Friday, 23 October 2015
देश के सबसे उंचे रावण का दहन देख न पाएं हों तो यहां देखिए
देश के सबसे ऊंचे और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन देखने लायक था। अगर आप इस गोल्डन पल को न देख पाएं हों तो देखिए ये तस्वीरें।...और इस प्रकार अच्छाई का संदेश देता देश के सबसे ऊंचे और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन हो गया। दरअसल इस बुराई के प्रतीक रावण का पुतला हरियाणा के अंबाला के बराड़ा में बनाया गया था। बराड़ा में दशहरा मेले और देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले के दहन का नजारा देखने को अंबाला समेत दूसरे शहरों से भी लोग देखने पहुंचे हुए थे।
इन दिनों लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं अक्षय कुमार
मुंबई (23 अक्टूबर):इसमें कोई शक नहीं है कि बी-टाउन के खिलाड़ी यानी की एक्टर अक्षय कुमार मार्शल आर्ट के मामले में अव्वल हैं। बल्कि, इसे सिखाने के लिए मायानगरी मुंबई में अक्षय का खुद का संस्थान भी है।
आपको बता दें कि, लगभग दो साल से उनके स्टूडियो में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग की व्यवस्था अलग से की गई है और काबिल-ए-तारीफ की बात यह है कि इस काम के लिए अक्षय लड़कियों से कोई भी फीस चार्ज नहीं करते हैं।
खबरों के अनुसार, 16 दिसंबर साल 2012 में हुए दिल्ली के बलात्कार कांड के बाद अक्षय ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के उपाय सिखाने का फैसला लिया था, जो अभी तक जारी है।
क्या सलमान और गोविंदा में आ गई है दूरियां
मुंबई (23 अक्टूबर): खबरों की माने तो एक्टर गोविंदा अपने बेटे हर्षवर्धन को बॉलिवुड में लांच करना चाहते हैं। लेकिन, गोविंदा को सलमान के सहारे की ज़रुरत नहीं है।
जी हां, ये बात खुद गोविंदा ने कही है उनके मुताबिक दोस्तों की मदद लेने से एक एहसान हो जाता है और ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने आपको बनाया है।
इसीलिए गोविंदा ने ये निर्णय लिया है कि अपने बेटे के लिए जो करना होगा वो ख़ुद ही करेंगे। वैसे, आपको बता दें कि गोविंदा की बेटी टीना आहुजा के बाद अब उनके बेटे हर्षवर्धन भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।
फिलहाल, हर्षवर्धन लंदन से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का कोर्स करके लौट चुके हैं और बॉलिवुड में काम करना चाहते हैं।
Thursday, 22 October 2015
फिल्मों में आ रही है गुलशन कुमार की हॉट बेटी
अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर और म्युजिक मुगल गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार इन दिनों एक म्यूजिक वीडियो में दिख रही हैं।सब कुछ अगर खुशाली की योजना के मुताबिक रहा तो वह फिल्मों में भी दिखाई देंगी। इसकी एक खास वजह है।असल में खुशाली इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें अक्सर लोगों ने मॉडल समझने की गलती की।उनके हालिया वीडियो में खुशाली की बहन तुलसी कुमार की आवाज है। दोनों बहनें वीडियो को मिल रहे रेस्पॉन्स से बहुत खुश हैं।खुशाली के अनुसार स्क्रीन पर उनका आना अचानक हुआ जब बीते रक्षाबंधन पर उनके भाई भूषण कुमार इस सिंगल की योजना बना रहे थे।तभी खुशाली ने उनसे कहा कि सिंगल के वीडियो का कॉन्सेप्ट उनके दिमाग में है। भूषण कुमार को उनका कॉन्सेप्ट पसंद आया और देखते ही देखते सारी तैयारियां हो गईं।खुशाली पर्दे के पीछे से निकल कर पर्दे पर आ गई। फैशन की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर सक्रिय खुशाली इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें अक्सर लोगों ने मॉडल समझने की गलती की।वह कहती हैं कि शुरू से मेरा मन अभिनय में था और अपने पिता की कुछ फिल्मों में मैंने बाल कलाकार के रूप में भी काम किया।अब वह आने वाले वर्षों में हिंदी सिनेमा में कदम रखना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं।खुशाली इन दिनों स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं। अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद आई तो वह बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगी।
शादी के प्रपोजल से परेशान हैं कपिल की बुआ
नई दिल्ली (22 अक्टूबर): छोटे पर्दे का मशहूर शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में बुआ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस उपासना सिंह से शादी करने को लेकर फेसबुक पर कई प्रपोजल आ रहे है। उपासना सिंह अपील कर रही हैं कि मैं अपनी मैरीड लाइफ को बहुत खुश हूं, कृपया मुझे प्रपोज न करें।
पंजाब के होशियारपुर से ताल्लुक रखने वाली उपासना सिंह ने बताया कि वो आज जो कुछ भी हैं वो अपनी मां संतोष की वजह से हैं। हालांकि, बडी बहन निरूपमा को वह अपना आदर्श मानती हैं। उपासना पंजाब को याद करते हुए कहती हैं कि 1992 में वे पंजाब से मुंबई आ गई थी। इतने सालों में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन वो जालंधर में आकाशवाणी के लिए काम करते हुए मिलने वाले 100 या 120 रूपए को कभी नहीं भूल सकती।
वे इस पैसे को पॉकिट मनी की तरह इस्तेमाल करती थी। उपासना ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौक था इसलिए वो स्कूल और कॉलेज के हर प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर होती थीं।

















