This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, 12 July 2015

सिद्धू की ताकत परख रही है बीजेपी, मिल सकती है पंजाब की कमान!

लोकसभा चुनाव के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को बीजेपी एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बना रही है. लोकसभा चुनाव में सिद्धू को बीजेपी ने अमृतसर से टिकट नहीं दिया था.
सूत्रों के मुताबिक, तीन बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले पार्टी के सिख चेहरे को बीजेपी हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी देने के बारे में सोच रही है. पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'पंजाब में ग्रामीण इलाकों में वोटरों से संपर्क अभियान शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. यह अभियान बिना किसी शेड्यूल के चलाया जाएगा और इसके तहत सिद्धू करीब 6 महीने तक राज्य के ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगे.'
आरएसएस के वालंटियर देंगे रिपोर्ट
अभियान में आरएसएस के वालंटियर भी शामिल रहेंगे और इसके खत्म होने के बाद अपनी रिपोर्ट बीजेपी हाईकमान को भेजेंगे. अगर जनसंपर्क अभियान का रिजल्ट अच्छा रहा तो आने वाले विधानसभा चुनावों की पूरी जिम्मेदारी सिद्धू को दी जा सकती है.
अध्यक्ष पद के लिए नया चेहरा
सूत्रों के मुताबिक, अगले साल जनवरी में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो रहा, जिसे अब पार्टी हाईकमान किसी नए चेहरे को देना चाह रहा है. आरएसएस का मानना है कि सिद्धू भले ही सिख हैं लेकिन हिंदू मान्यताओं को भी अपनाते हैं.
आरएसएस का यह भी अनुमान है कि सिद्धू 2017 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिला सकते हैं. इससे पहले भी सिद्धू ने कई मौकों और चुनावों में अपनी काबिलियत साबित की है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव बिना किसी से गठबंधन किए लड़ सकती है.


एमएलसी चुनाव जीतने पर शत्रुघ्‍न ने दी बीजेपी को नसीहत

पटना (12 जुलाई): बिहार में विधान परिषद चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने वाली बीजेपी को पार्टी के बड़े नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने नसीहत दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि विधान परिषद चुनाव में जीत पर इतराने की जरूरत नहीं है।
शत्रुघन ने कहा है कि इन चुनावों में आम आदमी की कोई भूमिका नहीं होती, इसलिए बीजेपी को इन चुनावी नतीजों पर इतराना नहीं चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इस कारण हमें इसपर इतराने की जगह आने वाले विधानसभा चुनाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि एमएलसी चुनाव में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस गठबंधन को 10 सीटें मिलीं, वहीं बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की। उसकी सहयोगी पार्टी एलजेपी को एक सीट से संतोष करना पड़ा।
शत्रुघ्‍न सिन्हा ने लालू और नीतीश की जोड़ी को मजबूत करार दिया। शत्रुघ्न ने कहा कि ये दोनों बिहार के टेस्टेड नेता हैं। इनका जनाधार है, इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी को अपनी आगे की रणनीति बनानी चाहिए।

व्हाट्स एप पर पोस्ट करा सकते हैं बवाल

गाजियाबाद अमन के शहर गाजियाबाद को असामाजिक तत्वों की नजर लग सकती है। वे किसी बात को तूल देकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं।

इंटेलीजेंस इनपुट है कि छेड़छाड़, गोकशी, लाउडस्पीकर और व्हाट्स एप पर भड़काऊ पोस्ट बवाल का सबब बन सकती है। लिहाजा ईद, कांवड़ यात्रा और आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया गया है।

सभी को छेड़खानी रोकने के कड़े निर्देश हैं। आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा ने सभी जिलों को गाइडलाइंस भेजी हैं। उन बंदियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिनसे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं।

ऐसे बंदियों को दूर की जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही पूर्व में हुए सांप्रदायिक बवालों के दौरान पकड़े गए लोगों को भी पुलिस रडार पर लेकर निगरानी करेगी।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिंहित किया जाएगा। सांप्रदायिक झगड़ा होने पर बीट कांस्टेबल जिम्मेदार होगा। धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात की जाएगी।

निर्देश दिए गए हैं कि लाउडस्पीकरों को इस तरह चलवाया जाए, ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। व्हाट्स एप से अफवाहें बड़ी जल्दी और दूर तक फैल जाती हैं, लिहाजा ऐसे भड़काऊ पोस्ट करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 

फवाद खान को लेकर सोनम कपूर ने खोला दिल का राज

दो साल पहले सोनम कपूर और पाकिस्तान के अभिनेता फवाद खान ने फिल्म 'खूबसूरत' में काम किया था। 'खूबसूरत' जल्दी ही टीवी पर आने वाली है। फिल्म के बारे में अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में फिल्म और फवाद खान के बारे में कई सवालों का जवाब दिए।
बॉलीवुड में अपने फैशन के लिए मशहूर सोनम कपूर का पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के बारे में कहना है कि पाकिस्तानी एक्टर को भगवान की ओर से उपहार के तौर पर टैलेंट मिला है। सोनम कहती हैं कि फवाद बहुत ही शानदार अभिनेता हैं।

सोनम ने कहा कि फवाद बहुत ही उम्दा कलाकार है। 'खूबसूरत' की शूटिंग से पहले मेरी मां के कई दोस्तों ने उनको फवाद का नाम सुझाया कि किसी फिल्म में इस पाकिस्तानी एक्टर को भी लेना चाहिए और फिर देखते ही देखते फवाद हमारी बातचीत में आ गए। इसके बाद सोनम की बहन और 'खूबसूरत' की प्रोड्यूसर ने फवाद से संपर्क किया।सोनम कपूर का कहना है कि मम्मी के दोस्तों की फवाद को लेकर सलाह के बाद तो लगातार उनको लेकर चर्चा होने लगी, यहां तक कि फवाद को लेकर तो हमारे घर में डिनर टेबल पर भी चर्चा हो चुकी हैं। वो इतने शानदार हैं कि किसी की भी बातचीत का मौजू बन सकते हैं।
पर्दे पर फवाद आमतौर पर काफी गंभीर दिखते हैं उनकी गंभीर छवि पर सोनम का कहना है कि इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि फवाद खान बहुत मजाकिया किस्म के इंसान है। आमतौर पर लोग समझते हैं कि वो बहुत ही शर्मीले है मगर ऐसा कुछ नहीं है।

सोनम का कहना है कि दरअसल 'खूबसूरत' के विक्रम राठौर के लिए हम एक ऐसे अभिनेता को ढूंढ रहे थे जो देखने में शाही लगे। सोनम कहती है कि फवाद के साथ हमारी ये तलाश पूरी हुई।खूबसूरत' के टीवी पर प्रसारण को लेकर जब सोनम से सवाल किया गया कि क्या फिल्म टीवी के दर्शकों को पसंद आएगी तो इस पर सोनम ने कहा कि यह एक यूनिवर्सल फिल्म है और मुझे पूरा भरोसा है कि टेलीविजन के दर्शक भी इसे खूब पसंद करेंगे।

सोनम ने कहा कि टीवी हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होने कहा कि टीवी ऐसा माध्यम है जहां पूरा परिवार एक साथ बैठकर फिल्म देखता है और टीवी सभी को साथ लाने का काम करता है।
फवाद इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग कर रहे हैं। फवाद खान पाकिस्तान में टीवी पर एक बेहद जाना पहचाना चेहरा हैं।

बीजेपी से रास्‍ता अलग कर सकते हैं मांझी

पटना (12 जुलाई): बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूर्व मख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी के साथ समझौता किया था लेकिन अब पप्‍पू यादव के साथ आने पर उन्‍होंने बीजेपी को ही आंख दिखाना शुरू कर दिया है। मांझी ने पप्‍पू यादव के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि अगर उन्‍हें सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने पर भाजपा से दूरी बना ली जाएगी।
मांझी ने भाजपा को दो टूक कहा कि हम सम्मान के लिए जीते हैं, लेकिन अगर सम्मान नहीं मिला तो हमारे रास्ते अलग-अलग होंगे। उन्होंने पप्पू यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात भी कही। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन होगा या विलय होगा, इस पर फैसला 20 जुलाई के बाद होगा।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को एनडीए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का नाम घोषित करे। पप्पू ने कहा कि जब एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना सकती है तो जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने में क्या दिक्कत है। पप्पू ने कहा कि मांझी ने बिहार में सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारा है। मेरी पहली पंसद बिहार के सीएम के लिए मांझी है। हम मांझी के साथ है।

'हीरो' रीमेक में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी के फर्स्ट लुक जारी

मुंबई। सलमान खान की अगली प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी एक्टिंग की शुरुआत करने जा रहे हैं। जैकी भगनानी ने सुधारी गलती, वीडियो बनाकर मलाला को किया विश पिछले दिनों सलमान ने ट्विटर पर सूरज का फिल्म में फर्स्ट लुक जारी किया था। हालांकि उसमें सूरज की पीठ नजर आ रही थी लेकिन अब सूरज और आथिया का नया लुक सामने आया है। इन पोस्टर्स में दोनों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। सूरज पंचोली के चेहरे के सामने उनकी मुट्ठी दिख रही है जिसपर लिखा है, रिबेल, लव, फ्रीडम। दूसरी तरफ आथिया शेट्टी ग्रीन कलर के जंपसूट और बूट्स में दिख रही हैं। इसमें वो काफी बबली और चर्पी नजर आ रही हैं लेकिन उनका आधा चेहरा बालों से ढ़का है। ये फिल्म 1983 में आई फिल्म 'हीरो' की रीमेक है जिसे निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इस साल सितंबर को रिलीज हो सकती है।

लड़कियों ने सांसद के बेटे का पीट-पीट कर किया बुरा हाल

लंदन के सांसद बोरिस जॉनसन के बेटे टॉम बॉरविक की केएफसी रेस्टोरेंट की लेन में खड़ी लड़कियों के एक ग्रुप ने इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि हव अचेत हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिरर के अनुसार, सांसद के बेटे की पिटाई करने वाली लड़कियां केएफसी से कुछ चिकन खरीदन के लिए लेन में खड़ी थीं। और इस लेन में टॉम बॉरविक भी खड़े ‌थे। बताते हैं कि रेस्टोरेंट के बाहर काफी ज्यादा भीड़ थी और सुरक्षा कर्मी पर्याप्त संख्या में नहीं थे जिससे वहां मौजूद भीड़ अनियंत्रित हो गई।

इसी भीड़ में तीन लड़कियों के एक ग्रुप ने लेन में खड़ी टॉम की गर्लफ्रेंड से आगे होकर चिकन लेने की कोशिश करने लगीं जिस पर टॉम की गर्लफ्रेंड और उन लड़कियों के बीच नोक झोक होने लगी। इसी बीच टॉम लड़कियों के बीच पहुंचकर अपनी गर्लफ्रेंड का बचाव करने लगा जिससे वह लड़कियां गुस्से से उबल पड़ीं और उसकी पिटाई कर दी।मिरर के मुताबिक, लड़कियों की पिटाई से टॉम मौके पर ही गिर गया। इसके बाद भी लड़की उसके ऊपर चढ़कर उसकी पिटाई जारी रखी। खबर यह भी है कि टॉम हृदय का मरीज है और उसकी हाल में ही हार्ट सर्जरी हुई है।
टॉम की मॉम हाल में केंसिंगटन इलाके से सांसद चुनी गई थी। उन्होंने इस घटना के लिए केएफसी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस संभावित आरोपी महिलाओं की तस्वीरें जारी कर उन्हें जल्द पकड़ने की बात कही है।

अस्पताल में होश आने के बाद टॉम ने पुलिस को बताया कि एक लड़की उससे आकर भिड़ गई और उसके टांगों में लात मारने लगी इसके बाद जब उसने केएफसी से अपना खाना ले लिया तब उस लड़की ने अचानक हमला बोल दिया और उसे जमीन पर गिरा दिया।