारतीय सेना ने ऐसे मामलों की जांच करने के लिए कुछ कदम उठाएं हैं। उदाहरण के लिए उन लोगों की जासूसी कराई जाएगी जो कांगो गोमा क्षेत्र में कार्यरत हैं। 

इन मामलों में कमी लाने के लिए नाइट क्लब, बार, रेड लाइट इलाकों में छापे मारी की जाती है। उन सैनिकों पर खास तौर से नजर रखी जाती है जिनकी ड्यूटी के खत्म होने में केवल 2 महीने बचे होते हैं क्योंकि अधिकतर मामले इसी समय में सामने आते हैं।