नई दिल्ली (24 जून):गुड़गांव में iPhone 6 से बात करते वक्त फोन में धमाका होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 जून को गुड़गांव में रहने वाले कृष्ण यादव ने iPhone 6 खरीदा था।
कृष्ण यादव जब iPhone से बात कर रहे थे तो उससे धुंआ और चिंगारी निकली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत फोन नीचे फेंक दिया। नीचे फेंकते ही iPhone में धामाका हो गया।
धमाके में कृष्ण के हाथ का अंगूठा मामूली रूप से झुलस गया। कृष्ण जब ऐपल केयर गए तो वहां उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की है








0 comments:
Post a Comment