This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, 5 August 2015

पोर्न साइट्स बैन के बाद सनी लियोनी का पहला रियेक्शन

मुंबई( 5 अगस्त):भारत सरकार ने कुछ पोर्न साइट पर बैन लगाया तो देश में इसका विरोध करने वालों की लंबी फौज खड़ी हो गई। लोगों में इस बात को लेकर खास उत्सुकता थी कि इस बैन पर पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी की क्या प्रतिक्रिया होगी। 
तो लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए सनी ने पहली बार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सनी ने अपने पति के साथ टि्वटर पर एक फोटो साझा की है। सनी के पति डेनियल वेबेर ने जो टी-शर्ट पहनी है उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में 'सेक्स सेल्स' लिखा हुआ है।

पाक आर्मी चीफ़ की 'गीदड़ भभकी', कहा- भारत ने उकसाया तो देंगे करारा जवाब

नई दिल्ली (5 अगस्‍त): भारत में लगातार आतंकी हमलों को अंजाम देने में लगे पाकिस्‍तान ने अब आंख दिखाना भी शुरू कर दिया है। पाक अखबार डॉन के हवाले से खबर है कि वहां की सेना ने अपने ऑपरेशनल प्लान को रिव्यू किया है और कहा है कि वे 'भारत के किसी भी उकसावे' का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
मंगलवार को आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ ने जनरल हेडक्वार्टर पर कॉर्प्स कमांडर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने कहा कि वे भारत समेत किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। खबर के मुताबिक, इस बैठक में सीमा पर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का मुद्दा छाया रहा।
डॉन की रिपोर्ट में दावा किया गया कि मंगलवार को भारतीय गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। अखबार की रिपोर्ट में एक पाक सेना अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि पाक आर्मी चीफ द्वारा भारत समेत सभी खतरों के जिक्र का मतलब यही है कि वे एलओसी और वर्किंग बाउंड्री पर हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि पाकिस्तान इस साल अनेक बार सीज़फायर का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तान की इन हरकतों का भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

कॉमेडियन कपिल ने रचाई शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई दूल्हे वाली तस्वीर

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा जब-तब खबरों में आते रहते हैं. फिलहाल कपिल शर्मा अपने मशहूर और लोकप्रिय कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में नहीं दिख रहे हैं और अलग-अलग सेलिब्रिटीज़ शो को होस्ट कर रहे हैं. जहां खबरों की मानें तो कपिल शर्मा बीमार हैं और उन्हें कुछ महीनों तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है. अब कपिल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.मीडिया में आई खबरों के अनुसार इसीलिए कपिल एपने पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. लेकिन फिलहाल खबर है कि कपिल ने किसी और वजह से ही छुट्टी ली है.

कपिल शर्मा की दूल्हे की ड्रेस में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो शेरवानी पहने दिख रहे हैं. कपिल की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खासा हंगामा बरपा रखा है. उनकी इस तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या वाकई कपिल ने शादी कर ली है? या फिर कपिल की यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' का एक सीन है?

अब सलमान खान और गौतम गंभीर बनेंगे रिश्तेदार,

हिमाचल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते आयुष शर्मा से रिश्ता जुड़ने के बाद अब सलमान खान का रिश्ता क्रिकेटर गौतम गंभीर से जुड़ने जा रये शादी जल्द ही होने वाली है। जानकारी के मुताबिक इसमें सगाई की रश्म भी पूरी हो गई है। इसमें गौतम गंभीर और सलमान खान के परिवार के लोग शामिल भी हुए थे।खास बात ये है बॉलीवुड का दिल्ली कनेक्‍शन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शाहिद कपूर ने दिल्ली में दिल्ली की बाला मीरा राजपूत से शादी की थी। अब बारी है दिल्ली गर्ल राधिका गंभीर की।गौतम गंभीर की चचेरी बहन राधिका गंभीर एक फैशन ब्लागर व डिजाइनर हैं। जल्द ही उनकी शादी होने वाली है सलमान खान की...हा है। (सभी तस्वीरें: सोशल मीडिया से)जानकारी के मुताबिक सलमान की बहन अर्पिता के जेठ आश्रय शर्मा की शादी गौतम गंभीर की बहन से तय होने जा रही है।

दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाई वाले एक्टर्स की सूची में अमिताभ-सलमान 7वें नंबर पर

मुंबई (5 अगस्त) :बॉलिवुड का लोहा अब पूरी दुनिया में माना जाने लगा है। फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सर्वाधिक कमाई वाले पुरुष एक्टरों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत, चीन और हॉन्गकॉन्ग के कई एक्टर्स को स्थान मिला है।
सूची में अमिताभ बच्चन और सलमान ख़ान को संयुक्त रूप से सातवां स्थान मिला है। पिछले वर्ष इनकी अनुमानित आय 3 करोड़ 35 लाख डॉलर आंकी गई है।
इस सूची में अक्षय कुमार को 9वां स्थान मिला है। उनकी आय 3 करोड़ 25 लाख डॉलर आंकी गई।
सूची में पहला स्थान रॉबर्ट डाउने जूनियर को मिला है। पिछले साल उनकी आय 8 करोड़ डॉलर रही।
सूची में अन्य भारतीय एक्टर्स में शाहरुख़ ख़ान और रणबीर कपूर को भी स्थान मिला है।
सूची में दुनिया भर से कुल 34 पुरुष एक्टर्स को स्थान दिया गया है, जिनकी सबकी मिलाकर पिछले साल आय 87 करोड़ 70 लाख डॉलर रही।
फोर्ब्स मैगजीन की ओर से सर्वाधिक कमाई वाली महिला एक्टर्स की सूची बाद में जारी की जाएगी।

सलमान की बहन अर्पिता ने खोया आपा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का पिछले दिनों जन्मदिन था। अर्पिता के जन्मदिन की पार्टी में अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। लेकिन ऐसी खबरें सुनने को मिली कि अर्जुन कपूर को इस पार्टी में बुलाया ही नहीं गया था।

बताया जा रहा है कि जब अर्पिता ने ये खबर सुनीं तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। अर्पिता ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। अर्पिता ने ट्वीट किया, 'ऐसी गलत खबरें मत चलाइए कि अर्जुन कपूर को पार्टी में नहीं बुलाया गया था और...ये सिर्फ गॉसिप हैं इन्हें सीरियली लेने की कोई जरूरत नहीं!'

दरअसल, अर्जुन कपूर के नाम पर अर्पिता को गुस्सा इसलिए आया, क्योंकि इनके बीच एक समय काफी नजदीकियां रही हैं। खबरें तो ये भी सुनने को मिली थीं कि अर्पिता के पहले ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर थे। लेकिन अब अर्पिता शादीशुदा हैं, ऐसे में अर्जुन से जुड़ी खबर पर उन्हें गुस्सा आना लाजिमी था।

वैसे अर्जुन का तो पता नहीं, लेकिन मुंबई पुलिस जरूर अर्पिता की बर्थडे पार्टी में बिना बुलावे के पहुंच गई थी। सलमान के पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने देर रात पार्टी में पहुंच गाना-बजाना रुकवा दिया था।

रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 28 हुई, गृह मंत्री ने दुख जताया

नई दिल्ली / भोपाल (5 अगस्त):मध्य प्रदेश के हरदा के पास दो ट्रेन हादसे हुए हैं। बताजा जा रहा है कि माचक नदी पर बने पुल को पार करते हुए दो एक्सप्रेस ट्रेनें आधी रात पटरी से उतर गईं।
दुर्घटना में 28 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस ट्रेन हादसे में अब तक 3 शव निकाले जा चुके हैं।
10:50 AM: यूपीए सरकार में रेल मंत्री रह चुके मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रेलवे को बारिश, जाड़े या बाढ़ के हालात से निपटने की तैयारी रखनी चाहिए। रेल मंत्रालय ने दूरदर्शिता क्यों नहीं दिखाई?
10:45 AM: मरने वालों की तादाद 28 पहुंची। रेल राज्यमंत्री के मुताबिक, हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं।
10:40 AM: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके हादसे में मारे गए लोगों के लिए संवेदनाएं जाहिर की।
10:35 AM: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है। इसके आगे हम सभी बेबस हैं।
10:30 AM: केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने रेल हादसे पर जताया शोक