Monday, 21 December 2015
सुहागरात की रात खुली इस दुल्हन की पोल...
ग़ज़ियाबाद (21 दिसंबर):सुहागरात के दिन हर दंपत्ति अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के सपने संजोते हैं लेकिन यूपी के बुलंदशहर में एक दुल्हन ने ऐसा कारनामा किया इससे सभी दंग रह गए। यहां पर दुल्हन शादी की पहली रात ही कैश व घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गई।
जानकारी मुताबिक शादी तय होते वक्त भी पत्नी ने अपने गरीबी का रोना रोकर पति से सवा लाख रुपए ऐंठ लिया। इसके बाद चालाकी से दूसरे गांव में बारात बुलाई। शादी में दूल्हे के परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग शामिल हुए। दिनभर घर में खुशियों का माहौल रहा। विधि-विधान के अनुसार दोनों की शादी हुई। एक-दूसरे को माला पहनाने के साथ दोनों ने पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद भी लिया।
पत्नी की चालाकी से अनजान पति उसकी सारी ख्वाहिश पूरी करता रहा, लेकिन उसका क्या पता था कि पत्नी उसे धोखा दे रही है। इसके बाद रात को दुल्हन अपने पति का साथ छोड़कर कैश व घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गई। पत्नी की खोज में पति जब ससुराल पहुंचा तो गांव में लोगों की बात सुनकर उसके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी दुल्हन तो दो बच्चों की मां है और इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। दूल्हे ने अब आरोपी दुल्हन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
अपनी अगली फिल्म में ऋतिक के साथ रोमांस करते नजर आएंगी उर्वशी रौतेला
मुंबई (20 दिसंबर): बॉलिवुड में फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से एक्टर सनी देओल के साथ डेब्यू करने वाली मॉडल-एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला 20 दिसंबर को होने वाले ‘मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट’ में हिस्सा लेंगी। उर्वशी का कहना है कि उन्हें काफी गर्व है कि वो अमेरिका के लास वेगास में होने जा रहे मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खबरों की माने तो हाल ही मे दिए एक इंटरव्यू में उर्वशी ने ये बताया कि वो जल्द ही एक्टर ऋतिक रोशन के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आएंगी। हालाकिं उर्वशी ने फिल्म के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन ये साफ कर दिया कि उन्होंने ऋतिक के साथ एक फिल्म साइन कर ली है।
वैसे, आपको बता दें कि जल्द ही उर्वशी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में एक्टर विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख के अपोजिट काम करती नजर आएंगी।
Sunday, 13 December 2015
खुशखबरी! मंगलवार को इतने गिर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली (13 दिसंबर):अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई 12 प्रतिशत की गिरावट के बाद तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं। इस कटौती की घोषणा मंगलवार को हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि पेट्रोल-डीजल के दाम तीन से चार रुपये तक घट सकते हैं। दरअसल, तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों की हर पखवाड़े समीक्षा करती हैं। पिछले पखवाड़े अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर के आधार पर अगले 15 दिन के लिए पेट्रोल-डीजल के मूल्य निर्धारित किए जाते हैं।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 26 नवंबर को समाप्त पखवाड़े में भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की औसत कीमत 41.17 डॉलर प्रति बैरल रही थी जो गुरुवार को घटकर 36.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। लंदन में 30 नवंबर को ब्रेंट क्रूड 45 डॉलर प्रति बैरल था जो शुक्रवार को लगभग 38 डॉलर प्रति बैरल तक उतर गया। हालांकि, इस दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 0.31 प्रतिशत जरूर कमजोर हुआ है, लेकिन कच्चा तेल की गिरावट इससे कई गुणा ज्यादा है।
Wednesday, 9 December 2015
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बन गई हैं मां, बेटी को दिया जन्म
मुंबई (9 दिसंबर):बी-टाउन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी मां बन गई हैं। आपको बता दें कि रानी ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम अदीरा रखा गया है। इस बात की जानकारी एक्टर रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रानी ने बेटी को जन्म दिया है। इस खास मौके पर उन्होंने कहा- ‘मैं अपने सारे फैंस को उनकी विशेज के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। भगवान ने हमे अदीरा के रुप में जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है।’
गौरतलब है रानी मुखर्जी ने पिछले साल अप्रैल में जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी।
Monday, 7 December 2015
मायावती ने विवादित ढांचे को बताया 'बाबरी मस्जिद', मोदी सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली (7 दिसंबर): विवादित ढांचा विध्वंस यानी छह दिसंबर की बरसी पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में अयोध्या के विवादित ढांचे को 'बाबरी मस्जिद' करार दिया है। आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों ने 'बाबरी मस्जिद' को गिराया है।
मायावती का यह बयान आरएसएस प्रमुख के उस बयान का जवाब था जिसमें उन्होंने अपने जीते-जी राम मंदिर के बनने की बात की थी। बाबा साहब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वो धर्मनिरपेक्ष थे। लेकिन संप्रादायिक ताकतों ने यह विध्वंस (बाबरी मस्जिद) उनके पुणतिथि के दिन किया।
उन्होंने मोदी सरकार पर दलित औरर मुस्लिमों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। गौरतलब है कि यूपी में 2017 में विधानसभ चुनाव होने हैं, ऐसे में मायावती मुस्लिम वर्ग को रिझाने की कोशिश में है। इसके लिए वो एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रही हैं।
दलितों के अपमान को बीजेपी कर रही नजरअंदाज
मायावती ने कहा कि बड़े पदों पर बैठे लोगों द्वारा दलितों और मुस्लिमों पर किए जा रहे बयानबाजी को मोदी सरकार नजरअंदाज कर रही है। ऐसा करके वह इस वर्गों का अपमान कर रही है।
मायावती ने कहा कि बड़े पदों पर बैठे लोगों द्वारा दलितों और मुस्लिमों पर किए जा रहे बयानबाजी को मोदी सरकार नजरअंदाज कर रही है। ऐसा करके वह इस वर्गों का अपमान कर रही है।
बाबा रामदेव के आटा नूडल्स में मिले कीड़े
नई दिल्ली(7 दिसंबर): योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि मैगी को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। लेकिन बाबा रामदेव के कंपनी की ये मैगी विवादों में आ गई है।
हरियाणा के जींद में पतंजलि के मैगी में कीड़े मिलने की खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कीड़े मैगी के बंद पैक में मिले। ये पैक नरवाना के ही स्वदेशी स्टोर से खरीदा गया था। दुकानदार ने माना कि मैगी का पैक उनके दुकान से ही खरीदा गया था।
वहीं मैगी का पैक खरीदनेवाला युवक अब पतंजलि के खिलाफ केस दर्ज कराना चाहता है। बता दें इससे पहले भी बाबा रामदेव की ये मैगी विवादों में आई थी। FSSAI ने आरोप लगाया था कि उन्होंने आटा नूडल्स के लिए पतंजलि को इजाजत नहीं दी।
सुल्तान' में सलमान की 'बेगम' नहीं बनेंगी परिणीति चोपड़ा
मुंबई (7 दिसंबर):एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने दंबग सलमान खान स्टारर फिल्म 'सुल्तान' में ना होने की खबर बताई है। जिसको डायरेक्ट अली अब्बास जाफरी कर रहे हैं। खबर थी कि परिणीति फिल्म में सलमान के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। लेकिन, परिणीति ने रविवार को ट्विटर पर स्पष्ट किया कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं है।
रविवार को परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं 'सुल्तान' नहीं कर रही हूं। कृपया सभी अटकलों और अफवाहों को विराम दें। जब सही वक्त आएगा तो मैं अपनी अगली फिल्म की घोषणा करूंगी।'
गौरतलब है साल 2011 में आई फिल्म 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' के साथ परिणीति ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'किल दिल' थी, जो नवंबर 2014 में रिलीज हुई थी।
फिल्म 'सुल्तान' के पहले ऑडियो टीजर से खुलासा हुआ है कि सलमान इसमें पहलवान की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
रविवार को परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं 'सुल्तान' नहीं कर रही हूं। कृपया सभी अटकलों और अफवाहों को विराम दें। जब सही वक्त आएगा तो मैं अपनी अगली फिल्म की घोषणा करूंगी।'
गौरतलब है साल 2011 में आई फिल्म 'लेडिस वर्सेस रिकी बहल' के साथ परिणीति ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'किल दिल' थी, जो नवंबर 2014 में रिलीज हुई थी।
फिल्म 'सुल्तान' के पहले ऑडियो टीजर से खुलासा हुआ है कि सलमान इसमें पहलवान की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
फिलहाल सलमान फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि फिल्म की एक्ट्रेस को कास्ट करना अभी बाकी है।
Friday, 4 December 2015
राजस्थान पुलिस का शर्मनाक चेहरा आया सामने, बनाया फर्जी सेक्स कांड
जयपुर(4 दिसंबर):राजस्थान पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। ब्यावर के एक होटल में ठहरे शरीफ घरों के पढ़े लिखे लड़के और लड़कियों को सेक्स स्कैंडल में फंसा दिया है। जबकि मौके पर मौजूद सभी सबूत इनकी बेगुनाही की तरफ इशारे कर रहे हैं।
ब्यावर पुलिस ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाले इन पढ़े लिखे सभ्य लड़के लड़कियों को सेक्स रैकेट में फंसा दिया है। जबकि सारे सबूत पुलिस की इन करतूत की हवा निकाल रहे हैं। इन लड़के लड़कियों पर वेश्यावृति का झूठा आरोप साबित करने के लिए पुलिस ने बाजाप्ता एक झूठी थ्योरी गढ़ी, जिसे होटल के स्टाफ ने ही खारिज कर दिया।
दरअसल 29 नवंबर की रात जयपुर से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले इन लड़के और लड़कियों को एक कार्यक्रम के लिए ब्यावर बुलाया गया था। ब्यावर के जिस होटल में ये लोग ठहरे थे वहां कुछ लोगों ने छेड़खानी की कोशिश की जिसके बाद ये ग्रुप अपने सभी साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरना मुनासिब समझा लेकिन जैसे ही ये लोग कमरे में दाखिल हुए पीछे से पुलिस आ धमकी और वेश्यावृति का आरोप लगाकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। काम के साथ-साथ ये लड़के और लड़कियां कम्पटीशन की तैयारी भी करते हैं। कोई एम-टेक में है तो कोई बीटेक की पढ़ाई पूरी कर रहा है।
जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अपने ऊपर लगे कलंक को धोने के लिए ये लोग बड़े अधिकारियों से मिल रहे हैं ताकि जांच निष्पक्ष हो सके। और अपने ऊपर लगे कलंक को मिटा सके। शुरुआती जांच के बाद सीआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। और अबतक की जांच में पुलिस के हर आरोप झूठे साबित हुए हैं। पुलिस के जरिए दिखाई गई शराब की बोतलें झूठी हैं। कंडोम के रैपर झूठे हैं ,पुलिस की करतूत की गवाही देने वाली सीसीटीवी भी है जिसे खंगालने से पुलिस डर रही है।
गठबंधन के लिए अखिलेश का फॉर्मूला : 'मुलायम पीएम, राहुल डिप्टी पीएम'
नई दिल्ली (4 दिसंबर) : बिहार की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन का सवाल जहां राजनीतिक गलियारों में उठ रहा है, वहीं इस बिसात पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा पासा फेंका है। अखिलेश ने कहा है कि अगर मुलायम सिंह यादव को देश का पीएम बनाया जाए और राहुल गांधी को डिप्टी पीएम तो वो हाथोंहाथ कांग्रेस से गठबंधन के तैयार हैं।
दरअसल एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में अखिलेश से पूछा गया था कि क्या उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार है? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे पिताजी का सपना भी पूरा हो। अगर पिताजी मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाया जाता है तो मैं हर तरह के गठबंधन के लिए तैयार हूं।
इससे पहले अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि राहुल गांधी उनके बहुत पुराने मित्र भी हैं। अखिलेश ने कहा कि आप राहुल से भी पूछ सकते हैं। इसी बात पर पत्रकारों ने अखिलेश से पूछा कि राहुल गांधी के साथ उनके ये व्यक्तिगत संबंध राजनैतिक संबंधों में बदल सकते हैं?
इसी कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव ने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले अपने मंत्री आजम खां के पक्ष में भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो आजम खां को अपने कैबिनेट से नहीं हटाएंगे। अखिलेश ने कहा कि हमारी बातों को मीडिया हमेशा ही गलत तरीके से ले लेती है। आजम खां को भी ध्यान से सुनेंगे तो समझ में आएगा कि वो क्या कह रहे हैं? उनकी बातों का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
मरीज तड़पते रहे, शाहिद कपूर की मां हॉस्पिटल में करती रहीं शूटिंग
उदयपुर(4 दिसंबर): बॉलिवुड स्टार शाहिद कपूर की मां और मशहूर अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का संवेदहीन रवैया सामने आया है। उदयपुर में चल रही फिल्म 'जीना इसी का नाम है' के दृश्य को शूट करने के लिए मरीजों को अस्पताल के बाहर ही स्ट्रेचर पर तड़पते छोड़ दिया गया।
दरअसल शहर के एक हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में एक दृश्य को फिल्माया जाना था। मशहूर एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक शूटिंग करने पहुंची तो लोकेशन को घेरकर खड़े बाउंसर ने नर्सिंग स्टाफ को भी एक कमरे में पैक कर दिया, जिस कारण अस्पताल के बाहर मरीज स्ट्रेचर पर तड़पते रहे। उन्होंने मरीजों और बीमार लोगों को अंदर जाने से काफी देर तक रोके रखा।
फिल्म यूनिट के इस रवैये को लेकर मरीजों और उनकी फैमिली के लोग नाराज रहे।
Monday, 30 November 2015
थप्पड़ मामला : सुप्रीम कोर्ट ने गोविंदा से माफ़ी मांगने के लिए कहा
, नई दिल्ली (30 नवंबर) :अभिनेता गोविंदा को सात साल पुराने एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने माफ़ी मांगने के लिए कहा है। बता दें कि 2008 में मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में फिल्म 'मनी है तो हनी है' की शूटिंग के सेट पर गोविंदा ने संतोष रॉय नाम के एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने गोविंदा से कहा है कि अगर वो इस केस को बंद करना चाहते हैं तो शिकायतकर्ता से माफ़ी मांगे। इससे पहले कोर्ट ने घटना का विडियो क्लिप देखा। क्लिप देखने के बाद कोर्ट ने कहा कि एक्टर को रियल लाइफ में वैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए जैसा कि वो रील लाइफ में करते हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'आप हीरो हैं, आप किसी को थप्पड क्यों मारते हैं। आपकी फिल्मों को हम भी एंजाय करते हैं, लेकिन किसी को मारें ये हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर को समझें। आम आदमी को थप्पड मारना शोभा नहीं देता। आप बडे हीरों हैं, बडा दिल भी दिखाएं।'
कोर्ट ने दिया सुझाव, शिकायतकर्ता से मिलकर माफी मांगे
कोर्ट ने दिया सुझाव, शिकायतकर्ता से मिलकर माफी मांगे
संतोष राय ने घटना पर बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज किया था। लेकिन हाईकोर्ट ने 2013 में इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि राय ने घटना के एक साल बाद केस दर्ज़ कराया। राय ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा़ खटखटाया। राय ने आरोप लगाया कि गोविंदा ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया।
राय का कहना है कि वो मुंबई एक्टर बनने के इरादे से आया था लेकिन एक घटना ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्होंने कहा कि इस केस को लड़ने में वे वकीलों की फीस पर 5-6 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।
जब ऐश्वर्या बन कृति ने किया सलमान खान के संग रोमांस
मुंबई (30 नवंबर):हाल ही में बी-टाउन एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'दिलवाले' को कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के सेट पर प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे।
इसी दौरान कृति ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का एक सीन रीक्रिएट किया। फिल्म के इस सिन में दोनों ही स्टार्स की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली।
गौरतलब है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कृति और वरुण के अलावा शाहरुख खान और काजोल देवगन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
Thursday, 26 November 2015
कटरा हेलीकॉप्टर क्रैश : 'मृत पायलट' सुमिता विजयन ने कहा- 'मैं ज़िंदा हूं'
नई दिल्ली (25 नवंबर) : सुमिता विजयन संयुक्त अरब अमीरात की नागरिक हैं और दुबई में रहती हैं। मूल रूप से केरल से ताल्लुक रखने वालीं सुमिता को मंगलवार सुबह भारत से दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आऩे शुरू हो गए। दोस्तों और रिश्तेदारों ने सुमिता को बताया कि उन्होंने उसकी तस्वीर कई अखबारों में छपी देखी है।
दरअसल सुमिता विजयन की फोटो सोमवार दोपहर को कटरा (वैष्णोदेवी) में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर की पायलट के तौर पर गलती से प्रकाशित हो गई थी। हेलीकॉप्टर की पायलट का नाम भी सुमिता विजयन था, जिनकी हादसे में छह श्रद्धालुओं के साथ मौत हो गई थी। पायलट की पहचान हैदराबाद निवासी सुमिता विजयन के तौर पर हुई थी। पायलट की तस्वीर उपलब्ध नहीं थी, इसलिए फेसबुक से गलती से सुमिता विजयन (यूएई निवासी) की फोटो लेकर ख़बर प्रकाशित कर दी गई।
मेल टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई निवासी सुमिता विजयन ने कहा कि 'मैं अभी हाल में दिल्ली से लौटी हूं। मेरे रिश्तेदार मेरी फोटो देखकर बहुत चिंतित हो गए। कुछ मीडिया हाउस ने मेरी फोटो को पायलट की फोटो समझ लिया।'
सुमिता विजयन ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट भी डाली है।
Monday, 23 November 2015
दीपिका ने सलमान को किया 'प्रपोज़', कहा- 'रणवीर सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं करती'
नई दिल्ली (23 नवंबर) : 27 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'तमाशा' के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस 9' के मंच पर पहुंची तो उन्होंने जमकर मस्ती की। यहां तक कि उन्होंने सलमान ख़ान पर भी चुटकी लेने से परहेज़ नहीं किया।
दीपिका ने सबके सामने सलमान के लिए अपनी दिवानगी को जाहिर किया। उन्होंने सलमान के सामने घुटनों पर बैठकर उनसे पूछा 'विल यू मैरी मी?'। दीपिका के इस सवाल पर सलमान काफी शर्माते हुए दिखे।
दीपिका ने शो के दौरान एक गेम खेला जिसमें उन्हें सिर्फ झूठ बोलना था। इस दौरान दीपिका ने कहा कि वो रणवीर सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। चूंकि शो में सिर्फ झूठ बोलना था तो इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सिर्फ झूठ था असलियत तो कुछ और ही है।
शो के दौरान दीपिका एक दिन की बिग बॉस भी बनी उन्होंने घर में सबके साथ काफी मस्ती भी की। दीपिका शो के कंटेस्टेंट ऋषभ के साथ डेट पर भी गयीं।
वैष्णो देवी से कटरा आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत की खबर
कटरा (23 नवंबर):इस वक्त की बड़ी खबर वैष्णो देवी से आ रही है। बताया जा रहा है कि वैष्णो देवी से कटरा आ रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, इस में बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई है।
आज सुबह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद छह श्रृद्धालु कटरा लौट रहे थे। सांझीछत से सभी ने हेलीकॉप्टर लिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय पायलेट समेत सात लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, उड़ने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और सभी श्रृद्धालुओं की मौत हो गई। घटना की खबर के बाद हवाई यातायात को रोक दिया गया है।
सिविल एविएशन की टीम और स्थनीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो गई है।
Monday, 16 November 2015
रणबीर के साथ अपने रिश्ते पर कटरीना ने कही ये बात
मुंबई (16 नवंबर):एक इंटरव्यू के दौरान बी-टाउन एक्ट्रेस कटरीना कैफ से रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते और शादी पर सवाल किया गया। जिसके जवाब में कटरीना ने कहा कि रिलेशन बदल सकते है इसीलिए वो अपनी लव-लाइफ और शादी पर कभी कुछ नहीं कहती हैं।
कटरीना के मुताबिक जब सही वक्त आएंगा, वो तभी सबको अपनी लाइफ की इस सबसे बड़ी खुशी में शामिल करेंगी। खबरों की माने तो ऐसा कह कर कही ना कही कटरीना ने रणबीर पर विश्वास न करने की बात बताई है।
वहीं, सलमान पर भी कटरीना ने ये कहकर बात नहीं की कि उनकी आज की लाइफ को देखते हुए सलमान पर बात करना ठीक नहीं होगा। इसी इंटरव्यू में कटरीना ने रणबीर के फोन मैनर्स सुधारने की बात कही और साथ ही माना कि उन्हें खुशी होती अगर रणबीर ज्यादा एक्सप्रैसिव होते। कटरीना ने ये भी माना कि वो किसी से भी ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं रह सकती जल्द ही सबकुछ भूल जाती है।
जब मुंबई की लोकल ट्रेन में बिग बी ने किया सफर
मुंबई (16 नवंबर):बॉलिवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, संडे की सुबह को मुंबई लोकल में सफर करने वाले यात्रियों ने अपने साथ एक बेहद खास यात्री को देखा और ये कोई और नहीं बल्कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन थे। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अमिताभ बच्चन को अपने बीच मौजूद देख हैरान रह गए।
तभी कल सुबह से ट्विटर पर #BigBAurHeroKaSafar ट्रेंड कर रहा है। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को एकबारगी तो यह यकीन ही नहीं हुआ कि उनके सामने बैठा शख्स बॉलिवुड के महानायक है और इसके बाद तो सेल्फियों और ट्विटर अपडेट की मानो होड़ लग गई।
जानेमाने अभिनेता सईद जाफरी का निधन
नई दिल्ली (16 नवंबर) : जाने माने अभिनेता सईद जाफ़री का निधन हो गया है। वे 86 वर्ष के थे।
सईद जाफरी की भतीजी शाहीन अग्रवाल ने उनके निधन की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है।
शाहीन ने लिखा है- आज जाफरियों की एक पीढ़ी का अंत हो गया। सईद जाफरी स्वर्ग में परमपिता की गोद में अपने भाई-बहनों के पास पहुंच गए हैं।
सईद जाफरी की बॉलिवुड में अहम फिल्में रही हैं- गांधी, मासूम, शतरंज के खिलाड़ी, हिना, राम तेरी गंगा मैली, चश्मे बद्दूर, जुदाई और अजूबा आदि। सईद जाफरी की ब्रिटेन में भी उत्कृष्ट अभिनेता की पहचान थी।
पंजाब के मलेरकोटला में 8 जनवरी 1929 को जन्मे सईद ने रंगकर्मी के तौर पर अपने करियर का आगाज़ नई दिल्ली में यूनिटी थिएटर कंपनी शुरू करके किया था। सईद पहले भारतीय एक्टर थे जिन्होंने शेक्सपीयर टूर किया।
सईद जाफरी का विवाह ट्रेवल राइटल मेहरूनिमा (मधुर जाफरी) के साथ हुआ था। लेकिन 1985 में दोनों अलग हो गए थे। सईद जाफरी की तीन पुत्रियां हैं- मीरा, ज़िया और अकीना। अकीना जाफरी खुद भी एक्ट्रेस हैं।
Sunday, 15 November 2015
पत्नी ने कहा, 'एक्टिंग को लेकर दूसरों से अलग सोचते हैं नवाज'
नई दिल्ली: जब भी हम बुरे वक्त से गुजर रहे होते हैं हमसे कहा जाता है कि, "दोस्त.. सब्र करो...ये वक्त भी बीत जायेगा - आखिर हर बुरा टाइम गुजर जाता है" ये कहना तो आसान है लेकिन जिसपे गुजरी हो उससे पूछिये. ये सच है की आगे बढ़ने के लिए बीते कल की ओर नहीं, आनेवाली कल की ओर देखना चाहिए, पर साथ ही पुराने कल को, उन यादों की गलियों को, उन गलियों में देखे सपनों को भी नहीं भूलना चाहिए.हम हर बार आते हैं आपके सामने इंट्रेस्टिंग कहानियों को लेकर. ये कहानियां होती है हिंदी सिनेमा की उन कामयाब हस्तियों की जिन्होंने एक लम्बे स्ट्रगल के बाद जीत हासिल की तो आईए जानते हैं आज के स्टार के बारे में...
आज हम बात कर रहे हैं 'बहुत ही टेलेंटेड नवाजुद्दीन सिद्दीकी की.' वो थका नहीं, वो रुका नहीं, बस चलता रहा अपनी ही धुन में.
संघर्ष के हर रंग को अपने में समेटे, ये कहानी है एक ऐसे लड़के की जिसने अपनी जिद से, अपनी मेहनत, लगन और धैर्य से हर कदम पर जिंदगी के हर इम्तहानों का डटकर सामना किया है. ये कहानी है नवाजुद्दीन की , नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिसने सहा है लाइफ का हर अत्याचार.
न्यूज़ के स्पेशल शो 'सेल्फी' में नवाज ने अपने शुरु के दिनों को याद करते हुए कई ऐसी बातें बताई जिससे उनके चाहने वाले शायद वाकिफ नहीं है. आइये जानते हैं नवाजद्दीन के जीवन से जुड़े कुछ अनसुनी बातों को जिसे उन्होनें आप के चैनल न्यूज़ से शेयर किया है.
बात उन दिनों की है जब नवाज ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में थे. नवाज ने न्यूज़ को बताया कि शुरु में वे बरोदा के पेट्रोकेमिकल कंपनी में चीफ केमिस्ट थे लेकिन उनका वहां मन नहीं लगा और उसके बाद वो घुमते घमते दिल्ली पहुंच गये.
नवाज ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ''दिल्ली में जाके किसी ने थिएटर दिखाया. थिएटर देखने के बाद, फिर पहली बार मैंने 50-60 प्ले देखें, क्योंकि मेरे अंदर कॉन्फिडेंस नाम की कोई चीज बिलकुल ही थी. स्टेज पर जाके ऑडियंस के सामने एक बात भी कर सकूं ऐसा कॉन्फिडेंस मुझमें नहीं था. इसलिए मुझे इतने सारे प्ले देखने पड़े, प्ले देखने के बाद फिर मैंने एक ग्रूप ज्वाइन किया.''
आमिर ने खोला अपनी सीक्रेट डायरी का राज
मुंबई (14 नवम्बर): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘दंगल’ के लिए हरियाणवी भाषा सीख रहे हैं । वह इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म‘दंगल’की शूटिंग लुधियाना में कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर पहलवान का किरदार निभा रहे हैं ।
आमिर खान हरियाणवी भाषा में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए फिल्म की शूट शुरू होने से 10 दिन पहले ही गांव में जाकर स्थानीय लोंगो से वहां की साधारण हरियाणवी बोलचाल सीखने-समझने लगे थे। वह हर दृश्य में जान फूंकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'दंगल' में आमिर को हरियाणवी भाषा बोलेंगे, इसके लिए वह फोनेटिक्स के जरिए भाषा और सही उच्चारण पर नियंत्रण कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि,‘मेरी एक ब्लू डायरी है जिसमे मैं फोनेटिक्स के जरिए भाषा को आत्मसात करता हूं।
साथ ही यह भी कहा कि, देश के हर प्रान्त की भाषा अलग-अलग होती हैं इसके साथ-साथ उसका उच्चारण शैली भी अलग होती है। उसे आप साधारण रूप से लिखकर नहीं सीख सकते। आमिर ने बताया कि, फिल्म पीके के लिए भी मैंने फोनेटिक्स के जरिए ही भाषा को समझा। जैसे कि कालिज। हिंदी में लिखेंगे तो कॉलेज। मैंने कालिज ही लिखा और ऐसे ही अभ्यास किया। मेरा भाषा का रियाज तीन महीने पहले से शुरू हो जाता है।
गौरतलब हो कि आमिर ने अपनी फिल्म 'पीके' के लिए भोजपुरी भाषा सीखी थी जो कि उन्होंने इस फिल्म में इसका प्रभावी तरीके से उच्चारण किया था।































