Sunday, 9 August 2015

आप विधायक अलका लाम्बा पर हमला

दिल्ली ( 9 अगस्त):आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा पर आज कश्मीरी गेट के यमुना बाजार इलाके में हमला हुआ। अलका नशे के खिलाफ कैंपन करने यमुना बाजार इलाके में पहुंची थीं। चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा इलाके में 'नशा मुक्त भारत' अभियान चला रही हैं। हमले में अलका लांबा के सिर पर चोट आई है।
अलका ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने ऊपर हुए हमले के बाद अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा की 9 अगस्त क्रांति दिवस है। नशे के खिलाफ हमारी ये जंग जारी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment