This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, 25 July 2015

फरियाद लेकर SSP ऑफिस पहुंची महिलाओं को पुलिस ने जमकर पीटा

लखनऊ। अपनी फरियाद लेकर अलीगढ़ के एसएसपी ऑफिस में पहुंचीं कुछ महिलाओं को वहां पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ और एसएसपी जे. रविन्दर गौड़ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। एसएसपी अलीगढ़ के कार्यालय में आज चार महिलाएं फरियाद लेकर पहुंचीं। इनको वहां पर मौजूद कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। महिलाएं एसएसपी से मिलने की मांग कर रहीं थी। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने इनको बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया। जब महिलाएं नहीं मानीं तो उन्होंने इनको पीटना शुरू कर दिया। एसएसपी अलीगढ़ जे. रविन्दर गौड़ ने कहा कि यह मामला छह महीने पहले शादी के विवाद का है। उन्होंने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र में यह विवाद सुलझाने के दौरान बात कुछ बढ़ गई। उप निरीक्षक ने इस दौरान कुछ जानना चाहा तो फरियादियों ने सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद आरोप लगने से खफा उपनिरीक्षक ने इनको बाहर जाने को कहा तो बात बढ़ती चली गई। 

आर बाल्कि की फिल्म में बिग बी के ऑपोजिट होंगी ये एक्ट्रेस

मुंबई। आर बाल्कि की अगली फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में दोनों एक शादीशुदा जोड़े के रोल में होंगे।

ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। आर बाल्कि की किसी फिल्म में बिग बी न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अब खबर है कि इस फिल्म में बिग बी के ऑपोजिट भी कोई एक्ट्रेस नजर आ सकती है।
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ही होंगी। खबर है कि बाल्कि ने जया को फिल्म में साइन कर लिया है। दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
आखिरी बार दोनों फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ नजर आए थे। खबर तो ये भी है कि फिल्म के उस सीक्वेंस को अमिताभ और जया के बंगले जलसा में शूट किया जाएगा, जिस सीक्वेंस में दोनों नजर आएंगे।

हरिद्वार में आ धमका गुलदार, मासूम को बनाया निवाला

हरिद्वार के घाड़ क्षेत्र में आदमखोर गुलदार के खूनी कदम से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

दो जून 2014 को औरंगाबाद गांव में गुलदार घुस गया था। उसके बाद नौ जून 2014 को फिर एक गुलदार गांव में घुस गया था। उस समय गुलदार ने चार ग्रामीणों को घायल किया था। धनौरी पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन कार के शीशे बंद होने से पुलिसकर्मी जान बचाने में सफल रहे।

इस बार जसवावाला गांव में गुलदार ने तीन साल के मासूम को अपना निवाला बनाया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। कई ग्रामीणों को कहना है कि वन विभाग पहाड़ों में आदमखोर गुलदारों को क्षेत्र के आसपास के जंगलों में छोड़े रहे हैं।लेकिन दूसरी ओर गुलदार आबादी की ओर आ रहे हैं। जबकि कुछ लोगों को कहना है कि राजाजी टाईगर रिजर्व में टाईगर और गुलदारों की संख्या बढ़ने से वह लोगों पर हमला कर रहे हैं।

धनौरी के जसवावाला गांव में शाम साढ़े पांच बजे बच्चे को निवाला बनाने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने खानपुर के रेंजर को दे दी थी, लेकिन वन विभाग की टीम को गांव तक पहुंचने में सवा तीन घंटे लग गए।

खानपुर के वन क्षेत्राधिकारी और जिले के बड़े अधिकार मौके पर नहीं पहुंचे। केवल एक वन दरोगा और एक बीट अधिकारी को मौके पर भेजा गया। इससे ग्रामीण में रोष है। डीएफओ एचके सिंह ने बताया कि मासूम के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

जब एक ही Boyfriend के लिए लड़ पड़ी यह 'मर्दानी'.

मेरठ (25 जुलाई):आपने लड़कों को तो एक लड़की से प्‍यार करने के चक्‍कर में लड़ाई करते हुए देखा होगा, लेकिन जब आपके सामने दो लड़कियां किसी एक लड़के के लिए लड़ पड़े से कुछ ऐसी ही तस्‍वीर सामने आती है।
यह फोटो मेरठ की नईबस्‍ती से आई है, जहां पर ब्वॉयफ्रैंड के लिए बीच सड़क पर दो युवतियां में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवती ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। दो लड़कियों के बीच मारपीट होते देख वहां भीड़ जुट गई। यही नहीं मारपीट करने वाली युवती ने अपने 'तस्कर' भाई की धमकी देकर वहां मौजूद सभी लोगों को हैरत में डाल दिया। नई बस्ती निवासी युवती माधवपुरम सेक्टर-दो में एक मोबाइल शॉप पर नौकरी करती है। वह एक लड़के से प्रेम करती है। जबकि युवक का एक अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

बताया गया कि कुछ दिन पहले नईबस्ती निवासी युवती ने प्रेमी की बाइक पर दूसरी लड़की को घूमते हुए देख लिया। उसी दिन से वह उस लड़की को खोज रही थी। फिर से वह लड़की उसके प्रेमी के साथ घूम रही थी। इस पर उसने उसे रोक लिया और प्रेमी के साथ घूमने से मना करने लगी। लेकिन जब दूसरी युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों लड़कियों के बीच मारपीट होते देख वहां आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।

पाक में 'बजरंगी भाईजान' ने वहां की फिल्मों को पछाड़ा

नई दिल्ली (25 जुलाई)सलमान खान की हालिया रिलीज 'बजरंगी भाईजान' केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी अच्छी कमाई कर रही है।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने कराची और इस्लामाबाद में ही पहले सप्ताह में करीब 60 लाख रुपये कमाए। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म भारत और पाकिस्तान में ईद से एक दिन पहले यानी 17 जुलाई को रिलीज हुई। इसने कमाई के मामले में पाकिस्तानी फिल्म 'बिन रोये' और 'रान्ग नंबर' को पीछे छोड़ दिया।
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नदीम मांडवीवाला के अनुसार, 'बजरंगी भाईजान' ने पहले सप्ताह में कराची और इस्लामाबाद में मांडवीवाला के अपने सिनेमाघरों में 32 लाख रुपये कमाए, जबकि माहिरा खान और हुमायूं सईद स्टारर 'बिन रोये' ने 28 लाख रुपये कमाए। वहीं, 'रान्ग नंबर' ने 27 लाख रुपये कमाए।
फिल्म 'मिनिओंस', 'टर्मिनेटर: गेनीसिस' और 'ऐंट-मैन' जैसी हॉलीवुड फिल्में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहीं। 'बजरंगी भाईजान' ने पाकिस्तान की रीजनल फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

याकूब मेमन की फांसी की तैयारी शुरू, सरकार ने इंतजामों के लिए दिए 22 लाख

मुंबई(25 जुलाई):1993 में मुंबई हुए सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी की तैयारी नागपुर जेल में शुरू हो चुकी है। इसे देखते हुए नागपुर सेंट्रल जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने भी सुरक्षा और बाकी इंतजाम के लिए 22 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। इसमें सुरक्षा इंतजामों पर होने वाला खर्च भी शामिल है।
शुक्रवार को जेल डिपार्टमेंट की आईजी मीरा बोरवनकर ने जेल का दौरा किया और याकूब को फांसी दिए जाने के लिए किए गए तमाम इंतजामों की जानकारी ली।
महाराष्ट्र सरकार ने याकूब की दया याचिका पर राज्यपाल से कहा है कि याचिका में दी गई सारी दलीलें पुरानी हैं। याकूब मेमन ने अपने डेथ वॉरंट को चुनौती देते हुए जो याचिका दाखिल की है उस पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।
मेमन ने इस आधार पर फांसी के लिए जारी वॉरंट को चुनौती दी है कि इसके लिए समुचित कानूनी प्रक्रियाओं का अनुपालन नहीं किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मेमन की सुधारात्मक (क्यूरेटिव) याचिका खारिज कर दी थी। उसी दिन उसने अपने मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदलने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल के पास दया याचिका भेजी थी। 30 जुलाई को याकूब को नागपुर जेल में फांसी दी जानी है।

कारगिल जैसा युद्ध दोबारा नहीं होने दूंगा- सेना प्रमुख

नई दिल्ली ( 25 जुलाई ): भारत 26 जुलाई को 16वां विजय दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस दिन भारत ने कारिगल युद्ध में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की थी। इसी युद्ध पर सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने कहा है कि कारगिल जैसा युद्ध दोबारा नहीं होने दूंगा।
सेना प्रमुख ने कहा कि 1999 नहीं दोहराया जा सके इसके लिए हमने अपनी सुरक्षा ढांचे में बदलाव किए हैं। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जनरल सिंह ने कहा कि हमने पिछले कुछ सालों में कारगिल में अपनी तैनाती औऱ क्षमता बढ़ा दी है जिससे दोबारा यह घटना नहीं हो सके।
सर्दियों के मौसम में कारगिल के आसपास की चोटियों को भारतीय सेना ने खाली कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाते हुए इन क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था। पाकिस्तान को वहां से हटाने के लिए भारत को 527 जिंदगी की कुर्बानी देनी पड़ी थी। सेना प्रमुख ने कहा कि जितने भी खुले इलाके थे उनको बंद कर दिया गया है। अब किसी भी विवाद में हम किसी भी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं।
जनरल सिंह को उंची चोटियों पर लड़ने का अच्छा खासा अनुभव है। उन्होने 2007-2008 में कुंभथंग के 8 माउंटेन डिविजन को कमांड किया था। सिंह ने आगे कहा कि आधुनिकरण का काम चल रहा है और इसे करने के कई पहलू हैं। सारे चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रहीं हैं।
हम वायु रक्षा, बख्तरबंद लड़ाकू क्षमताओं, तोपखानें और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी आवश्कता के समाधान में प्रगति कर रहे हैं। सरकार ने कई लंबित परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। जिसमे 16,900 करोड़ के 420 एयर डिफेंस बंदूक की खरीद, 15,650 करोड़ के 814 आर्टीलेरी गन्स की खरीद साथ ही 6,600 करोड़ के 188 अर्जुन एमके टू टैंक्स की खरीद शामिल है। सिंह रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर के साथ शनिवार को कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए द्रास के युद्ध स्मारक जाएंगे। वहीं रविवार को विजय दिवस के अवसर पर सिंह इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर भी जाएंगे।