Wednesday, 24 June 2015

क्यों छोड़ना पड़ा रणवीर सिंह को पेरेंट्स का घर?

मुंबई (24 जून) : बॉलिवुड अभिनेता रणवीर सिंह का अपने काम के लिए समर्पण में जवाब नहीं। रणवीर ने बांद्रा स्थित अपने पेरेंट्स का घर छोड़कर गोरेगांव में नया घर खरीद लिया है।
रणवीर को ये सब निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की वजह से करना पड़ा है। रणवीर के कंधे की सर्जरी 4 अप्रैल को हुई थी। डॉक्टर ने उन्हें धीरे चलने और एक्शन सीन्स नहीं करने की सलाह दी है।
रणवीर का पारिवारिक घर बांद्रा में है। यहां से गोरेगांव फिल्म सिटी की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। लेकिन ट्रैफिक और बारिश की वजह से यह दूरी तय करने में उन्हें करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। इसलिए उन्होंने गोरेगांव में ही घर ले लिया, जहां से फिल्म सिटी की दूरी महज 5 मिनट की है।
‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड भूमिकाओं में हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। रणवीर ने नया घर लेने की पुष्टि की है।

0 comments:

Post a Comment