Wednesday, 24 June 2015

बीते 18 सालों में सबसे बड़ी हार की ओर भारत, धोनी की साख दांव पर

दो बार की विश्व कप विजेता टीम इंडिया पिछले 18 सालों में पहली बार भारतीय उपमहाद्वीप में क्लीन स्वीप का शिकार बनने के कगार पर पहुंच गई है. भारतीय टीम बांग्लादेश में चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहले दो मैच हारकर 0-2 से पिछड़ गई है. उसने पहली बार बांग्लादेश से वनडे सीरीज गंवाई है. भारत को बांग्लादेश से तीसरा वनडे बुधवार को खेलना है और 0-3 की क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी से बचने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा1997 में श्रीलंका ने किया था टीम इंडिया का क्लीन स्वीप- भारतीय उपमहाद्वीप में टीम इंडिया ने आखिरी बार क्लीन स्वीप की शर्मिंदगी 1997 में झेली थी, जब उसे श्रीलंका में तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की पराजय मिली थी. श्रीलंका से 1997 में सीरीज हारने के बाद भारत ने पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में कभी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली. वनडे इतिहास में बांग्लादेश से 31 मैचों में भारत ने सिर्फ पांच पराजय झेली हैं, लेकिन उसे इनमें से दो हार तो उसे इस सीरीज के दो मैचों में मिल गई हैं.बांग्लादेश ने बदले समीकरण- इस बार बांग्लादेश ने सभी समीकरण बदल दिए हैं. वह उपमहाद्वीप की दो बड़ी टीमों के खिलाफ लगातार 3-0 की दूसरी क्लीन स्वीप करने की दहलीज पर है. उसने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया था. यह उसकी अपने मैदान पर लगातार 10वीं जीत भी थीकुछ ऐसा रहा है एशिया में प्रदर्शन * भारत 1989-90 में पाकिस्तान के दौरे में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से हारा था. * भारत ने 1997-98 में पाकिस्तान दौरे में तीन मैचों की सीरीज 1-2 से गंवाई थी. * भारत में 2003-04 के पाकिस्तान दौरे में पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी. * 2004-05 में भारत ने बांग्लादेश में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से कब्जा जमाया था. * 2005-06 में भारत ने पाकिस्तान में पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की. * वर्ष 2006 में श्रीलंका दौरे में तीन वनडे मैचों में कोई फैसला नहीं निकला था. * 2007 में भारत ने बांग्लादेश में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से कब्जाई थी. * 2008 में श्रीलंका दौरे में पांच मैचों की सीरीज पर भारत का 3-2 से कब्जा रहा था. * भारत ने 2008-09 में श्रीलंका में अगली सीरीज 4-1 से जीती थी. * वर्ष 2012 में एक बार फिर भारत ने श्रीलंका में 4-1 से सीरीज जीती थी. * 2014 में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से शिकस्त दी थी. * 2015 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश 0-2 की बढ़त ले चुका है.

0 comments:

Post a Comment