This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 1 October 2015

राजस्‍थान में जन्‍मा देश का सबसे वजनी बच्‍चा

जयपुर (1 अक्‍टूबर): राजस्‍थान से आई इस खबर को सुनकर आप दंग रह जाएंगे। खबर के अनुसार, यहां एक महिला ने 5.970 किलो के बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे वजनी नवजात है।
इससे पहले मणिपुर में 5.900 किलो का बच्चा जन्मा था। बता दें कि बच्चे की मां का भी वजन करीब 100 किलो है। सांस लेने में तकलीफ के चलते बच्चे को चाइल्ड केयर यूनिट में रखा गया है। हॉस्पिटल की डॉ. अनामिका अग्रवाल ने बताया कि नॉर्मली नवजात का वजन 2.5 से चार किलो के बीच होता है। गोगाबाई को देखकर लग रहा था कि बच्चा वजनी होगा। हम 4-5 किलो वजन तक सोच रहे थे। पर जब बच्चे को वजन किया गया तो हम हैरान रह गए।
देश में सबसे वजनी नवजात:
21 फरवरी, 2014 को इंफाल (मणिपुर) की शेनू देवी (37) ने 5.900 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया था।
2010 में सूरत (गुजरात) में 5.7 किलो वजनी एक नवजात का जन्म हुआ था।
दुनिया का सबसे वजनी बच्चा:
ब्रिटेन के एक बच्चे को दुनिया का सबसे वजनी बच्चा माना जाता है। रिकॉर्ड के मुताबिक, ब्रिटेन के हैरी का जन्म के वक्त वजन 6.2 किलो था। 1879 में कनाडा में 10.8 किलो वजनी बच्चा जन्मा था। हालांकि, वह बच्चा 11 घंटे तक ही जी पाया था।

प्रेम बनकर फिर दर्शकों के बीच लौटे सलमान

नई दिल्‍ली (1 अक्‍टूबर):बॉलीवुड के दबंग खान की आने वाली फिल्‍म 'प्रेम रत्‍न धन पायो' का ट्रेलर लॉन्‍च हो गया है। इस फिल्‍म में सलमान खान के सा‍थ पहली बार सोनम कपूर दिखाई देने वाली हैं।
इस फिल्‍म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है और इसमें एक बार फिर सलमान को प्रेम की भूमिका में देखेंगे। फिल्म के ट्रेलर को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के कई सीन बेहद ही भव्य होंगे। दर्शकों को सोनम कपूर और सलमान का रोमांस देखने को भी मिलेगा। हालांकि सलमान सोनम से उम्र में काफी बड़े हैं फिर भी पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर लुभाएगी।
सोनम ने न्‍यूज24 से बात करते हुए बताया कि मैं सलमान की बहुत बड़ी फैन हूं और उनके साथ काम करते समय थोड़ी सी नर्वस थी। गौरव 

भज्जी और गीता के वेडिंग कार्ड की पहली झलक

नई दिल्ली (1 अक्टूबर) :टीम इंडिया के सदस्य हरभजन सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा 29 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, ये ख़बर हमने बुधवार को ही आप को दे दी थी। अब हरभजन और गीता की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है।
शादी का कार्ड आकर्षक लाल रंग के डिब्बे में पैक है। इस पर सुनहरे रंग का रिबन लगा हुआ है। नीचे की ओर आमंत्रित मेहमान का नाम लिखा हुआ है। कार्ड के अंदर कवर के बीच में सुनहरे रंग की मेटल प्लेट पर हरभजन और गीता के नाम के शुरुवाती अक्षर 'जी' और 'एच' उभरे हुए है।
कार्ड के अंदर ही हिंदी देवनागरी में 'ॐ' भी उकेरा गया है। कार्ड के साथ एक एडमिट कार्ड भी है जिसे मेहमानो को दिल्ली के फाइव स्टार होटल में होने वाले रिसेप्शन में अंदर आने के लिए अपने साथ लेकर आना होगा।
आपको बताते चलें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा के अफेयर की खबरें 2008 में दुनिया के सामने आई। आईपीएल मैच के दौरान गीता बसरा हरभजन सिंह को चीयर्स भी करती नजर आईं। इसके बाद कई इवेंट्स में दोनों को साथ-साथ स्पॉट किया गया। यहां तक कि हरभजन की बहन की शादी में भी गीता दिखाई दी थीं।

दादरी में हिंसा थमी, डर से गांव छोड़ रहे मुस्लिम परिवार

नोएडा (1 अक्टूबर): ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में हिंसा थम गई है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यहां के 8 मुस्लिम परिवारों ने दहशत से गांव छोड़ दिया है। 4 जिलों की पुलिस, पीएसी और आरआरएफ यहां तैनात है, लेकिन लोगों के अंदर जो भरोसा टूट गया है उसके जुड़ने की उम्मीद कहीं नजर नहीं आ रही है।
गांव के मुस्लिम परिवारों को अपनी जिंदगी के लिए डर सता रहा है। गांव में रहने वाले मुस्लिम परिवार इतना डर गए हैं कि वह गांव छोड़कर चले जाना चाहते हैं। कहते हैं कि डर फैलता है। इसी गांव में 28 सितंबर को 58 साल के इखलाक मुहम्मद की महज गोमांस खाने के शक के कारण भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
इखलाक का परिवार भी गांव छोड़कर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी डर और पलायन के माहौल के बीच जिला प्रशासन ने मुस्लिम परिवारों को सुरक्षा की गारंटी दी और वादा किया कि वे जल्द-से-जल्द सभी दोषियों को हिरासत में ले लेगें। 14,000 की आबादी वाले इस गांव में मुस्लिम परिवारों की तादाद केवल 50 है। मृत इखलाक की 70 वर्षीय मां असगरी कहती हैं, 'मेरा बेटा मारा गया। मेरा बड़ा पोता अस्पताल में भर्ती जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। फिलहाल तो कुछ समय के लिए पुलिस हमें सुरक्षा दे रही है, लेकिन वे इस गांव में हमेशा के लिए नहीं ठहर सकते। हमें डर लग रहा है। लग रहा है कि ऐसे और भी कई हमले होंगे। हम अपने रिश्तेदारों के साथ संपर्क में हैं और हम गांव छोड़कर किसी सुरक्षित जगह जाने की योजना बना रहे हैं।' 70 साल की इस बुजुर्ग महिला के शरीर पर भी 28 सितंबर की उस डरावनी रात में वहशी भीड़ के द्वारा दी गई चोटों के निशान हैं।
इखलाक के साले कलवा ने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने भी उन्हें गांव छोड़ देने की सलाह दी है। उन्होंने बताया, 'इस परिवार के लिए अब इस गांव में, इस घर में रुकना खतरनाक है। हमने उन्हें सलाह दी है कि वे कुछ दिन के लिए ही सही, लेकिन इस जगह से कहीं दूर चले जाएं।'

Wednesday, 30 September 2015

पंजाब: सिख युवकों ने पानी में डूबती 4 जिंदगियों को पगड़ी से बचाया

नई दिल्ली (30 सितंबर): पंजाब के संगरूर जिले में दो सिख युवकों ने पानी में डूबती 4 जिंदगियों को पगड़ी को सहारा देकर बचाया है। बीते रविवार को गणेश महोत्सव के समापन के बाद गणपति प्रतिमा के विसर्जन का दौर जोर पकड़े हुआ था। संगरूर में गणपति प्रतिमा विसर्जन के समय युवा इस कदर उत्साहित थे कि उनको अपनी जिंदगी की भी परवाह नहीं थी।
इस दौरान 4 युवक पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। एक समय तो ऐसा लगा कि ये युवक अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठेंगे। उसी वक्त वहां मौजूद इंद्रपाल सिंह का दिमाग काम किया और उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर पानी में डूबते युवक की तरफ फेंका।
शर्ट के सहारे से युवक किनारे आ गया। नहर के दूसरे किनारे पर रस्सी के सहारे से डूबते युवकों बचाया जा रहा था। खींचतान में रस्सी टूट गई। रस्सी को टूटते देख इंद्रपाल अपनी पगड़ी उतारकर डूबते लड़कों को बचा लिया। इसी दौरान दो और युवक नहर में डूबने लगे। वहां मौजूद दूसरे सिख युवक कंवलजीत ने भी अपनी पगड़ी उतारकर डूबते युवकों की तरफ फेंकी और उन्हें पानी से बाहर खींच लिया।

इस शख्‍स ने खोजा मंगल ग्रह पर है पानी

नई दिल्‍ली (29 सितंबर):नासा ने सोमवार को खुलासा किया था कि उसने मंगल ग्रह पर पानी खोज लिया है। लेकिन आपको पता नहीं होगा कि लाल ग्रह पर पानी के निशान खोजने में सबसे बड़ी भूमिका नेपाल के युवा अंतरिक्ष विज्ञानी लुजेंद्र ओझा की रही। ओझा ही ऐसे पहले शख्स रहे जिन्होंने ठोस आधार पर अपनी खोज से नासा को यह भरोसा दिलाया कि मंगलग्रह पर पानी के निशान हो सकते हैं।
ओझा वर्तमान में अटलांटा स्थित जॉर्जिया इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी से पीएचडी कर रहे हैं। चार साल पहले उन्होंने हाई रेज्योल्यूशन इमैजिंग साइंस एक्सपेरिमेंटल कैमरे से अध्ययन के आधार उन्होंने पानी के निशान होने की बात कही थी। ओझा की उम्र उस वक्त महज 21 साल थी और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन भी पूरी नहीं की था। बाद में नासा ने उन्हें खोज अभियान में शामिल भी कर लिया।
नेपाली वैज्ञानिक लुजेंद्र ओझा का कहना है कि हमारा शोध भविष्य में इस दिशा में आगे बढऩे में सहायक होगा। मंगल पर पानी होने का खुलासा नासा की एक प्रेस कांफ्रेंस में किया गया, जिसमें लुजेंद्र ओझा भी एक वक्ता थे। साइंस जर्नल 'नेचर जियोसाइंस' में नासा के वैज्ञानिकों की स्टडी प्रकाशित हुई है।
ओझा ने बताया‌ कि मेरे लिए नेपाल से कैपिटल हिल (अमे‌रिका) आना और इतने कम समय में इतने अहम रिसर्च से जुडऩा बहुत बड़ी सफलता है। ओझा का कहना है कि वे विज्ञान में शानदार काम करना चाहते हैं।

Monday, 28 September 2015

विडियो: सैप सेंटर में कैलाश खेर की लाइव परफॉर्मेंस.

नई दिल्ली (28 सितंबर):बॉलीवुड के मशहूर सूफी सिंगर कैलाश खेर प्रधानमंत्री ने आज तड़के नरेंद्र मोदी के लिए सिलिकॉन वैली में अपने बैंड 'कैलासा' के साथ लाइव परफॉर्म किया। वैली के सैप सेंटर में यह कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान कैलाश ने लोगों के सामने लाइव परफॉर्म किया।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग सैप सेंटर में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिये जुटे थे। इस मौके पर कैलाश ने अपने चुनिंदा गीत सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे। उनके स्वागत में सैप सैंटर सज धज कर 'दुल्हन' की तरह तैयार था।