9 अगस्त): बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही बिहार के सियासी फिजा में चुनावी रंग घुल चुका है। पीएम मोदी मुजफ्फरपुर के बाद आज गया में दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। ये वो इलाका है जहां से जीतन राम मांझी आते हैं और दलितों की अच्छी आबादी है।
पीएम मोदी गया के गांधी मैदान में 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी नेताओं का दावा है कि गया कि अबतक सबसे बड़ी रैली होगी। इसके साथ ही पीएम मोदी के विरोध में नक्सलियों ने गया बंद का भी अहवान किया है। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार को बड़ी बारीकियों से देखे हैं। इस बिहार ने लोकसभा की 40 में से 31 सीटें मोदी की झोली डाली हैं और अब विधानसभा की 243 सीटों का सवाल है।
पीएम मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे। बता दें इससे पहले उन्होंने 25 जुलाई को पटना का दौरा किया था और वहां कई केंद्रीय योजनाओं को शुरू किया था। गया रैली के बाद पीएम मोदी बिहार में जीत सुनिश्चित करने के लिए अगस्त में दो और रैली को संबोधित करेंगे। 19 अगस्त को सहरसा में और 30 अगस्त को भागलपुर में सभा को संबोधित करेंगे ।








0 comments:
Post a Comment