This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, 12 July 2015

शराब का चढ़ा नशा तो अपनी ही बेटी की लूट ली आबरू

वैशाली। बेटियां अब घर में भी सुरक्षित नहीं रहीं। ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब परिजनों ने ही उनका यौन शोषण किया। लेकिन, यहां तो हद हो गई। हाजीपुर के एक मोहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बाद आरापी पिता फरार हो गया है। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी आरोपी पिता सुधीर ठाकुर पटना में एक सैलून में काम करता है। वह शराबी है। हमेशा नशे की हालत में रहता है।
दो दिन पूर्व वह घर आया था। घर में 10 वर्षीय पुत्री को अकेली पाकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
महिला थाना में पीडि़त ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पीडि़त बच्ची वर्ग छह की छात्रा है।

फांसी की सजा को खत्म करने के पक्ष में हैं कलाम

नई दिल्ली  पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, डीएमके नेता कनिमोझि और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी जहां फांसी की सजा को खत्म करने के पक्षधर है। 

वहीं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे फांसी की सजा के पक्ष में है। शनिवार को विधि आयोग द्वारा उस परामर्श पत्र पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें पूछा गया था कि फांसी को सजा को रहने दिया जाना चाहिए या नहीं। 

यह परिचर्चा आयोग द्वारा करीब एक साल तक इस संबंध में की गई कवायद का एक हिस्सा है। विधि आयोग द्वारा पूछे गए इस परामर्श का समाज के कई वर्गों और क्षेत्रों के लोगों ने जवाब दिया। 

परिचर्चा में सेवानिवृत्त जज बिलाल नाजकी ने फांसी की सजा को खत्म करने की बात की। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में रेयररेस्ट ऑफ रेयर केस का निर्णय मनमाने तरीके से लिया जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में बहस होनी चाहिए।

ग़ज़ियाबाद लाल कुआँ सड़क पर गिरा पैड लोगो की बडी परेशानियों

ग़ज़ियाबाद लाल कुआँ सड़क पर गिरा पैड से सड़क पे जाम लग  गया जिस से लोगो परेशानियों बड़ गयी
ऊपर से लगातार बरसात  रिम झिम ग़ज़ियाबाद हुआ पानी पानी /

सानिया-मार्टिना ने जीता विंबलडन महिला डबल्स खिताब, PM मोदी ने दी बधाई

भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने शनिवार को विंबलडन महिला डबल्स का खिताब जीत लिया. सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने फाइनल मैच में रूसी जोड़ी एकातेरीना माकारोवा और एलेना वेसनिना की जोड़ी को 5-7, 7-6 (4) और 7-5 से हराया.

सानिया मिर्जा की जीत पर भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने लिखा है कि सानिया ने बहुत अच्छा खेल दिखाया है. हमें खुशी और उन पर गर्व है. राष्ट्रपति ने लिखा है कि सानिया की यह जीत भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी.

सेना ने जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर ( 12 जुलाई ): जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को भारतीय सेना के जवानों ने मार गिराया। सेना ने शनिवार देर रात घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया।
वहीं पूरे इलाके में सेना का सर्च फिलहाल ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
बता दें रुस के उफा में पाकिस्तान के मुख्यमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्यौता दिया था जिसको पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है।

शादी कर पतियों को लूटने वाली सगी बहनें काबू

बठिंडा। पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भोले-भाले लोगों की अपने गिरोह की महिलाओं से शादी करवाकर लूटते थे। शादी के कुछ दिन बाद ये महिलाएं अपने पतियों पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस में मामला दर्ज करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थीं। इसके बाद महिलाएं उन्हें छोड़कर अगला शिकार ढूंढती थीं। गिरोह अब तक सात लोगों के साथ शादी कर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। थाना सिटी रामपुरा के प्रभारी मंजीत ने बताया कि कुछ माह पहले गांव मल्लेकां जिला सिरसा (हरियाणा) निवासी जस्सा सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि रामपुरा निवासी कुलविंदर कौर ने उसके साथ शादी की। इसके उपरांत धोखे से लाखों रुपये हड़प कर उसे छोड़ कर चली गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि रामपुरा फूल के दशमेश नगर निवासी दो सगी बहनें कुलविंदर कौर तथा कर्मजीत कौर ने राजस्थान के शेरगढ़ निवासी नायब सिंह के साथ मिलकर गिरोह बनाया है। वह पहले किसी व्यक्ति को झांसे में लेता है और बाद में दोनों बहनों में से कोई उससे शादी करती है। फिर बड़ी चालाकी से ऐसे लोगों की जमीन जायदाद बिकवा कर पैसे लेकर फरार हो जाती हैं। ये कथित पत्नियां पीड़ित व्यक्ति पर संगीन आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम भी वसूलती हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी कुलविंदर कौर ने अब तक पांच और उसकी बहन कर्मजीत ने दो शादियां की हैं। इनका साथी नायब सिंह शादी की चाहत रखने वाले जरूरतमंद व्यक्ति को ढूंढने का काम करता था। एसएचओ मंजीत ने बताया कि करीब दो साल पहले इस गिरोह ने सिरसा के गांव मल्लेकां निवासी जस्सा सिंह पुत्र हजूरा सिंह का कुलविंदर कौर के साथ विवाह करवाया था। शादी के कुछ समय बाद आरोपियों ने जस्सा सिंह की 3 किल्ले जमीन, 17 तोले सोना तथा 1 ट्रैक्टर बिकवाकर उसका सारा पैसा हड़प लिया और फरार हो गए। पुलिस ने जस्सा की शिकायत पर आरोपी कुलविंदर कौर, कर्मजीत कौर व नायब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

72 घंटे में खुल जाएगा सारा की मौत का राज

फीरोजाबाद में सिरसागंज के पास गुंजन चौराहे पर गुरुवार को पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधु सारा त्रिपाठी की रहस्मय मौत की गुत्थी सुलझने में ज्यादा से ज्यादा 72 घंटे का ही वक्त लगेगा।
उनकी जान सड़क हादसे में गई या फिर साजिश के तहत हत्या की गई? इस राज के खुलासे में लगी आगरा के फोरेंसिक वैज्ञानिकों की टीम घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर लाई है। सोमवार को टीम की मीटिंग होगी। इसमें हर पहलू पर बात की जाएगी। मंगलवार तक� रिपोर्ट आने की संभावना है।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने मौके से कार के फोटोग्राफ, लोगों के बयान भी लिए हैं। इसके अलावा कार की हालत का गहराई से परीक्षण किया है। एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि� टीम ने सारा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी है।अब सभी सदस्य अपनी-अपनी रिपोर्ट रखेंगे। इसी से निष्कर्ष निकलेगा कि सारा की जान हादसे में गई या उसकी हत्या की गई। सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सारा केसाथ कार में मौजूद उनके पति अमन मणि त्रिपाठी को खरोंच तक नहीं आई।

टीम ने सबसे ज्यादा जोर इस पर दिया है कि कार किस तरफ से गिरी और सारा किस ओर बैठी थीं? कार में उनकी पोजीशन क्या थी? क्या इस पोजीशन में बैठे व्यक्ति को कार के गिरने पर चोट कहां आ सकती है?

पुलिस भी जल्दी चाहती है रिपोर्टजल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए फोरेंसिक टीम पर पुलिस का भी दबाव है। दरअसल, मामला बुरी तरह से उलझा हुआ है। शासन तक से पुलिस से सवाल किए जा रहे हैं। जबकि पुलिस की अभी तक की जांच में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इन बिंदुओं पर जांच
- हादसे में अमनमणि त्रिपाठी को खरोंच तक न आने की क्या वजह हो सकती है?
- कार में सारा किस पोजीशन में बैठी थीं, उन्हें कनपटी पर चोट कैसे लगी?
- कार किस ओर से गिरी, हादसे में सारा त्रिपाठी कार से बाहर कैसे गिर गईं?
- कार को कितनी और किस तरफ क्षति हुई है, टायरों के निशान कितने गहरे हैं?
- पांच फुट गहरी खाई में गिरने पर कार को कितनी क्षति हो सकती है?